Loading...
ट्रंप और बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन, ईरान और पश्चिम एशिया में मांगा था स्टारलिंक का नियंत्रण
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क से मांगा था स्टारलिंक का नियंत्रण

ट्रंप और बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन, ईरान और पश्चिम एशिया में मांगा था स्टारलिंक का नियंत्रण

Oct 24, 2026
05:03 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी सरकार द्वारा अपनी विदेशी नीतियों और सैन्य अभियानों के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स पर बढ़ती निर्भरता को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। रॉयटर्स के अनुसार, 6 पूर्व वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने लगातार मस्क की स्पेसएक्स से यूक्रेन और ईरान सहित विभिन्न देशों में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा तक पहुंच को प्रतिबंधित या विस्तारित करने को कहा है। आइए पूरा मामला जानते हैं।

मांग

बाइडन प्रशासन ने की ईरान समर्थित समूहों पर पाबंदी की मांग

बाइडन के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने पाया कि यमन के हुथी विद्रोहियों और लेबनान के हिजबुल्लाह समूह ने मध्यस्थों के जरिए स्टारलिंक टर्मिनल्स हासिल कर लिए हैं।

अक्टूबर 2023 में इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष और 2024 में हुथियों के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियानों के दौरान अमेरिका ने स्पेसएक्स से इन टर्मिनल्स की पहचान कर उन्हें बंद करने को कहा था।

उसके बाद इस मांग को आंशिक रूप से लागू किया गया था।

विस्तार

ईरान और यूक्रेन में कराया स्टारलिंक का विस्तार

रिपोर्ट के अनुसार, बाइडन प्रशासन ने फरवरी 2022 में रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन की सैन्य मदद पहुंचाने के लिए स्टारलिंक का विस्तार कराया था।

इसके साथ ही सितंबर 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों को इंटरनेट देने के लिए वहां अवैध रूप से टर्मिनल्स भी भिजवाए थे।

इसका उद्देश्य ईरान के विरोध प्रदर्शन की खबरों को तेजी से प्रसारित करना था।

ADVERTISEMENT

प्रयास

ट्रंप प्रशासन ने किया ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को हवा देने का प्रयास

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भी इसी रणनीति को आगे बढ़ाया।

जून 2025 और फरवरी 2026 में ईरान पर हुए अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद ट्रंप प्रशासन ने ईरान के भीतर स्टारलिंक सेवा को सक्रिय करने और टर्मिनल्स पहुंचाने पर चर्चा की थी, ताकि वहां के प्रदर्शनकारियों का संचार तंत्र मजबूत किया जा सके।

हालांकि, न तो व्हाइट हाउस और न ही स्पेसएक्स ने सार्वजनिक रूप से यह पुष्टि की है कि वे टर्मिनल सक्रिय थे या नहीं।

ADVERTISEMENT

विवाद

यूक्रेन में स्टारलिंक की धीमी गति पर छिड़ा नया विवाद

वर्तमान में सबसे बड़ा विवाद यूक्रेन में स्टारलिंक और इसके सैन्य संस्करण 'स्टारशील्ड' की इंटरनेट स्पीड को प्रतिबंधित करने को लेकर है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की का कहना है कि स्टारलिंक की स्पीड कम होने से सैन्य ड्रोन संचालन और अग्रिम मोर्चे के सैन्य अभियान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यूक्रेन के पास इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

ट्रंप ने गति धीमी होने की बात स्वीकार की है, लेकिन मस्क से सीधी बात करने से इनकार किया है।

ADVERTISEMENT