Loading...
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे, रूस पर दबाव बढ़ाने वाला विधेयक होगा पारित
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे (फाइल तस्वीर)

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे, रूस पर दबाव बढ़ाने वाला विधेयक होगा पारित

लेखन गजेंद्र
Jul 28, 2026
02:45 pm

क्या है खबर?

यूक्रेन और रूस के बीच 4 साल से चल रहे युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष शुरू हो गया है, जिसने चिंता बढ़ा दी है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की मंगलवार को अमेरिका के व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। रॉयटर्स के मुताबिक, जेलेंस्की अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमेरिका आए हैं, जो मंगलवार शाम को सीनेट के साथ बैठक भी करेंगे।

मुलाकात

रूस पर प्रतिबंध वाले विधेयक पर हो सकता है मतदान

अल जजीरा के मुताबिक, जेलेंस्की के अमेरिका दौरे पर ही रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर भी मतदान हो सकता है, जो महीनों से लंबित है। इसका ग्राहम ने समर्थन किया था।

यदि यह विधेयक पारित होता है, तो चीन-भारत सहित रूसी तेल के 5 सबसे बड़े आयातकों से आने वाले सामानों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।

अंतिम समय में ट्रंप ने विधेयक में ईरान पर भी प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे जेलेंस्की ने शानदार बताया।

संबंध

ट्रंप और जेलेंस्की के संबंधों में सुधार

फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस के दौरान जेलेंस्की और ट्रंप के रिश्ते तनावपूर्ण प्रतीत हुए थे, लेकिन हाल के महीनों में दोनों के संबंधों में काफी सुधार हुआ है।

हाल में यूक्रेन को संयुक्त रूप से पैट्रियट एयर डिफेंस इंटरसेप्टर का उत्पादन करने की अनुमति मिली, जो रूसी हवाई हमलों के खिलाफ देश की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है।

यूक्रेन और अमेरिका संयुक्त ड्रोन उत्पादन पर एक समझौते के करीब पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENT

विधेयक

क्या है ग्राहम का विधेयक?

ग्राहम ऐसा विधेयक लाने की तैयारी कर रहे थे, जिसमें भारत समेत 60 से अधिक देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान था।

विधेयक के तहत, रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाना था।

हालांकि, इसे संशोधित करके टैरिफ को 100 प्रतिशत कर दिया गया है और रूस से बड़ी मात्रा में तेल-गैस आयात करने वाले केवल 5 देशों चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी, अजरबैजान को रखा गया है।

ADVERTISEMENT