Loading...
यूक्रेन के जापोरिजिया पर रूस का बड़ा हमला, 12 की मौत और 14 घायल
हमले में रिहाइशी इमारत पूरी तरह तबाह हो गई

यूक्रेन के जापोरिजिया पर रूस का बड़ा हमला, 12 की मौत और 14 घायल

लेखन आबिद खान
Oct 10, 2026
03:13 pm

क्या है खबर?

यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर जापोरिजिया पर रूस ने हमला किया है। इसमें कम से कम 12 लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए हैं। मरने वालों में कम से कम 3 बच्चे हैं। वहीं, कई लोगों के मलबे में दबने की खबर है, जिनकी तलाश में बचाव अभियान जारी है। क्षेत्रीय गवर्नर मिखाइलो सेमिकिन ने बताया कि यह हमला आज सुबह शहर के कई स्थानों पर हुआ।

हमला

घायलों में कई बच्चे शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह शहर के अलग-अलग स्थानों पर रूस ने गाइडेड बम गिराए। इनमें कई रिहाइशी इमारतों को नुकसान पहुंचा। एक 5 मंजिला इमारत पूरी तरह मलबे में बदल गई।

घायलों में भी 3 बच्चे हैं। 12 लोगों का अभी भी कोई पता नहीं चला है। खोज और बचाव का काम जारी है।

ये हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब कल ही अमेरिका और रूस में डीजल आपूर्ति समझौता हुआ है।

बयान

हमलों पर जेलेंस्की ने क्या कहा?

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा, 'एक बार फिर यह साबित हो गया कि रूस पर दबाव में किसी भी तरह की ढील का मतलब वे यह समझते हैं कि वे लड़ना जारी रख सकते हैं, शहरों पर बम गिराना जारी रख सकते हैं। रूस को यह समझना होगा कि उसे युद्ध रोकना है, और ऐसा होने के लिए, रूस को अपने नुकसान का एहसास होना चाहिए। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जो मदद कर रहे हैं।'

ADVERTISEMENT