LOADING...
रूस ने कीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में आवासीय इमारतों पर मिसाइल-ड्रोन दागे, 6 की मौत
रूस ने कीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में आवासीय इमारतों पर मिसाइल-ड्रोन दागे (फाइल तस्वीर)

रूस ने कीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में आवासीय इमारतों पर मिसाइल-ड्रोन दागे, 6 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 02, 2026
09:51 am

क्या है खबर?

रूस और यूक्रेन के बीच जल्द समझौता होने की संभावनाओं के बीच दोनों देशों के बीच हमले जारी हैं। सोमवार रात को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर बड़े पैमाने पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन दागे हैं, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। हमलों में कई आवासीय इमारतों को निशाना बनाया गया है, जिसमें 67 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन में कई जगह धमाके की आवाज सुनी गई है।

हमला

अलग-अलग शहरों में भारी नुकसान

नीप्रो शहर में कई आवासीय इमारतों पर मिसाइलों और ड्रोन दागने का बड़ा नुकसान दिखा। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सांद्र हंझा ने बताया कि यहां 5 लोग मारे गए हैं और 65 घायल हैं। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में नीप्रो में आंशिक रूप से ढही निचली इमारतें दिखाई दे रही हैं। घायलों में एक 13 वर्षीय बच्ची भी शामिल है। खारकीव के मेयर इगोर तेरेखोव ने बताया कि उनके यहां बहुमंजिला आवासीय इमारतों, वाहनों और प्रशासनिक भवनों को नुकसान पहुंचा है।

निशाना

गैस स्टेशनों को भी बनाया गया निशाना

पोडिल्स्की जिले में दोहरे हमले के बाद एक 9 मंजिला इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया, जिसके मलबे में लोग फंसे हैं। सोलोमियांस्की जिले में 15 मंजिला और 24 मंजिला आवासीय इमारत में भी नुकसान की खबर मिली है। ड्रोन का मलबा एक किंडरगार्टन के पास गिरा है। डार्नीत्स्की और शेवचेनकिस्की जिले में गैस स्टेशनों पर आग लगी है। बता दें कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने 2 जून को रूस की ओर से बड़े हमले की चेतावनी दी थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यूक्रेन में हमला

Advertisement