आलिया-रणबीर ने मनाया बेटी राहा का चौथा जन्मदिन, प्यारी तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
क्या है खबर?
बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा का चौथा जन्मदिन मनाया। पार्टी के लिए घर को रंग-बिरंगी थीम से सजाया गया और राहा के प्यारे लुक ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। आलिया ने अपनी नन्हीं बेटी के जन्मदिन की प्यारी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। तस्वीरों में कई खुशियों भरे पल नजर आए, लेकिन हमेशा की तरह जोड़े ने राहा का चेहरा छिपाए रखा।
जन्मदिन
राहा पर प्यार बरसाती दिखीं आलिया
जन्मदिन के लिए गुब्बारों और रंग-बिरंगी झंडियों से सजावट की गई और नीले रंग की कैंपर वैन इस सजावट का मुख्य आकर्षण थी।
तस्वीरें साझा करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'वो 4 साल की हो गई है। हमारी छोटी-सी यूनिकॉर्न। बहुत खुशनसीब और पूरी तरह से दीवाने। हमेशा-हमेशा के लिए।'
पार्टी के लिए राहा ने सुंदर-सी फ्रॉक पहनी थी और वो मस्ती करती नजर आई। राहा के 'ब्लूई' थीम वाले केक ने भी प्रशंसकों का ध्यान खींचा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें तस्वीरें
Alia Bhatt & Ranbir Kapoor celebrating Raha's 4th birthday. Can't believe she's already four. Kal hi toh paida hui thi. pic.twitter.com/EcdA684V2G
— 𝒜ℬ (@AB_THE_BOSS) November 7, 2026