Loading...
अमेजन ने एलेक्सा पर पेश की टेक्स्ट आधारित शॉपिंग सुविधा, जानिए क्या मिलेगा फायदा
अमेजन ने 'अलेक्सा फॉर शॉपिंग' के लिए एक टेक्स्ट आधारित फीचर पेश किया है

अमेजन ने एलेक्सा पर पेश की टेक्स्ट आधारित शॉपिंग सुविधा, जानिए क्या मिलेगा फायदा

Nov 07, 2026
01:18 pm

क्या है खबर?

अमेजन ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शॉपिंग असिस्टेंट 'अलेक्सा फॉर शॉपिंग' के लिए एक टेक्स्ट आधारित शॉपिंग अनुभव पेश किया है। इस नए फीचर की मदद से ग्राहक केवल वॉयस कमांड पर निर्भर रहने के बजाय टेक्स्ट मैसेज के जरिए अलेक्सा से बातचीत कर सकेंगे। यूजर्स उत्पादों के बारे में जानकारी खोज सकेंगे, कीमतों की तुलना कर सकेंगे, सौदों पर नजर रख सकेंगे और AI असिस्टेंट से अपनी ओर से खरीदारी पूरी करने के लिए कह सकेंगे।

उपलब्धता 

कहां उपलब्ध कराया गया है फीचर?

यह फीचर अभी अमेरिका में आमंत्रित ग्राहकों के एक सीमित समूह के लिए जारी किया जा रहा है। आने वाले सप्ताहों में इसे और अधिक यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने की योजना है।

इसकी मदद से ग्राहक टेक्स्ट मैसेज के जरिए बातचीत कर सकते हैं और अपनी पूरी शॉपिंग प्रक्रिया के दौरान मदद पा सकते हैं।

यह असिस्टेंट यूजर्स को उनकी जरूरतों के हिसाब से उत्पाद खोजने से पहले अलग-अलग विकल्पों की तुलना करने में मदद कर सकता है।

फायदा 

नया फीचर देगा यह सुविधा 

यूजर एलेक्सा से अपनी पसंद के उत्पादों पर मिलने वाले सौदों को ट्रैक करने और कीमतों में होने वाली गिरावट पर नजर रखने के लिए भी कह सकते हैं।

इससे खरीदारों को अमेजन पर बार-बार उत्पाद लिस्टिंग चेक किए बिना ही कीमतों में होने वाले बदलावों पर नजर रखने में मदद मिल सकती है।

यूजर एलेक्सा से अपनी ओर से खरीदारी पूरी करने के लिए कह सकते हैं। इससे यह असिस्टेंट खरीदारी की पूरी प्रक्रिया में मदद कर सकता है।

ADVERTISEMENT