LOADING...

09 Aug 2021


सेहत के लिहाज से बेहद लाभदायक है फावा बीन्स का सेवन, जानिए इसके फायदे

फावा बीन्स ऐसी हरी सब्जी है, जिसके सेवन से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है क्योंकि इसमें विटामिन-ए, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटैशियम और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

रसोई की सफाई करते समय न करें ये गलतियां, वरना पूरी मेहनत पर फिर जाएगा पानी

रसोई घर की सबसे अहम जगह होती है, इसलिए बहुत से लोग घर के बाकि हिस्सों की तरह इसकी सफाई में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की टीम, टेलर और ग्रैंडहोम को किया बाहर

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। UAE और ओमान में संयुक्त रूप से होने वाले इस मेगा इवेंट के लिए अपनी टीम घोषित करने वाली न्यूजीलैंड पहली टीम बन गई है।

फेसबुक ग्रुप में अब एकसाथ प्रार्थना कर सकेंगे यूजर्स, कंपनी लाई नया 'प्रेयर टूल'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर यूजर्स को अपने विचार, फोटो और वीडियो शेयर करने का विकल्प तो मिलता ही है, अब प्रार्थना करने का नया विकल्प दिया गया है।

अक्षय कुमार ने किया अपनी नई फिल्म 'सिंड्रेला' का ऐलान, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

पिछले कई दिनों से यह चर्चा थी कि अक्षय कुमार एक साइको थ्रिलर फिल्म करने जा रहे हैं। सुनने में आ रहा था कि 'बेल बॉटम' के बाद उन्होंने निर्माता वाशु भगनानी की दूसरी फिल्म भी साइन कर ली है।

रक्षाबंधन: इस बार अपने भाई के लिए अपने हाथों से बनाएं राखी, जानिए आसान तरीका

पिछले साल की तरह ही इस बार कोरोना वायरस नामक आफत के कारण बहनों के लिए बाहर जाकर राखी खरीदना सुरक्षित नहीं है।

सैमसंग का दूसरा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट, जानें क्या खास लेकर आएगी कंपनी

साउथ कोरियन स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अपना गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 11 अगस्त को होस्ट करने जा रही है।

एयर फ्रायर को साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

एयर फ्रायर एक बेहतरीन किचन अप्लाइंस है क्योंकि यह डीप फ्राई व्यंजनों को कम तेल में ही बनाता है जिसके कारण ऐसे व्यंजनों के सेवन से सेहत को नुकसान नहीं पहुंचता है।

अब विदेशी नागरिक भी भारत में लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, कोविन पोर्टल पर कराना होगा पंजीयन

कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान को तेज कर दिया है।

राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के आगामी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं केके मेनन

हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' की सफलता ने राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की जोड़ी को बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। इस सीरीज में अभिनेता मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में दिखे थे।

62 रनों पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश ने जीता अंतिम टी-20; मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

अंतिम टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 60 रनों से हराते हुए बांग्लादेश ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने मोहम्मद नईम (23) की बदौलत 122/8 का स्कोर खड़ा किया था।

जानें दो पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाले इकलौते भारतीय देवेंद्र झाझरिया से जुड़ी अहम बातें

पैरालंपिक 2020 की शुरुआत 24 अगस्त से होने वाली है और इसको लेकर भारत ने अपना दल भी फाइनल कर लिया है। इस दल में देवेंद्र झाझरिया नाम के एक एथलीट भी शामिल हैं।

श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने किया खुलासा, IPL के लिए दो टीमों ने किया है सम्पर्क

श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए उनसे दो टीमों ने सम्पर्क किया है। हसरंगा ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

'बिग बॉस 15' के बाद करण जौहर की फिल्म में काम करना चाहती हैं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अक्षरा को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार का दर्जा हासिल है। फिलहाल 'बिग बॉस 15' के OTT संस्करण में भाग लेने को लेकर वह सुर्खियों में बनी हुई हैं।

खट्टे फलों के अलावा ये फल भी होते हैं विटामिन-C से समृद्ध, डाइट में करें शामिल

विटामिन-C शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी बहुत लाभदायक है।

केरल: ऑनलाइन कक्षाओं से बच्चों को हो सकती है स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं- शिक्षा मंत्री

कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले डेढ़ साल से शिक्षण गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित हुई है। स्कूलों के नहीं खुलने से शिक्षण कार्य को जारी रखने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है। इसके जरिए बच्चे इंटरनेट के जरिए घर बैठे ही पढ़ाई कर सकते हैं।

नए अंदाज में लौटा अल्ताफ राजा का सुपरहिट गाना 'साथ क्या निभाओगे'

जाने-माने गायक अल्ताफ राजा और टोनी कक्कड़ द्वारा फिर से तैयार किया गया गाना 'साथ क्या निभाओगे' के पोस्टर और टीजर को देशभर के संगीत प्रेमियों ने काफी पसंद किया है।

विंडोज 11 में मिलेगा स्पॉटिफाइ का इंटीग्रेशन, म्यूजिक के साथ काम पर कर पाएंगे फोकस

सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट जून में लेटेस्ट विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम लेकर आई है, जिसका अपडेट साल के आखिर तक सभी यूजर्स को मिलना शुरू हो जाएगा।

अफगानिस्तान के गेंदबाजी कोच बने ऑस्ट्रेलिया के शॉन टैट, बोर्ड ने दी जानकारी

इस साल के अंत में अक्टूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप खेला जाना है, जिससे पहले सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियां कर रही हैं। इस बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अपनी कोचिंग टीम में बदलाव किया है।

रक्षाबंधन विशेष: अपने भाई को दें ये खास उपहार, त्योहार बन जाएगा यादगार

रक्षाबंधन के दिन बहन भाई को राखी बांधकर उसके लिए अपना प्यार दर्शाती है, वहीं भाई भी उम्रभर बहन की रक्षा करने का वादा करते हैं। इसके साथ ही बहन-भाई एक-दूसरे को उपहार भी देते हैं।

पैरालंपिक 2020: भारत भेजेगा अपना सबसे बड़ा दल, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

टोक्यो में समर ओलंपिक का समापन हो चुका है और अब नई शुरुआत होने वाली है। 24 अगस्त से पैरालंपिक की शुरुआत होनी है। ओलंपिक के बाद पैरालंपिक में भी भारत अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद में है।

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने भाजपा नेता और उनकी पत्नी की गोली मारकर की हत्या

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को आतंकियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आतंकियों ने शहर के लाल चौक पर रेडवानी सरपंच और कुलगाम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रमुख गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

स्वतंत्रता दिवस पर पुरूषों के लिए फैशन टिप्स, इन कपड़ों को करें ट्राई

स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय त्योहार है जिसका जश्न लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं और हर चीज से अपनी देशभक्ति की भावना उजागर करना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश चुनावों को देखते हुए कृषि कानूनों को वापस ले सकती है सरकार- भाजपा नेता

केंद्र सरकार के तीन विवादित कृषि कानूनों को लेकर किसान पिछले आठ महीने से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

'कोई मिल गया' के पूरे हुए 18 साल, ऋतिक ने किया जादू को याद

अभिनेता ऋतिक रोशन की साइंस फिक्शन फिल्म 'कोई मिल गया' ने उनके करियर को एक नया आयाम दिया है। इस फिल्म से जुड़ी यादें आज भी दर्शकों को रोमांचित करती हैं।

मानवता के लिए खतरे की घंटी, UN रिपोर्ट में सामने आए जलवायु परिवर्तन के डरावने आंकड़े

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को काबू में करने में नाकाम रही मानवता के लिए खतरे की घंटी बज गई है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की अंतर-देशीय जलवायु परिवर्तन पैनल (IPCC) ने अपनी एक समीक्षा रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन से संबंधित डरावने आंकड़े पेश किए हैं।

टी-20 विश्व कप से पहले ओमान ने मुंबई को दिया टी-20 मैच खेलने का न्यौता

ओमान क्रिकेट ने अगस्त के दूसरे हाफ में मुंबई की टीम को टी-20 मैचों के लिए होस्ट करने की इच्छा जाहिर की है। अक्टूबर-नवंबर में ओमान और UAE संयुक्त रूप से टी-20 विश्व कप होस्ट करने वाली हैं और मुंबई के खिलाफ मैचों को इसकी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को यह फोन गिफ्ट करेगी शाओमी

शाओमी ने घोषणा की है कि टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में मेडल जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 11 अल्ट्रा गिफ्ट किया जाएगा।

पंजाब में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं किसान?

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ भाजपा नेताओं को विशेषतौर पर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

शिल्पा और उनकी मां पर लगा करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप, जानिए मामला

कारोबारी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दोनों पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

इंग्लैंड बनाम भारत: लॉर्ड्स स्टेडियम के आंकड़े और अन्य महत्वपूर्ण बातें

इंग्लैंड और भारत के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेला गया पहला टेस्ट ड्रा रहा है। अब दोनों देशों के बीच दूसरा मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में 12 अगस्त से खेला जाना है।

ऑडी RS5 स्पोर्टबैक कार हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी ऑडी ने भारत में अपनी ऑडी RS5 स्पोर्टबैक को लॉन्च कर दिया है।

दिल्ली: जंतर-मंतर पर लगाए गए मुस्लिम विरोधी नारे, पुलिस ने दर्ज की FIR

देश की संसद से मात्र कुछ मिनट की दूरी पर स्थित दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए। पूर्व भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय के नेतृत्व में हुई एक मार्च में मुस्लिमों के खिलाफ ये बेहद आपत्तिजनक नारे लगे।

क्या रणबीर और आलिया इस साल करने वाले हैं शादी? लारा दत्ता ने कही ये बात

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बॉलीवुड का एक खूबसूरत कपल माना जाता है। दोनों कलाकारों ने कई मौकों पर अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बातें की हैं।

व्हाट्सऐप पर डाउनलोड कर सकते हैं कोविड-19 वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट, यह है तरीका

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप का इस्तेमाल भारत में करोड़ों यूजर्स करते हैं और कोविड-19 महामारी और वैक्सिनेशन से जुड़ी जानकारी भी इसपर शेयर की जा रही है।

बार्सिलोना के साथ मेसी का सफर खत्म होने के पीछे क्या है असली वजह?

लियोनल मेसी का FC बार्सिलोना के साथ सफर समाप्त हो चुका है। 13 साल की उम्र में नैपकिन पर पहला कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले मेसी की आखिरी विदाई 34 साल की उम्र में नैपकिन से आंसू पोंछते हुए हुई। मेसी का यूं क्लब छोड़ना हर बार्सिलोना फैन को अखर रहा है।

अभिषेक बनर्जी और TMC नेताओं पर हमले के पीछे है अमित शाह का हाथ- ममता बनर्जी

त्रिपुरा में गत दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सहित अन्य छात्र नेताओं पर भाजपा समर्थकों द्वारा किए गए हमले को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है।

स्वतंत्रता दिवस: भारत के अलावा ये देश भी मनाते हैं 15 अगस्त पर आजादी का जश्न

15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी मिली थी।

'डांस दीवाने 3' के प्रतिभागी पीयूष और रूपेश को अपने सॉन्ग वीडियो में कास्ट करेंगे मीका

डांस पर आधारित रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है। यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। हाल में इस शो का प्रोमो जारी किया गया था।

कोरोना वायरस: धार्मिक सभाओं की मंजूरी देने का केरल सरकार का फैसला गलत था- सरकारी विशेषज्ञ

जिनोम सीक्वेंसिंग करने वाले इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के निदेशक डॉ अनुराग अग्रवाल ने धार्मिक सभाओं की इजाजत देने के केरल सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस हिरासत में प्रतिदिन हो रही पांच मौतें, CJI ने थानों में बताया मानवाधिकारों को खतरा

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एनवी रमन्ना ने देश के पुलिस थानों में बढ़ती क्रूरता और पुलिस की अमानवीयता पर बड़ा बयान दिया है।

माइक्रोसॉफ्ट टीम्स में मिलेगा पावरफुल 'टॉप हिट्स' फीचर, ऐसे करेगा काम

माइक्रोसॉफ्ट के वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म माइक्रोसॉफ्ट टीम्स का इस्तेमाल पिछले दो साल में तेजी से बढ़ा है।

'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन की शूटिंग शुरू, देखिए वीडियो

लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। लंबे समय से दर्शक इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं और अब आखिरकार कपिल अपनी टीम के साथ दर्शकों को मनोरंजन की जबरदस्त डोज देने आ रहे हैं।

मारुती सुजुकी लेकर आ रही विटारा ब्रेजा का CNG मॉडल, ऐसा होगा इंजन

दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी आने वाले महीनों में भारत में अपनी कॉम्पैक्ट SUV विटारा ब्रेजा का CNG वेरिएंट लॉन्च करेगी। कंपनी इसे दो वेरिएंट्स LXI और VXI में लॉन्च करेगी।

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा के बारे में रोचक बातें

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा टोक्यो 2020 ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद चर्चा का विषय बन गए हैं।

क्या इस साल रिलीज नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू'?

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों फिल्म 'शेरशाह' के प्रमोशन में जुटे हैं। आने वाले दिनों में वह कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

UNSC की खुली बहस की अध्यक्षता करेंगे मोदी, पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री को मिली ये उपलब्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक खुली बहस की अध्यक्षता करेंगे। ये पहला मौका होगा जब भारत का कोई प्रधानमंत्री UNSC की किसी बहस की अध्यक्षता करेगा।

फुटबॉल इतिहास के पांच बेस्ट फ्री ट्रांसफर डील पर एक नजर

बीते रविवार को अर्जेंटीनी स्टार लियोनल मेसी ने कंफर्म कर दिया कि वह FC बार्सिलोना छोड़ रहे हैं। 21 सालों के बाद वह स्पैनिश क्लब से अलग हो रहे हैं। अपनी फेयरवेल स्पीच के दौरान मेसी भावुक थे और वह बुरी तरह रोते हुए दिखे। अब मेसी फ्री ट्रांसफर पर किसी दूसरे क्लब से जुड़ेंगे।

मिलाप जावेरी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​को नीरज चोपड़ा की बायोपिक में देखने की इच्छा जतायी

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने 121 साल से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म किया है।

बची हुई टेस्ट सीरीज में चार तेज गेंदबाजों के साथ ही उतर सकता है भारत- कोहली

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रा रहा। बारिश के खलल के कारण हार-जीत का फैसला नहीं निकल सका।

मुंबई: 15 अगस्त से दोनों खुराकें लगवा चुके लोगों के लिए खुलेंगी लोकल ट्रेन की सेवाएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं को आम लोगों के लिए खोलने का बड़ा ऐलान किया। 15 अगस्त से कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों खुराकें लगवा चुके लोग लोकल ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।

'मन की आवाज प्रतिज्ञा' के ठाकुर सज्जन सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

धारावाहिक 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' से घर-घर में मशहूर हुए अनुपम श्याम उर्फ ठाकुर सज्जन सिंह नहीं रहे।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 35,499 संक्रमित, लगातार तीसरे दिन कम हुए सक्रिय मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 35,499 नए मामले सामने आए और 447 मरीजों की मौत हुई।

गुस्से को काबू में करने के लिए रोजाना करें इन योगासनों का अभ्यास, जल्द दिखेगा असर

गुस्सा आना आम बात है क्योंकि यह एक भावनात्मक प्रवृत्ति है।

08 Aug 2021


एयरटेल ने आपको भेजा 'सेवाएं बंद' होने का मेसेज? देखिए और इग्नोर कीजिए

अगर आप एयरटेल सब्सक्राइबर हैं और कंपनी की ओर से मेसेज मिला है कि आपकी सेवाएं बंद की जा रही हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए सोनम कपूर ने ली थी केवल 11 रुपये फीस

सोनम कपूर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हैं। सोनम ने अबतक कई सफल फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। वह अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों रुपये फीस वसूलती हैं।

पैसों के बदले इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर सकते हैं स्कैमर्स, इस्तेमाल कर रहे यह फीचर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़े तरह-तरह के स्कैम आए दिन सामने आते हैं।

आपका कितना डाटा स्टोर करती हैं इंटरनेट कनेक्टेड कारें और इसे कौन देख सकता है?

भारत में इंटरनेट कनेक्टेड कारों का चलन बढ़ गया है। अब मोबाइल ऐप्स के माध्यम से कारों को बहुत से कमांड दिए जा सकते हैं। इसके लिए कार का सिस्टम लगातार आपके फोन से डाटा इकट्ठा करते रहता है।

रक्षाबंधन का जायका: इस बार त्योहार पर बनाएं मालपुआ, आसान है रेसिपी

हर भाई-बहन के लिए रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही खास होता है। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए लोग कई तरह की स्वादिष्ट मिठाइयां घर पर तैयार करते हैं।

चाइल्ड सेफ्टी से जुड़ा फीचर लाई ऐपल, एक्सपर्ट्स ने बताया प्राइवेसी के लिए खतरा

टेक कंपनी ऐपल अपने यूजर्स को प्राइवेसी से जुड़ा भरोसा दिलाती रहती है और कई फीचर्स लेकर आई है।

अगस्त के अंत में 'हॉकी के जादूगर' ध्‍यानचंद की बायोपिक का होगा ऐलान

काफी समय से हॉकी के जादूगर माने जाने वाले मेजर ध्यानचंद की बायोपिक को लेकर चर्चा चल रही है। 2020 में फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया था।

गाड़ी की लंबी लाइफ के लिए निश्चित समय पर बदलते रहें ये पांच पार्ट्स

बिना किसी झंझट और रखरखाव वाली एक लो मेंटेनेस कार चलना किसे पसंद नहीं है, पर क्या आप जानते हैं कि इन गाड़ियों में भी कुछ पार्ट्स को एक निश्चित समय के बाद बदलने की जरूरत होती है।

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को पहनाएं ऐसे कपड़े, देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे

जिस तरह से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़े लोग खुद को देशप्रेम के रंगों में रंगना चाहते हैं, ठीक उसी प्रकार बच्चे भी देशभक्ति की भावना को दर्शाने के लिए उत्साहित रहते हैं।

इंग्लैंड बनाम भारत: बारिश के कारण ड्रॉ हुआ पहला टेस्ट, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट बारिश की वजह से ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। मैच के अंतिम दिन लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया। आखिरी दिन भारत को मैच जीतने के लिए 157 रनों की जरूरत थी और उनके नौ विकेट शेष थे।

कोरोना के चलते शाहरुख के 'टेड टॉक्स इंडिया 3' को 2022 तक के लिए टाला गया

शाहरुख खान ने कई टीवी शो को होस्ट किया है। ऐसा ही शो है 'टेड टॉक्स इंडिया' जिसके लिए शाहरुख को काफी सराहना मिली थी।

14.8 करोड़ रुपये में बिकी सुपर मारियो ब्रोज. गेम की एक कॉपी

सबसे लोकप्रिय गेम्स का जिक्र हो और मारियो की याद ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता।

पैरों की देखभाल करते समय न करें ये गलतियां, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

पैरों की देखभाल पर ध्यान देना जरूरी है। हालांकि अक्सर यह देखने में आता है कि लोग अपनी त्वचा की देखभाल के मुकाबले पैरों पर कम ध्यान देते हैं।

अब व्हाट्सऐप पर चंद सेकंड में प्राप्त किया जा सकेगा कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

अब देश में कोविड वैक्सीन का सर्टिफिकेट चंद सेकंड के अंदर व्हाट्सऐप पर प्राप्त किया जा सकता है। सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए केंद्र सरकार ने आज इसका ऐलान किया।

महिंद्रा बोलेरो नियो को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, एक महीने में 5,500 से ज्यादा यूनिट्स बुक

महिंद्रा की नई SUV बोलेरो नियो को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। कंपनी की मानें तो इसकी लॉन्चिंग केि एक महीने के भीतर ही महिंद्रा बोलेरो नियो को 5,500 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।

हैंगिंग लेग रेज: जानिए कैसे की जाती है यह एक्सरसाइज और इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

अगर आप रोजाना सही तरीके से कुछ मिनट हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज करते हैं तो इसके बाद आपको अन्य कोई भी एक्सरसाइज करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

9 अगस्त से शुरू होगी फॉक्सवैगन टाइगुन की प्री-बुकिंग, इसी महीने हो सकती है लॉन्च

ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन आगामी 2021 टाइगुन SUV की प्री-बुकिंग शुरू कर रही है।

अमेरिका: डेल्टा वेरिएंट का प्रसार तेज, रोजाना दर्ज हो रहे एक लाख से अधिक मामले

कोरोना वायरस महामारी से दुनिया के सर्वाधिक प्रभावित देश अमेरिका में संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है और रोजाना औसतन एक लाख लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।

पहली बार स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के मुख्य दरवाजे के बाहर लगाए गए कंटेनर

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले ऐतिहासिक लाल किले के मुख्य दरवाजे के बाहर दीवार की तरह बड़े-बड़े कंटेनर लगा दिए गए हैं। इन्होंने दरवाजों को पूरी तरह से ढक लिया है और लाल किले को सामने से नहीं देखा सा सकता।

अफगानिस्तान: तालिबान ने दो और राज्यों की राजधानियों पर किया कब्जा

अफगानिस्तान में तालिबान के कदम बढ़ते ही जा रहे हैं और आज उसने देश के दो और प्रांतों की राजधानी पर कब्जा कर लिया। आतंकियों ने आज चंद घंटों के अंतराल पर कुंदुंज प्रांत की राजधानी कुंदुंज शहर और सर-ए पुल प्रांत की राजधानी सर-ए पुल शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया।

स्वतंत्रता दिवस के एक प्रोजेक्ट में दिखेंगे अमिताभ, श्रद्धा कपूर और सोनाक्षी सिन्हा- रिपोर्ट

हर एक साल 15 अगस्त को हम पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाते हैं। आम से लेकर खास हस्तियों के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है।

बार्सिलोना छोड़ने से पहले रो पड़े मेसी, आंसू छलकाते हुए कहा प्रिय क्लब को अलविदा

लियोनल मेसी ने FC बार्सिलोना को अलविदा कह दिया है। उनकी विदाई काफी भावुक रही और प्रेस कान्फ्रेंस रूम में आते ही मेसी की आंखों से आंसू छलकने शुरु हो गए थे। उनका गला एकदम भरा हुआ था और बड़ी मुश्किल से कुछ बोल पा रहे थे।

#BirthdaySpecial: जानिए 31वां जन्मदिन मना रहे विलियमसन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन रविवार को 31 साल के हो गए।

मानसून में अपने गार्डन की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं तो जरूर लगाएं ये पौधे

मानसून का मौसम कुछ पौधों के लिए बहुत ही बेहतरीन है क्योंकि वे बारिश में ही अच्छे से पनपते हैं। इन पौधों को अतिरिक्त देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

आईफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर, जल्द लॉन्च होगा बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम

गेम डिवेलपर्स क्राफ्टॉन की ओर से PUBG मोबाइल गेम का इंडिया एक्सक्लूसिव वर्जन बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया जुलाई की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

पति रणवीर सिंह के बराबर फीस मांगने पर 'बैजू बावरा' से बाहर हुईं दीपिका- रिपोर्ट

संजय लीला भंसाली फिल्म 'बैजू बावरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल में खबर आई थी कि इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया गया है।

फेसबुक सेटिंग्स पेज का डिजाइन बदला, मोबाइल ऐप में मिलेंगे ये विकल्प

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने मोबाइल ऐप में दिखने वाले अपने सेटिंग्स पेज में कई बदलाव किए हैं।

कोवैक्सिन और कोविशील्ड की अलग-अलग खुराकें लेने वालों में मिलीं ज्यादा एंटीबॉडीज- शुरुआती अध्ययन

पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के 18 लोगों पर किए शुरुआती अध्ययन में सामने आया है कि कोविशील्ड और कोवैक्सिन की अलग-अलग खुराकें लेने वाले लोगों में इम्युनोजेनसिटी (प्रतिरक्षाजनकता) एक ही वैक्सीन की खुराक लेने वाले लोगों से अधिक होती है।

तीन नए कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी बजाज डोमिनार 250

बजाज ऑटो ने ऐलान किया है कि इस महीने के अंत तक वह भारत में अपनी डोमिनार 250 मोटरसाइकिल को नए रंगों के विकल्प के साथ लॉन्च करेगी।

दिल्ली हवाई अड्डे में बम धमाके की धमकी, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

टोक्यो ओलंपिक: पदक जीतने वाले सभी भारतीय एथलीट्स को ईनामी राशि देगी BCCI

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने भारत को लगातार झूमने के मौके दिए। भारत ने इस ओलंपिक से कुल सात पदक हासिल किए हैं जिसमें एक स्वर्ण पदक भी शामिल है। ओलंपिक पदक जीतने के साथ ही भारतीय एथलीट्स पर पैसों की बारिश शुरु हो गई है।

अफगानिस्तान सरकार का दावा- एयर स्ट्राइक में मार गिराए तालिबान के 200 से अधिक आतंकी

अफगानिस्तान सरकार ने शनिवार को एयर स्ट्राइक में तालिबान के 200 आतंकियों को मारने का दावा किया। अफगान रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, वायुसेना ने शेबर्गन शहर स्थित तालिबान के ठिकानों और समूहों को निशाना बनाया और इसमें 200 से ज्यादा आतंकी मारे गए।

करण जौहर की फिल्म 'तख्‍त' पर शुरू हुआ काम, 150 करोड़ रुपये में बनेगी फिल्म

निर्माता करण जौहर काफी समय से फिल्म 'तख्‍त' को लेकर लाइम लाइट में रहे हैं। कुछ महीने पहले खबर आई थी कि करण के इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

लीक हुई कावासाकी W175 की तस्वीरें, रेट्रो-थीम के साथ आएगी बाइक

भारतीय बाजार में इन दिनों रेट्रो-क्लासिक बाइक्स का क्रेज चल रहा है। तमाम रेट्रो बाइक्स के नाम के साथ जल्द ही एक और नया नाम जुड़ने वाला है।

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया: दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को मिली पहली जीत, चौथे मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

बांग्लादेश दौरे पर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम को आखिरकार पहली जीत मिल ही गई। बीती रात खेले गए चौथे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश 104/9 का बेहद साधारण स्कोर बना सका था।

जम्मू-कश्मीर: आतंकी फंडिंग के मामले में 45 जगहों पर NIA की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज आतंकी फंडिंग के एक मामले में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की 45 जगहों पर छापा मारा। ये छापे डोडा, किश्तवाड़, रामबन, अनंतनाग, बडगाम, राजौरी, डोडा और शोपियां आदि जगहों पर मारे गए।

राहुल गांधी का अकाउंट लॉक, कांग्रेस का आरोप- ट्विटर को डरा रही मोदी सरकार

रेप पीड़िता के परिवार की फोटो पोस्ट करने के कारण माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अकाउंट 'अस्थायी तौर पर' लॉक कर दिया था।

कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 39,070 लोग, 491 मरीजों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 39,070 नए मामले सामने आए और 491 मरीजों की मौत हुई।

इंतजार हुआ खत्म, अगस्त के इस दिन आ रही रॉयल एनफील्ड की नई क्लासिक 350

लंबे इंतजार के बाद न्यू जनरेशन रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 लॉन्चिंग के लिए तैयार है।

सरकार ने नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन के लिए UIDAI से मांगी आधार के इस्तेमाल की मंजूरी

केंद्रीय कानून मंत्रालय ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) को पत्र लिखकर नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड के इस्तेमाल की अनुमति मांगी है। इसके अलावा मंत्रालय ने UIDAI को पते में बदलाव जैसी कुछ दूसरी सुविधाओं के लिए भी आधार के इस्तेमाल की छूट मांगी है।