LOADING...

05 Aug 2021


रक्षाबंधन विशेष: अपनी बहन को दें ये खास गिफ्ट, त्योहार बन जाएगा यादगार

रक्षाबंधन यानी भाई-बहन का त्योहार। इस रिश्ते में जहां ढेर सारा प्यार होता है, वहीं छोटी-मोटी तकरार भी रहती है। भले ही भाई-बहन का रिश्ता जैसा भी हो, लेकिन रक्षाबंधन दोनों के लिए ही बहुत खास होता है।

10वीं वर्षगांठ पर रेनो ने लॉन्च किया किगर RXT (O) वेरिएंट, बुकिंग पर मिलेंगे कई ऑफर्स

रेनो इंडिया ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के मौके पर किगर RXT (O) वेरिएंट को लॉन्च किया है।

इंग्लैंड बनाम भारत, पहला टेस्ट: दूसरे दिन बारिश ने डाला खलल, अच्छी स्थिति में है भारत

इंग्लैंड और भारत के बीच ट्रेंट ब्रिज में चल रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित रहा। भारतीय सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फिर भारत ने लगातार विकेट गंवाकर इंग्लैंड को वापसी करने का मौका दिया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लड़कियां ये कपड़े करें ट्राई, दिखेंगी स्टाइलिश

स्वतंत्रता दिवस देशभर में एक राष्ट्रीय पर्व के तौर पर हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1947 में भारत आजाद हुआ था।

स्वतंत्रता दिवस: इस बार घर पर बनाएं तिरंगा ढोकला, जानिए इसकी रेसिपी

स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय त्योहार है जिसे खास बनाने के लिए बहुत से लोग कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन घर पर तैयार करते हैं।

दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल रिहाना, बनीं सबसे अमीर महिला संगीतकार

रिहाना ना सिर्फ अपने गानों, बल्कि अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर भी दुनियाभर में मशहूर हैं। अपने बेहतरीन गानों से लाखों दिलों को जीतने वाली रिहाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

जल्द आ रही भारत की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार अजानी, सिंगल चार्ज में चलेगी 700 किमी

मीन मेटल मोटर्स (MMM) भारत की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार अजानी पेश करने जा रही है।

फेंकने की बजाय इन स्मार्ट तरीकों से करें बेकार रस्सी का इस्तेमाल

अगर आपके घर में कुछ ऐसी रस्सियां हैं जिनका आप काफी समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उन्हें बेकार समझकर न फेंके क्योंकि ऐसी रस्सियां आपके काफी काम आ सकती हैं।

दूसरी खुराक के छह महीने बाद भी 93 प्रतिशत कारगर है मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन

अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की कोरोना वायरस वैक्सीन को दूसरी खुराक के छह महीने बाद भी 93 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है। कंपनी ने आज बयान जारी करते हुए ये जानकारी है।

IPL 2021: पाकिस्तान दौरे के बावजूद कीवी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर आश्वस्त हैं फ्रेंचाइजियां

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज की घोषणा की है। इस सीरीज की घोषणा होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजियों की मुश्किलें बढ़ी हैं।

टोयोटा ने अपनी लैंड क्रूजर 70वीं एनिवर्सरी एडिशन को रेट्रो लुक के साथ लॉन्च किया

जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने ऑस्ट्रेलिया में अपना लैंड क्रूजर 70वीं एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। इस एडिशन की केवल 600 यूनिट ही उपलब्ध होंगी।

टीवी शो के प्रोमो के लिए रेखा ने निर्माताओं से वसूले पांच करोड़ रुपये- रिपोर्ट

टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। शो को और खास बनाने का इंतजाम कर दिया है।

होंडा अमेज फेसलिफ्ट का इंतजार खत्म, अगस्त के इस दिन हो रही लॉन्च

होंडा की बहुप्रतीक्षित कार अमेज (फेसलिफ्ट) का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

वोडाफोन और केयर्न के साथ विवाद का कारण बने पूर्वव्यापी टैक्स कानून को खत्म करेगा भारत

भारत सरकार ने 2012 में बनाए गए पूर्वव्यापी (Retrospective) टैक्स के विवादित कानून को खत्म करने का फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज इससे संबंधित एक विधेयक को मंजूरी दी।

'बागबां' की अभिनेत्री आरजू गोवित्रिकर ने तोड़ी तलाक पर चुप्पी, बोलीं- बेरहमी से पीटता था पति

फिल्मों और टीवी पर काम कर चुकीं अभिनेत्री आरजू गोवित्रिकर ने अपने पति सिद्धार्थ सभरवाल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

कोहनी की चोट के कारण टी-20 विश्व कप और एशेज से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर

दाएं कोहनी के स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या के कारण लंबे समय से परेशान हो रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस पूरे साल की क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। लंबे समय तक बाहर रहने के बाद आर्चर ने हाल ही में काउंटी के जरिए वापसी की थी।

टोक्यो ओलंपिक: भारत के खाते में आए दो पदक, ऐसा रहा आज का दिन

टोक्यो ओलंपिक में आज भारत के खाते में दो पदक आए हैं।

कालीन पर हेयर डाई लग जाए तो इसे छुड़ाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

अगर किसी भी कारणवश हेयर डाई कालीन पर लग जाती है तो इसे साफ करने के लिए काफी मशक्कतें करनी पड़ती हैं। वहीं जिनसे से कालीन साफ नहीं होता, वो इसे फेंक देते हैं।

फिर से कम किया जा सकता है कोविशील्ड की खुराकों के बीच अंतराल

कोरोना वायरस वैक्सीन 'कोविशील्ड' की दो खुराकों के बीच अंतराल को एक बार फिर से कम किया जा सकता है। केंद्र सरकार 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए दो खुराकों के बीच अंतराल को कम करने पर विचार कर रही है।

नितिन गडकरी की ऑटो कंपनियों से वाहनों में छह एयरबैग्स लगाने की अपील

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने के लिए सभी वाहन निर्मताओं से अपनी गाड़ियों के सभी वेरिएंट और सेगमेंट में कम से कम छह एयरबैग लगाने की अपील की है।

टोक्यो ओलंपिक: कांस्य पदक से चूके दीपक पुनिया, नजदीकी मुकाबले में हारे

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान दीपक पुनिया कांस्य पदक से चूक गए हैं।

हुंडई ने अपनी SUV क्रेटा और वेन्यू के दाम बढ़ाए, जानें नई कीमत

कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स ने अपनी दो मिड साइज SUV कार हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) और हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) के दाम बढ़ा दिए हैं।

अपने नागरिकों को वैक्सीन की तीसरी खुराक देंगे फ्रांस और जर्मनी, WHO की अपील नजरअंदाज

जर्मनी और फ्रांस ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की अपील को नजरअंदाज करते हुए सितंबर से नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक (बूस्टर शॉट) देने का फैसला किया है।

हनी सिंह की पत्नी ने मांगा 10 करोड़ रुपये का मुआवजा, बोलीं- जानवरों जैसा सलूक किया

जाने-माने रैपर हनी सिंह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि उनकी पत्नी शालिनी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

टोक्यो ओलंपिक: कुश्ती के फाइनल में हारे रवि दहिया, रजत पदक मिला

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया को फाइनल मुकाबले में हार मिली है।

सीमा विवाद: मिजोरम ने पुलिसकर्मियों की मौत पर जताया खेद, असम वापस लेगा ट्रैवल एडवाइजरी

सीमा विवाद में असम और मिजोरम के बीच तनाव कम होने के संकेत मिलने लगे हैं। आज यहां मिजोरम सरकार ने पिछले महीने हुई हिंसा में असम पुलिस के छह जवानों के मारे जाने पर पहली बार खेद व्यक्त किया, वहीं असम सरकार ने भी अपने निवासियों को जारी की गई मिजोरम न जाने की एडवाइजरी को वापस लेने की बात कही है।

#NewsBytesExclusive: क्या कोरोना वायरस भी बन सकता है अर्थराइटिस का कारण? जानें विशेषज्ञ की राय

जहां पहले अर्थराइटिस की समस्या अमूमन बुजुर्गों में देखने को मिलती थी, वहीं अब युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं।

लॉन्ग कोविड को लेकर WHO ने जताई गहरी चिंता, पीड़ितों से मेडिकल सहायता लेने की अपील

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 करोड़ पार हो गई है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने उन लोगों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है, जो लॉन्ग कोविड का सामना कर रहे हैं।

सितंबर में पाकिस्तान का दौरा करेगी न्यूजीलैंड की टीम, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी

टी-20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी।

पेगासस जासूसी कांड: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अगर मीडिया रिपोर्ट्स सही तो गंभीर है मामला

पेगासस जासूसी कांड से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर मीडिया रिपोर्ट्स सही हैं तो आरोप गंभीर हैं। मुख्य न्यायाधीश (CJI) एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा, "सच सामने आना चाहिए। हमें नहीं पता इसमें किसके नाम शामिल हैं।"

हिट मलयालम फिल्म 'हेलेन' के हिंदी रीमेक में दिखेंगी जान्हवी, शुरू की शूटिंग

जान्हवी कपूर को आखिरी बार राजकुमार राव के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' में देखा गया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई।

कोरोना की तीसरी लहर: दिल्ली सरकार बना रही 7,000 ICU बिस्तरों वाले सात अस्थायी अस्पताल

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इसके मुकाबले के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

IPL 2021: बचे हुए सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन

इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर्स टीम के कप्तान इयोन मोर्गन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के बचे हुए सीजन में उपलब्ध रहेंगे।

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने आम नागरिकों की गाड़ी को IED से उड़ाया; एक की मौत, 11 घायल

छत्तीसगढ़ में आज एक बार फिर से नक्सलियों ने आम नागरिकों के एक वाहन को निशाना बनाया। देतंवाड़ा में नक्सलियों ने आम लोगों को ले जा रहे एक वाहन को IED धमाके से उड़ा दिया।

किआ की इस गाड़ी पर बंपर डिस्काउंट, कंपनी दे रही 3.75 लाख रुपये की छूट

अगर आप किआ इंडिया की कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।

राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम नहीं कर रहीं काजोल, बोलीं- मुझे ऑफर ही नहीं मिला

पिछले कई दिनों से राजकुमार हिरानी की फिल्म चर्चा में है। यह वही फिल्म है, जिसमें शाहरुख मुख्य भूमिका में हैं। खबरें थीं कि एक बार फिर इस फिल्म के जरिए शाहरुख के साथ काजोल की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी।

प्रशांत किशोर ने अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दिया

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक और खुशखबरी, अब नहीं लगेगी रजिस्ट्रेशन फीस

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए परिवहन मंत्रालय लगातार छूट की पेशकश कर रहा है।

महंगी हो गई टोयोटा की इनोवो क्रिस्टा, 68,000 रुपये तक बढ़े दाम

जापानी ऑटोमेकर टोयोटा ने भारत में अपनी इनोवा क्रिस्टा MVP की कीमतों को दो फीसदी तक बढ़ा दिया है।

UK की 'रेड लिस्ट' से हटा भारत, हजारों यात्रियों को होगा फायदा

भारत से यूनाइटेड किंगडम (UK) जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, UK ने भारत को 'रेड लिस्ट' से हटाकर 'एंबर लिस्ट' में डाल दिया है। इसका मतलब है कि अब भारत से जाने वाले यात्रियों को वहां 10 दिनों तक अनिवार्य रूप से होटल में क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा।

15 अगस्त को लॉन्च होगी सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर

बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की स्टार्ट-अप कंपनी सिंपल एनर्जी ने मंगलवार को ऐलान किया है कि वह अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 15 अगस्त को लॉन्च करने वाली है।

महिंद्रा ने बढ़ाई अपनी इन दो गाड़ियों की वारंटी, अब सात साल तक मिलेगा फायदा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए बोलेरो पावर प्लस और स्कॉर्पियो जैसी SUV गाड़ियों पर वारंटी को बढ़ा दिया है।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 42,982 मरीज, दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 20 करोड़ पार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 42,982 नए मामले सामने आए और 533 मरीजों की मौत हुई।

मारुति ने पेश किया वैगनआर का स्पेशल एक्स्ट्रा एडिशन, 13 अपग्रेड के साथ हुआ लॉन्च

मारुति सुजुकी ने वैगनआर के स्पेशल एक्स्ट्रा एडिशन को भारत में पेश किया है। इसे कई एक्सटीरियर और केबिन हाइलाइट्स के साथ लाया गया है।

टोक्यो ओलंपिक: 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक पदक

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत लिया है।

जम्मू-कश्मीर: दो सालों में UAPA के तहत 2,300 से अधिक गिरफ्तारियां, आधे अभी भी जेल में

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पिछले दो सालों में 2,300 से अधिक लोगों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है और इनमें से करीब आधे अभी भी जेलों में बंद हैं।

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे टी-20 में पांच विकेट से जीता बांग्लादेश, मैच में बने ये रिकार्ड्स

ढाका में खेले गए दूसरे टी-20 में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

डिलीवरी के बाद महिलाएं जरूर करें ये योगासन, बढ़ते वजन और कमजोरी से मिलेगी राहत

बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं को काफी कमजोरी महसूस होती है और उनका वजन भी बढ़ने लगता है। वे इन समस्याओं से उबरने के लिए तरह-तरह के तरीके खोजती हैं।

04 Aug 2021


इंग्लैंड बनाम भारत, पहला टेस्ट: मजबूत स्थिति में भारत, ऐसा रहा पहले दिन का खेल

इंग्लैंड और भारत के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को 183 के स्कोर पर समेटने के बाद भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं।

रूखी और फटी कोहनियों से राहत दिला सकते हैं ये घरेलू नुस्खे

साबुन के अधिक इस्तेमाल, त्वचा को मॉइश्चराइज न करने, कठोर मौसम और सूरज की किरणों के सीधे प्रभाव जैसे कई कारणों से कोहनियां रूखी होकर फट सकती हैं।

फिल्म इंडस्ट्री के दोगले रवैये पर छलका सपना का दर्द, बोलीं- डिजाइनर कपड़े तक नहीं देते

सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह सालों से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। तभी तो ना सिर्फ हरियाणा में, बल्कि देशभर में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

कई पोषक गुणों से समृद्ध होता है बेसन, जानिए इसके स्वास्थ्यवर्धक लाभ

शायद कई लोगों को इस पुरानी कहावत के बारे में जरूर पता होगा, "अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।"

पहले टेस्ट की पहली पारी में भारत ने इंग्लैंड को 183 पर समेटा, जानें जरूरी बातें

ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को भारत ने 183 के स्कोर पर समेट दिया है।

कोरोना वैक्सीन: WHO प्रमुख ने अमीर देशों से की अभी बूस्टर खुराक न लगाने की अपील

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सभी देशों से सितंबर के अंत तक कोविड वैक्सीन की बूस्टर (तीसरी) खुराक लगाना शुरू न करने की अपील की है। WHO प्रमुख टेड्रोस अधेनोम गेब्रिएसेस ने कहा कि ये अपील इसलिए की गई है ताकि सभी देशों की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन लग सके और गरीब देशों के पास खुराकों की कमी न पड़े।

मलयालम फिल्म 'एंड्रॉइड कुंजप्पन वर्जन 5.25' की हिन्दी रीमेक में दिखेंगे अनिल कपूर

हाल के दिनों में दक्षिण भारतीय फिल्मों की हिन्दी रीमेक बनाने की होड़ सी लग गई है। वर्तमान में कई फिल्म निर्माता रीमेक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

'बिग बॉस 15' का नया प्रोमो करण जौहर ने किया जारी, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट

बिग बॉस टीवी का लोकप्रिय शो माना जाता है। 'बिग बॉस 15' का प्रसारण 8 अगस्त से OTT प्लेटफॉर्म वूट पर शुरू होगा।

दिसंबर, 2023 में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा राम मंदिर, 2025 में पूरा होगा निर्माण

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहा भगवान राम का मंदिर दिसंबर, 2023 में श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। मंदिर का निर्माण कर रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों ने इंडिया टुडे को ये जानकारी दी।

चुंबक वाली रियलमी मैगडार्ट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी लॉन्च, ढेरों एक्सेसरीज का सपोर्ट

चाइनीज टेक कंपनी रियलमी की ओर से मैगडार्ट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी लॉन्च की गई है।

टाइगर के साथ अक्टूबर से 'गणपत' की शूटिंग शुरू करेंगी कृति सैनन

कृति सैनन हाल ही में सरोगेसी पर आधारित फिल्म 'मिमी' में नजर आईं। हालांकि, उनकी इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली और ना ही कृति ने अपने काम से दर्शकों से वाहवाही बटोरी।

स्वास्थ्य के लिए मुसीबत बन सकता है गुड का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं

गुड का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

टोक्यो ओलंपिक: रवि दहिया ने पदक किया पक्का, ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन

टोक्यो ओलंपिक में आज भारत की झोली में मुक्केबाजी में एक कांस्य पदक आया। भारतीय मुक्केबाज लवलीना अपना सेमीफाइनल मुकाबला हार गई और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

ओप्पो ने दिखाई अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन अंडर-स्क्रीन कैमरा (USC) टेक्नोलॉजी, प्रोटोटाइप तैयार

स्मार्टफोन्स से जुड़ी टेक्नोलॉजी में कैमरा से जुड़े ढेरों इनोवेशंस आए दिन हो रहे हैं और जल्द फ्रंट कैमरा स्क्रीन के अंदर जगह बना सकता है।

दिल्ली कैंट मामला: राहुल गांधी ने ट्वीट की पीड़ित परिवार की तस्वीर, बाल आयोग का नोटिस

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने ट्विटर इंडिया को नोटिस जारी कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस ट्वीट को डिलीट करने को कहा है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर रेप के बाद हत्या का शिकार हुई दिल्ली कैंट की एक बच्ची के परिजनों की तस्वीर शेयर की है।

क्या करण से रिश्ता टूटने के बाद 'बिग बॉस' के घर में दाखिल होंगी निशा रावल?

'बिग बॉस OTT' 8 अगस्त से शुरू हो रहा है। जहां खबर है कि इसमें नजर आने वाले सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट को क्वारंटाइन कर दिया गया है, वहीं, कुछ सितारों से निर्माता अब भी संपर्क कर रहे हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद हैं रसभरी के फेस मास्क, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए लोग न जाने कितने तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है।

हुंडई अल्काजार SUV (डीजल ऑटोमैटिक) रिव्यू: क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

हाल ही में हमने हुंडई अल्काजार के ऑटोमैटिक पेट्रोल वेरिएंट को चलाया और इसकी ओवरऑल परफॉरमेंस, हैंडलिंग और स्मूद ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से काफी प्रभावित हुए।

14 विपक्षी पार्टियों ने जारी किया संंयुक्त बयान, पेगासस और कृषि कानूनों पर चर्चा की मांग

14 विपक्षी पार्टियों ने संयुक्त बयान बयान जारी करते हुए संसद के दोनों सदनों में पेगासस जासूसी कांड पर चर्चा की मांग की है। सरकार को अहंकारी और हठी बताते हुए विपक्ष ने कहा है कि सरकार ने विपक्ष को बदनाम करने के लिए सरकार ने भ्रामक अभियान चलाया हुआ है।

कृति सेनन की 'मिमी' बनी 2021 की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म

ऑनलाइन लीक होने के कारण कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' को चार दिन पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया था।

आर बाल्की की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं सनी देओल

पिछले दिनों यह चर्चा जोरों पर थी कि सनी देओल निर्देशक आर बाल्की की फिल्म में श्रुति हासन के साथ नजर आएंगे। इसके बाद दर्शक इस फिल्म को लेकर उत्साहित हो गए थे।

जगुआर F-टाइप R-डायनेमिक ब्लैक SUV की बुकिंग शुरू

जानी-मानी ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी जगुआर अपनी F-टाइप R-डायनेमिक ब्लैक (F-type R-dynamic) SUV के रूप में एक नया वैरिएंट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसके लिए कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है।

फोन में सेव व्हाट्सऐप बैकअप भी होंगे एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड, सुरक्षित होंगे पर्सनल चैट

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पर यूजर्स के मेसेजेस और कॉल्स एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होते हैं और अब लोकल बैकअप पर भी यह इनक्रिप्शन मिल सकता है।

भारत में लॉन्च हुई अपडेटेड टाटा टियागो NRG, दिए गए कई नए फीचर्स

टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी टियागो हैचबैक का NRG वर्जन लॉन्च कर दिया है।

एकता कपूर की 'अपहरण: सबका कटेगा' के दूसरे सीजन में दिखेंगे जितेंद्र

जितेंद्र बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता माने जाते हैं। एक समय था जब बड़े पर्दे पर इस अभिनेता का जादू चलता था। उन्होंने अपने जमाने में बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं।

टोक्यो ओलंपिक: कुश्ती में रवि कुमार फाइनल में पहुंचे, पदक पक्का हुआ

टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में रवि कुमार दहिया ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने ओलंपिक में अपना पदक पक्का कर लिया है।

इंग्लैंड बनाम भारत, पहला टेस्ट: टॉस जीतकर इंग्लैंड की पहले बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन

ट्रेंट ब्रिज में होने जा रहे पहले टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा संस्करण भी शुरु हो रहा है।

15 अगस्त को भारत में लॉन्च होगी ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओला इलेक्ट्रिक भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 15 अगस्त को लॉन्च करेगी। ओला का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर स्पीड, रेंज, बूट स्पेस के साथ-साथ टेक्नोलॉजी के मामले में क्लास-लीडिंग होगा।

हंगामा करने पर TMC के छह सांसद एक दिन के लिए राज्यसभा से निलंबित

सदन में हंगामा और अनुचित व्यवहार करने के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के छह सांसदों को दिनभर के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। राज्‍यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने इन सभी सांसदों को आज दिनभर के लिए सदन से बाहर रहने को कहा है।

दिवाली पर रिलीज हो सकता है अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का ट्रेलर

अक्षय कुमार आने वाले दिनों में कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। 'बच्चन पांडे' भी उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

हृदय के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये कार्डियो एक्सरसाइज, वर्कआउट रूटीन में जरूर करें शामिल

कार्डियो एक्सरसाइज को हृदय के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये हृदय से जुड़े रोगों को दूर करके मजबूती प्रदान करने में सहायक होती हैं।

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 365 सभी के लिए रिलीज, अब वर्चुअल होगा आपका कंप्यूटर

सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने अपनी माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 365 क्लाउड सर्विस लॉन्च की थी और अब इसे सभी यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया गया है।

तिहाड़ जेल में मृत पाया गया उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर, परिवार का हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल गैंगस्टर अंकित गुर्जर की दिल्ली की तिहाड़ जेल में संदिग्द परिस्थितियों में मौत हो गई। आज सुबह जेल नंबर तीन में उसे मृत पाया गया।

भंसाली के साथ फिर काम करेंगे रणवीर सिंह, अब इस फिल्म के लिए मिलाए हाथ

लंबे समय से निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' चर्चा में है। सुनने में आ रहा था कि रणबीर कपूर या कार्तिक आर्यन में से किसी एक को फिल्म के लिए साइन किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 3, फ्लिप 3 की कीमतें और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग सबसे पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लेकर आई थी और अब इनकी थर्ड-जेनरेशन लॉन्च करने जा रही है।

ये हैं पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, वैगनआर सबसे आगे

जुलाई महीने में लॉकडाउन में मिली ढील से ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी देखी गई। पिछले महीने ज्यादातर कंपनियों के सेल्स में वृद्धि हुई है।

दिल्ली में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामला गरमाया, पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी

दिल्ली कैंट में नौ वर्षीय दलित बच्ची के साथ कथित रेप के बाद उसकी हत्या कर शव का जबरदस्ती अंतिम संस्कार करने का मामला गरमा गया है। मंगलवार को कई पार्टियों के नेता बच्ची के घर पहुंचे थे।

IPL 2021: शाकिब और मुस्तफिजुर ले सकेंगे लीग में हिस्सा, बोर्ड से मिली सकती है मंजूरी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का बचा हुआ सीजन 19 सितंबर से शुरू होना है, जिसमें बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजुर रहमान के खेलने का रास्ता साफ नजर आ रहा है।

गूगल क्रोम ब्राउजर भेज रहा है सिक्योरिटी नोटिफिकेशंस, जानें क्या है इसका मतलब

गूगल क्रोम ब्राउजर की ओर से डेस्कटॉप और स्मार्टफोन यूजर्स को इन दिनों एक 'सेफ ब्राउजिंग प्रॉम्प्ट' भेजा जा रहा है।

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' में नजर आएंगी ऋचा चड्ढा

फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इंडस्ट्री को कई ऐतिहासिक फिल्में दी हैं। वह हाल के दिनों में अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हीरा मंडी' को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में हारी भारतीय मुक्केबाज लवलीना, कांस्य पदक मिला

टोक्यो ओलंपिक में 23 वर्षीया भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन को सेमीफाइनल मुकाबले में हार मिली है।

भारत में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक स्कूटर EVTRIC एक्सिस और राइड, जानिए इनकी खास बातें

भारत में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की वजह से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग और निर्माण दोनों बढ़ गए हैं।

BMW का 740Li M स्पोर्ट एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत 1.42 करोड़ रुपये

BMW इंडिया ने अपनी नई फ्लैगशिप सेडान कार इंडिविजुअल 740Li M स्पोर्ट एडिशन लॉन्च कर दी है।

कोरोना से जल्द ठीक हो जाते हैं अधिकतर बच्चे, लंबे समय तक नहीं रहते लक्षण- अध्ययन

अधिकतर बच्चों में कोरोना वायरस के संक्रमण छह दिनों में ठीक हो जाते हैं और ऐसे बच्चों की संख्या कम (करीब 4 प्रतिशत) होती है, जिनमें चार हफ्तों के बाद भी लक्षण नजर आते हैं।

अक्षय की 'बेल बॉटम' का ट्रेलर रिलीज, 1984 में हुए प्लेन हाईजैक पर आधारित है कहानी

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हाल के दिनों में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेल बॉटम' को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। कुछ दिन पहले ही अक्षय ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था।

इंग्लैंड बनाम भारत: पहले टेस्ट से बाहर हुए अनफिट ओली पोप- रिपोर्ट

इंग्लैंड और भारत के बीच आज ट्रेंट ब्रिज पर पहला टेस्ट खेला जाना है, जिससे पहले मेजबान टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 42,625 मरीज, फिर बढ़े सक्रिय मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 42,625 नए मामले सामने आए और 562 मरीजों की मौत हुई।

राज्यसभा में गतिरोध टूटने के संकेत, सात विधेयकों पर चर्चा को तैयार सरकार और विपक्ष

पेगासस जासूसी कांड पर चर्चा को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बने गतिरोध के चलते मानसून सत्र के 11 दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, मैच में बने ये रिकार्ड्स

ढाका में खेले गए पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की है।

86 टेस्ट मैचों के बाद द्रविड़ और पुजारा ने कैसा किया है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है। अपनी रक्षात्मक शैली के लिए प्रसिद्ध द्रविड़ को क्रिकेट जगत में 'द वॉल' के नाम से भी जाना जाता है।

दंडासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, इसके फायदे और अन्य अहम बातें

दंडासन दो शब्दों (दंड और आसन) के मेल से बना है। इसमें दंड का अर्थ छड़ी और आसन का मतलब मुद्रा है।