15 Aug 2021
कम रोशनी में भी काफी अच्छे से पनपते हैं ये इनडोर प्लांट्स
पौधे घर के वातावरण को तरोताजा रखने और इसे खूबसूरत बनाने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।
लॉर्ड्स टेस्ट: भारत ने हासिल की 154 रनों की बढ़त, ऐसा रहा चौथा दिन
इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स में चल रहा दूसरा टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में 154 रनों की बढ़त ले ली है और उनके चार विकेट शेष हैं। फिलहाल ऋषभ पंत (14*) और इशांत शर्मा (4*) क्रीज पर बने हुए हैं।
सितंबर में लॉन्च होंगी ये दो गाड़ियां, हुंडई क्रेटा से करेंगी मुकाबला
भारत में मिड साइज SUVs धमाल मचा रही हैं। वर्तमान में हुंडई क्रेटा और स्कोडा कुशक का दबदबा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जून में क्रेटा कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी थी, वहीं कुशक ने लॉन्चिंग से एक सप्ताह के अंदर 2,000 से ज्यादा की बुकिंग हासिल की थी।
स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी है केले का फूल, जानिए इसके सेवन के फायदे
केले के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में तो लोगों ने खूब सुना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले का फूल भी स्वास्थ्यवर्धक होता है।
ये डेली टिप्स करेंगे आपकी कार के इंटीरियर को साफ रखने में मदद
क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है, जब आप ड्राइव के लिए कार के अंदर आए हों और आपको सब तरफ गंदगी नजर आई हो।
रेडिट ने लॉन्च की टिक-टॉक जैसी वीडियो फीड, आईफोन यूजर्स को दिखा बदलाव
आईफोन यूजर्स के लिए रेडिट ने अपनी ऐप में कुछ बदलाव किए हैं और टिक-टॉक ऐप जैसी एक वीडियो फीड भी यूजर्स को दिखा रही है।
जानिए कैसे की जाती है बैटल रोप एक्सरसाइज और इससे जुड़ी कुछ खास बातें
बैटल रोप एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है जिसे रस्सियों की मदद से किया जाता है।
'83' के निर्माता विष्णु वर्धन इंदुरी ने फिल्म फ्रेंचाइजी 'आजाद हिंद' का किया ऐलान
देश 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर लोग देशभक्ति की अपनी भावनाएं साझा कर रहे हैं।
सर्दी और खांसी होने पर न करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन, बढ़ सकती हैं समस्याएं
मानसून में सर्दी और खांसी होने का खतरा सबसे अधिक होता है।
लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड पर लगे बॉल टैंपरिंग के आरोप, जानें क्या है मामला
इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स में चल रहा दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारतीय टीम दूसरी पारी में तीन विकेट गंवा चुकी है, लेकिन फिलहाल उनकी बढ़त 50 से अधिक रनों की हो गई है।
100 पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट्स लगाएगी इंडियन ऑयल
तेल रिटेलर कंपनी इंडियन ऑयल ने महाराष्ट्र में अपने 100 आउटलेट्स पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट्स लगाने की योजना बनाई है, जिनमें से पांच मराठवाड़ा क्षेत्र में होंगे।
अफगानिस्तान: राजधानी काबुल में दाखिल हुआ तालिबान, राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ा
तालिबान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दाखिल हो गया है और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण के लिए उसकी अफगान सरकार से बातचीत चल रही है।
आपके खोए फोन का पता लगाने के लिए दूसरे एंड्रॉयड डिवाइसेज की मदद लेगी गूगल
सर्च इंजन कंपनी गूगल जल्द अपने 'फाइंड माय डिवाइस' इकोसिस्टम में कुछ नए फीचर्स शामिल कर सकती है।
रक्षाबंधन पर अपने घर को इस तरह सजाएं, लगेगा बहुत खूबसूरत
हर छोटे और बड़े त्यौहार पर तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं और इस मौके पर घर को भी खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है।
'शेरशाह' के बाद स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक बनाएंगे करण जौहर
करण जौहर बॉलीवुड के महान फिल्ममेकर माने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई ऐतिहासिक फिल्में दी हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'शेरशाह' हाल ही में रिलीज हुई है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किए बड़े ऐलान
आज देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अहम ऐलान किए। इनमें ओडिशा, गोवा, पंजाब और दिल्ली सबसे अहम रहे।
बड़ी बैटरी और बेहतर फीचर्स के साथ आएगा आईफोन 13, कीमत नहीं बढ़ाएगी ऐपल
ऐपल अपनी आईफोन 13 सीरीज के मॉडल्स अगले महीने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंतजार हुआ खत्म, दो ट्रिम के साथ इस कीमत पर हुआ लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए नाम कमा चुके ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में लॉन्चिंग हो गई है।
पिक्सल यूजर्स को मिला नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग फंक्शन, फोन ऐप में मिला नया विकल्प
टेक कंपनी गूगल अपनी पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन्स में यूजर्स के लिए इन-फोन रिकॉर्डिंग फीचर रोलआउट कर रही है।
लीजा हेडन ने शेयर की नवजात बेटी की पहली तस्वीर, नाम का किया खुलासा
हाल में अभिनेत्री और मॉडल लीजा हेडन के घर तीसरी बार किलकारियां गूंजी हैं। उन्होंने कुछ सप्ताह पहले ही पति डीनो लालवानी के साथ अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया था।
अफगानिस्तान के खिलाफ स्थगित हुई ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज, IPL के लिए फ्री हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स
अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज को स्थगित कर दिया गया है। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भारत में टी-20 विश्व कप से पहले खेली जानी थी।
स्वतंत्रता दिवस: आंदोलनकारी किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर फहराया तिरंगा, पूर्व सैनिक भी हुए शामिल
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। किसानों ने इस मौके पर सिंघु बॉर्डर पर तिरंगा फहराया और इसे सलामी दी।
दीपिका और अनन्या ने शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग की पूरी
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण काफी समय से निर्देशक शकुन बत्रा की अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अभी इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया गया है।
पुलवामा: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुरहान वानी के पिता ने फहराया तिरंगा
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर रहे बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर के त्राल में तिरंगा फहराया। पेशे से शिक्षक मुजफ्फर वानी ने पुलवामा जिले के त्राल के सरकारी बालिका विद्यालय में झंडा फहराया था।
कोरोना की परेशानियों के बावजूद सीरीज खेलने पर श्रीलंका क्रिकेट ने की राहुल द्रविड़ की तारीफ
हाल ही में भारत ने शिखर धवन की कप्तानी में श्रीलंका का दौरा किया था। इस दौरे पर राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेडकोच थे। टी-20 सीरीज के दौरान भारत के नौ खिलाड़ी क्वारंटाइन में थे, लेकिन फिर भी भारत ने केवल चार बल्लेबाजों के साथ सीरीज को पूरा किया था।
जम्मू-कश्मीर: तीन साल बाद स्वतंत्रता दिवस पर इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं रहीं जारी
जम्मू-कश्मीर में आज तीन साल बाद स्वतंत्रता दिवस पर इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं चालू रहीं। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कश्मीर में न तो कहीं इंटरनेट बंद है और न ही पाबंदियां लगाई गई हैं।
एलेक्जेंडर ज्वेरेव का नडाल, जोकोविच और फेडरर के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें आंकड़े
जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में पुरुष एकल फाइनल में करेन खाचानोव को 6-3, 6-1 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया था।
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल रविवार को 'बिग बॉस 15' के OTT संस्करण में दिखेंगे
टीवी शो बिग बॉस अपने विवादों और गॉशिप के लिए जाना जाता है। 'बिग बॉस 15' का डिजिटल संस्करण स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट पर शुरू हो चुका है।
मुख्य न्यायाधीश रमन्ना ने संसद में व्यवधान पर चिंता व्यक्त की, कहा- बहस ही नही होती
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एनवी रमन्ना ने आज संसद में अच्छे से बहस न होने पर चिंता व्यक्त की। संसद के कामकाज की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि यहां कानूनों पर बहस ही नहीं होती, बल्कि व्यवधान पैदा करने पर ध्यान दिया जाता है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' सेंसर बोर्ड से जीरो कट के साथ हुई पास
अक्षय कुमार काफी समय से अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था।
अमेरिका: कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर
अमेरिका में इन दिनों कोरोना संक्रमण के कारण अस्पतालों में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
ट्विटर ने फिर रोका 'ब्लू टिक' वेरिफिकेशन प्रोगाम, प्रक्रिया में सुधार का वादा
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने करीब तीन साल बाद बीते महीनों अपना वेरिफिकेशन प्रोग्राम दोबारा शुरू किया है।
स्वतंत्रता दिवस: जानिए 15 अगस्त से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
आज देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।
IPL और टी-20 विश्व कप से पहले शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में किए जाएंगे बड़े बदलाव
कोरोना महामारी के बीच यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में क्रिकेट के आयोजन में काफी तेजी आई है। बड़े टूर्नामेंट्स को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए UAE को सबसे सुरक्षित स्थल माना जा रहा है।
मजार-ए-शरीफ के बाद जलालाबाद पर भी कब्जा, काबुल के और नजदीक पहुंचा तालिबान
अफगानिस्तान का एक और बड़ा शहर जलालाबाद तालिबान के कब्जे में आ गया है।
इंतजार खत्म, कई नए फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV700
लंबे इंतजार के बाद महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित SUV XUV700 भारत में लॉन्च हो चुकी है।
लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम संबोधन, जानिये क्या-क्या कहा
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया।
कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 36,083 नए मामले, 493 मरीजों की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 36,083 नए मामले सामने आए और 493 मरीजों की मौत हुई।
कितनी तरह की होती हैं टेनिस कोर्ट? जानें इनसे जुड़ी अहम बातें
टेनिस का खेल अलग-अलग तरह की कोर्ट पर खेला जाता है। कई तरह की सतहें जिनके गुण अलग हों को कोर्ट बनाने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है। कोर्ट के गुण के हिसाब से ही उस पर होने वाले खेल के स्टाइल में भी बदलाव आता है।
आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है व्हाट्सऐप डिलिवरी स्कैम, रहें सावधान
मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप के दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स हैं और यही वजह है कि स्कैमर्स इस ऐप पर यूजर्स को फंसाने की कोशिश में लगे रहते हैं।
देश मना रहा 75वां स्वतंत्रता दिवस, प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले पर तिरंगा फहराया। ओलंपिक खेलों में भारत की शान बढ़ाने वाले एथलीट्स और महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कोरोना वॉरियर आज के समारोह के मुख्य आकर्षण हैं।
14 Aug 2021
आकर्ष, सनी और विकास ने खरीदे फिल्म 'संकष्ट कारा गणपति' की हिन्दी रीमेक के अधिकार
हाल के दिनों में दक्षिण भारतीय फिल्मों की हिन्दी रीमेक बनाने की होड़ सी लग गई है। मेकर्स साउथ की सुपरहिट फिल्मों को हिन्दी में बनाने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं।
लॉर्ड्स टेस्ट: 391 पर सिमटी इंग्लैंड की पहली पारी, रूट ने बनाए नाबाद 180 रन
लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 27 रनों की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए थे और इंग्लैंड ने पहली पारी में 391 रनों का स्कोर बनाया है। इंग्लैंड के लिए कप्तान जो रूट 180 रन बनाकर नाबाद रहे।
इसी महीने आ रहा वेस्पा का 75वां एडिशन स्कूटर, पीले रंग में दिखा शानदार बॉडीवर्क
पियाजियो 19 अगस्त को भारतीय बाजार में अपना नया वेस्पा 75वां एडिशन स्कूटर लॉन्च करेगी।
क्या अदिति राव हैदरी के साथ बनने जा रही सुपरस्टार विजय सेतुपति की जोड़ी?
साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति जल्द ही भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के साथ फिर नजर आ सकते हैं।
इंग्लैंड बनाम भारत: क्वारंटाइन पूरा करके भारतीय दल से जुड़े पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव
भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड में अपना क्वारंटाइन पूरा कर लिया है और वह भारतीय दल से जुड़ चुके हैं।
रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई अजय की 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया'
अजय देवगन अपनी फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर लाइम लाइट में हैं। यह फिल्म 13 अगस्त को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।
लेम्बोर्गिनी ने पेश की काउंटैच LPI 800-4 हाइब्रिड सुपरकार, 22 करोड़ से ऊपर है कीमत
इटैलियन वाहन निर्माता लेम्बोर्गिनी ने काउंटैच LPI 800-4 सुपरकार पेश की है। यह 20 साल पहले लॉन्च हुई काउंटैच का अपडेटेड वर्जन है, जो अपने मूल मॉडल से डिजाइन साझा करती है।
इंग्लैंड बनाम भारत, लॉर्ड्स टेस्ट: दर्शकों ने की शर्मनाक हरकत, राहुल पर फेंके शैम्पेन के ढक्कन
लॉर्ड्स में खेले जा रहे इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट में दर्शकों से शर्मनाक व्यवहार देखने को मिला।
देश के नाम राष्ट्रपति कोविंद का संबोधन, कहा- अभी खत्म नहीं हुई है कोरोना महामारी
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के नाम अपना संबोधन दिया।
निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने प्रियदर्शन पर लगाया फिल्म 'हेरा फेरी' को बीच में छोड़ने का आरोप
कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' की रिलीज को हाल ही में 21 साल पूरे हुए हैं। इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है और अब फिल्म से जुड़े कुछ चौंकाने वाले खुलासे और
चाइल्ड प्रोटेक्शन फीचर पर पीछे हटी ऐपल, सभी यूजर्स को नहीं करेगी रिपोर्ट
ऐपल अपनी चाइल्ड सेफ्टी पॉलिसीज को लेकर चर्चा में है और इसके नए चाइल्ड प्रोटेक्शन फीचर पर सवाल उठ रहे हैं।
सेरी-ए: नया सीजन शुरु होने से पहले जानें इससे जुड़ी अहम बातें
23 अगस्त से सेरी-ए का 2021-22 सीजन शुरु होने वाला है। शनिवार को डिफेंडिंग चैंपियन इंटर मिलान अपने अभियान की शुरुआत जेनोआ के खिलाफ करेगी। पिछले सीजन काफी शानदार सीजन रहने के बाद इस सीजन भी करीबी मुकाबले होने की उम्मीद की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में भाजपा विधायक उमेश मलिक के काफिले पर हमला, बाल-बाल बची जान
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिसौली में शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे बुढाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक के काफिले पर कुछ लोगों ने अचानक हमला बोल दिया।
हुंडई ने शुरू किया फ्रीडम ड्राइव वर्कशॉप कैंप, मिल रहे कई ऑफर्स और डिस्काउंट
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने अपने सभी वर्कशॉप में फ्रीडम ड्राइव कैंप की शुरुआत की है।
आर्थिक तंगी के बाद शगुफ्ता अली को मिला काम, इस फिल्म में आएंगी नजर
कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन ने आम से लेकर खास हस्तियों को प्रभावित किया है। हाल में इंडस्ट्री के कई कलाकारों की आर्थिक स्थिति खराब होने की खबरें सामने आई थीं।
इंग्लैंड बनाम भारत, दूसरा टेस्ट: जो रूट ने लगाया भारत के खिलाफ सातवां शतक
लॉर्ड्स में चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लिश कप्तान जो रूट ने शतक जड़ दिया है। भारत के खिलाफ इस सीरीज में यह रूट का दो पारियों में लगातार दूसरा शतक है। उनके शतक की बदौलत इंग्लैंड ने खुद को अच्छी स्थिति में पहुंचा लिया है।
हैलाकांडी स्कूल में बम धमाके होने के बाद असम-मिजोरम सीमा पर फिर से बढ़ा तनाव
असम-मिजोरम सीमा पर भूमि पर अतिक्रमण को लेकर चल रहा विवाद अभी पूरी तरह थमा भी नहीं कि शुक्रवार रात को असम के सीमावर्ती हैलाकांडी जिले के कचुरथल में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने हथगोलों से धमाके कर दिए।
IPL 2021: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेटर्स रहेंगे उपलब्ध, बोर्ड ने की औपचारिक पुष्टि
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने औपचारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सूचित कर दिया है कि उनके खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के बचे हुए पूरे सीजन में हिस्सा लेने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' से नहीं टकराएगी 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9', बदली रिलीज डेट
पिछले काफी समय से चर्चा थी कि अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'बेल बॉटम' हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' के साथ 19 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
चीन के खिलाफ पराक्रम दिखाने वाले ITBP के 20 जवानों को मिला वीरता पुलिस पदक
लद्दाख में पिछले साल वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के खिलाफ पराक्रम दिखाने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 20 जवानों सहित कुल 23 जवानों को वीरता पुलिस पदक (PMG) से सम्मानित किया गया है।
अफगानिस्तान: राष्ट्रपति अशरफ गनी बोले- सेना को संगठित करना प्राथमिकता, हिंसा रोकने पर ध्यान
तालिबान के तेजी से बढ़ते कदमों के बीच आज पहली बार अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश को संबोधित किया।
फेसबुक मेसेंजर में वॉइस और वीडियो कॉल्स को मिला एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक अब अपनी मेसेंजर सेवा में एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन ऑफर कर रही है।
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने नाकाम की बड़े आतंकी हमले की साजिश, जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी दबोचे
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की देश में बड़ा आतंकी हमला करने की साजिश को नाकाम कर दिया है।
'हीरा मंडी' में रेखा की जगह ऐश्वर्या राय को कास्ट कर सकते हैं भंसाली
संजय लीला भंसाली फिल्म जगत के लोकप्रिय निर्देशक हैं। वह अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हीरा मंडी' को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट की कास्टिंग की प्रक्रिया चल रही है।
भारतीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट से जुड़े उन्मुक्त चंद
भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले उन्मुक्त चंद अब अमेरिका में खेलते दिखेंगे। चंद ने बीते शुक्रवार को ही सभी तरह की भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। 2012 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे चंद को कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला।
अश्लील फिल्म मामला: अग्रिम जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे राज कुंद्रा
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा 19 जुलाई से न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका मुंबई सेशन कोर्ट में रद्द हो चुकी है।
विंडोज 11 में बिल्ट-इन ऐप्स का डिजाइन भी बदलेगी माइक्रोसॉफ्ट, सामने आई जानकारी
सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट जून महीने में नया विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम लेकर आई है और इसका फाइनल अपडेट अक्टूबर से मिल सकता है।
मुंबई की कोर्ट ने वैवाहिक जीवन में पत्नी से जबरन यौन संबंध को नहीं माना गैरकानूनी!
मुंबई की सेशन कोर्ट ने एक विवाहिता द्वारा पति के खिलाफ जबरन यौन संबंध बनाने के मामले में सुनवाई करते हुए चौंकाने वाला फैसला सुनाया है।
पंजाब में प्रवेश के लिए सोमवार से फुल वैक्सीनेशन या कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य
पंजाब में सोमवार से केवल वही लोग प्रवेश कर सकेंगे, जिन्हें कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों खुराकें लग चुकी हैं या जिनके RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज यह जानकारी दी है।
टिंडर ऐप में भारतीय यूजर्स को मिलेगा नया सेफ्टी सेंटर, जानें डीटेल्स
लोकप्रिय डेटिंग ऐप टिंडर ने भारतीय यूजर्स के लिए अपनी सेवा में नया सेफ्टी सेंटर शामिल किया है।
'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का रिव्यू: वॉर ड्रामा की कसौटी पर खरी नहीं उतरी फिल्म
अभिनेता अजय देवगन काफी समय से अपनी वॉर ड्रामा फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर सुर्खियों में थे। यह फिल्म 13 अगस्त को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में हुई देरी
विक्की कौशल और सारा अली खान फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
डोमिनिक थिएम का नडाल, जोकोविच और फेडरर के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें आंकड़े
दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी डोमिनिक थिएम कलाई की चोट के कारण पिछले कुछ समय से कोर्ट से दूर रहे हैं। वह विंबलडन और टोक्यो 2020 ओलंपिक से हट गए थे।
टी-20 विश्व कप की सही तैयारी के लिए IPL में जरूर खेलें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी- रिकी पोंटिंग
दुनिया की सबसे मशहूर टी-20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सीजन के बचे हुए मैच अगले महीने से UAE में खेले जाने हैं। गौरतलब है कि UAE और ओमान में ही संयुक्त रूप से टी-20 विश्व कप का भी आयोजन किया जाना है।
भुलाया नहीं जा सकता बंटवारे का दर्द, 14 अगस्त को मनाएंगे 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'- प्रधानमंत्री
आजादी से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को देश का बंटवारा हुआ था। इसी दिन पाकिस्तान के रूप में नए देश का उदय हुआ था।
एक साल पहले धोनी ने कहा था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा, ऐसा रहा उनका सफर
विश्व क्रिकेट में कप्तानी की जब भी बात होगी महेन्द्र सिंह धोनी का नाम उसमें जरूर आएगा। कप्तानी के अलावा मैच फिनिशर के रूप में भी धोनी ने शानदार काम किया और खुद को फिनिशर के रूप में स्थापित किया था। धोनी ने 2019 क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल के बाद भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला।
ट्विटर ने अनलॉक किए राहुल गांधी और अन्य नेताओं के अकाउंट, कांग्रेस ने लिखा- सत्यमेव जयते
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने शनिवार को राहुल गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं के अकाउंट अनलॉक कर दिए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सुरेश रैना के नाम हैं ये बड़े रिकार्ड्स
2005 में भारत के लिए अपना करियर शुरु करने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने बीते साल 15 अगस्त की शाम को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब उन्हें संन्यास लिए हुए एक साल बीत गए हैं।
यामाहा स्कूटर्स पर शुरू हुआ फेस्टिव ऑफर, मिल रहा एक लाख रुपये का बंपर प्राइज
भारत में फेस्टिव सीजन नजदीक आ रहा है और कई बड़ी कंपनियों ने ऑफर्स देने शुरू कर दिए हैं।
जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 12 अपडेट, देखें नए फीचर्स और डिवाइसेज की लिस्ट
पिछले महीने गूगल की ओर से पिक्सल फोन यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 12 बीटा 3.1 वर्जन रिलीज किया गया और जल्द सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया अपडेट रोलआउट किया जाएगा।
तालिबान के पास कितना पैसा है और यह कहां से आ रहा?
करीब 20 साल पहले अमेरिका के नेतृत्व वाली सेना ने तालिबान को अफगानिस्तान की सत्ता से बेदखल किया था।
'द हंड्रेड' टूर्नामेंट से बाहर हुए फाफ डुप्लेसी, नहीं खेल सके एक भी मैच
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी पहली दफा खेली जा रही 'द हंड्रेड' लीग से बाहर हो गए हैं।
बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहीं अनिल कपूर की बेटी रिया
अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर पिछले काफी समय से करण बलूनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं।
टी-20 विश्व कप: ICC ने दी 15 खिलाड़ी और आठ ऑफिशियल्स को लाने की अनुमति
अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। कोरोना वायरस और बॉयो-बबल के कारण अब टीमें किसी भी दौरे पर बड़ी टीम लेकर जाने लगी हैं।
कोरोना की तीसरी लहर: तैयारी के लिए केंद्र ने राज्यों को भेजे 7,200 करोड़ रुपये
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की तीसरी लहर के मुकाबले की तैयारी के लिए 7,200 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है। यह जुलाई में घोषित किए 23,123 करोड़ रुपये के आपातकालीन पैकेज में केंद्र के हिस्से की 50 फीसदी रकम है।
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 38,667 नए मरीज, सक्रिय मामलों में फिर इजाफा
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 38,667 नए मामले सामने आए और 478 मरीजों की मौत हुई।
चार वेरिएंट में आएगी होंडा अमेज, लॉन्च से पहले लीक हुई जानकारी
नई होंडा अमेज 18 अगस्त को देश में लॉन्च होने वाली है, जिसके लिए कंपनी ने पूरी तैयारी कर ली है।
सरकार ने सिंगल-यूज प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध, अगले साल जुलाई से होगा लागू
केंद्र सरकार ने एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक (सिंगल-यूज प्लास्टिक) पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह अगले साल जुलाई से लागू होगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकार्ड्स
15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार रहे हैं।
ओलंपिक में कांस्य पदक से चूकने वाले एथलीट्स को टाटा देगी अल्ट्रोज कार
टाटा मोटर्स ने ओलंपिक एथलीट्स का हौसला बढ़ाते हुए घोषणा की है कि कंपनी उस प्रत्येक भारतीय एथलीट को अल्ट्रोज कार उपहार में देगी, जो टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक पाने से चूक गए थे।