NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वतंत्रता दिवस: भारत के अलावा ये देश भी मनाते हैं 15 अगस्त पर आजादी का जश्न
    अगली खबर
    स्वतंत्रता दिवस: भारत के अलावा ये देश भी मनाते हैं 15 अगस्त पर आजादी का जश्न

    स्वतंत्रता दिवस: भारत के अलावा ये देश भी मनाते हैं 15 अगस्त पर आजादी का जश्न

    लेखन अंजली
    Aug 09, 2021
    01:59 pm

    क्या है खबर?

    15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी मिली थी।

    इस साल देश में 75वें स्वंतत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा, लेकिन क्या आपको मालूम है कि भारत के अलावा 15 अगस्त के दिन कुछ और देशों को भी आजादी मिली थी?

    अगर नहीं तो आइए आज आपको इन्हीं देशों के बारे में बताते हैं।

    #1

    कांगो

    15 अगस्त, 1960 में कांगो को फ्रांस से आजादी मिली थी। इस दिन 80 साल की गुलामी के बाद कांगो वासियों ने स्वतंत्रता का स्वाद चखा था।

    इसी वजह से यह देश 15 अगस्त को 'कांगोलीज नेशनल डे' के तौर पर मनाता है। कांगो के लोगों के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण है। यह स्वभाविक भी है क्योंकि किसी भी देश के लिए उसकी आजादी का दिन काफी मायने रखता है।

    #2

    बहरीन

    बहरीन नामक देश भी भारत की तरह अंग्रेजों की हूकूमत तले दबा हुआ था जिसे 15 अगस्त, 1971 को स्वतंत्रता मिली।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहरीन की जनता के बीच संयुक्त राष्ट्र के सर्वे के बाद अंग्रेजों ने इस देश को छोड़ा था। इसके बाद दोनों देशों ने मित्र संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

    इतनी कठिनाईयों को पीछे छोड़ यकीनन यह दिन बहरीन के हर शख्स के लिए बेहद खास है।

    #3

    उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया

    उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दो अलग-अलग देश हैं जो 15 अगस्त को अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं और इसे 'नेशनल लिबरेशन डे ऑफ कोरिया' कहा जाता है।

    आजादी से पहले उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एक ही देश हुआ करते थे और इन पर जापान का कब्जा था।

    लेकिन 1945 में इसी दिन अमेरिका और सोवियत की सेनाओं ने कोरियाई प्रायद्वीप से जापान के पांव उखाड़ फेंके थे। इसलिए ये देश इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

    #4

    लिचेंस्टीन

    कांगो, बहरीन, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के अलावा लिचेंस्टीन भी एक देश है जो 15 अगस्त के दिन ही अपनी आजादी का जश्न मनाता है।

    लिचेंस्टीन दुनिया का छठा सबसे छोटा मुल्क है जिसे 1866 में जर्मनी के शासन से मुक्ति मिली थी।

    सुनने में आपको भले ही अजीब लगे, लेकिन 15 अगस्त के दिन ही लिचेंस्टीन में लोगों को रॉयल फैमिली से बातचीत करने का मौका मिलता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वतंत्रता दिवस
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    स्वतंत्रता दिवस

    CRPF के डिप्टी कमांडेंट हर्षपाल सिंह को कीर्ति चक्र, अब तक मिले पांच वीरता पदक झारखंड
    स्वतंत्रता दिवस 2019: आख़िर आज़ादी के लिए 15 अगस्त की ही तारीख़ क्यों चुनी गई? जानिए भारत की खबरें
    कश्मीर में सोमवार से खुलेंगे स्कूल और दफ्तर, जम्मू में पहले ही हट चुकी हैं पाबंदियां जम्मू-कश्मीर
    सीमा पर 5 भारतीय सैनिक मारने के पाकिस्तानी दावे को भारतीय सेना ने बताया काल्पनिक भारत की खबरें

    लाइफस्टाइल

    केले का छिलका भी होता है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके सेवन के लाभ लाइफस्टाइल
    तांबे के बर्तनों का इस तरह से रखें ध्यान, लंबे समय तक रहेंगे ठीक किचन टिप्स
    वॉल सिट: जानिए कैसे की जाती है यह एक्सरसाइज और इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें फिटनेस टिप्स
    सुखासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, इसके फायदे और सावधानियां योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025