NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कोरोना के चलते शाहरुख के 'टेड टॉक्स इंडिया 3' को 2022 तक के लिए टाला गया
    अगली खबर
    कोरोना के चलते शाहरुख के 'टेड टॉक्स इंडिया 3' को 2022 तक के लिए टाला गया
    शाहरुख के शो 'टेड टॉक्स इंडिया 3' को किया गया पोस्टपोन

    कोरोना के चलते शाहरुख के 'टेड टॉक्स इंडिया 3' को 2022 तक के लिए टाला गया

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 08, 2021
    08:38 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान ने कई टीवी शो को होस्ट किया है। ऐसा ही शो है 'टेड टॉक्स इंडिया' जिसके लिए शाहरुख को काफी सराहना मिली थी।

    उन्होंने शो के पहले भाग को 2017 में और दूसरे भाग को 2019 में होस्ट किया था। काफी समय से उनके टॉक शो 'टेड टॉक्स इंडिया 3' को लेकर चर्चा चल रही थी।

    अब खबर सामने आ रही है कि इस शो को कोरोना महामारी के कारण 2022 तक के लिए टाल दिया गया है।

    रिपोर्ट

    2020 में शुरू होने वाला था शो का शेड्यूल

    मिड-डे की रिपोर्ट की मानें तो कोरोना महामारी को देखते हुए शाहरुख के टॉक शो 'टेड टॉक्स इंडिया' के तीसरे भाग को 2022 तक के लिए टाल दिया गया है।

    प्रारंभ में इस शो का शेड्यूल 2020 में शुरू होने वाला था। स्टार नेटवर्क के साथ किए गए करार के मुताबिक, शाहरुख इस शो के एक और सीजन को होस्ट करने के लिए अधिकृत हैं।

    यह एक अंतरराष्ट्रीय शो का देसी संस्करण है, जिसका संचालन शाहरुख के जिम्मे होता है।

    जानकारी

    इस वजह से भी बाधित हुआ प्रोजेक्ट

    इस शो में वक्ता 18 मिनट या उससे कम समय में अपने भाषणों के जरिए नवीन विचारों और सफलता की कहानियों को प्रस्तुत करते हैं।

    सूत्र ने कहा, "यह अंतरराष्ट्रीय शो के प्रारूप का अनुसरण करता है। ऐसे में अमेरिका की एक टीम शूटिंग का जायजा लेने के लिए आती है। पिछले साल कोरोना वायरस की महामारी के प्रसार और यात्रा पर लगे प्रतिबंधों के कारण अमेरिकी टीम मुंबई के लिए उड़ान नहीं भर सकी थी।"

    सूचना

    इन हस्तियों ने बढ़ाई शो की शोभा

    सूत्र ने बताया की इस सीरीज को टालने का फैसला किया गया है। अबतक शाहरुख के इस शो का दो सीजन आ चुका है, जिसमें 16 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं।

    भारत में शो का प्रसारण हिन्दी भाषा में होता है। इसके पिछले सीजन में गूगल के CEO सुंदर पिचाई, क्रिकेटर मिताली राज, शेफ विकास खन्ना और पर्यावरण कार्यकर्ता बिट्टू सहगल को देखा गया था।

    जावेद अख्तर और संगीतकार एआर रहमान भी इस शो की शोभा बढ़ा चुके हैं।

    वर्कफ्रंट

    शाहरुख की आने वाली फिल्में

    शाहरुख इससे पहले 2007 में क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर चुके हैं। उन्होंने 2008 में शो 'क्या आप पांचवी पास से तेज है?' को भी होस्ट किया था।

    शाहरुख 'राज एंड डीके' की आगामी फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। संजय लीला भंसाली ने भी शाहरुख के साथ 'इजहार' नामक फिल्म बनाने की प्लानिंग की है।

    सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख एक छोटी भूमिका में दिखेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    टीवी शो
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' का नया गाना 'दिल ए नादान' जारी, कब रिलीज होगी फिल्म?   अक्षय कुमार
    तुर्की से हुए समझौतों की समीक्षा कर सकती है सरकार, मेट्रो से लेकर सुरंग परियोजनाएं शामिल तुर्की
    श्रीराम नेने ने पत्नी माधुरी दीक्षित पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं फिर से तुम्हें ही चुनूंगा माधुरी दीक्षित
    पाकिस्तान की कैद में भारतीय जवान के साथ हुई थी गाली-गलौज, सोने तक नहीं दिया गया पाकिस्तान समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    पूर्व प्रतिभागी विवेक को 'बिग बॉस 15' के लिए मेकर्स ने रखी न्यूड योगा की शर्त करण जौहर
    शादी के बाद राहुल वैद्य और दिशा परमार की जोड़ी पहली बार विज्ञापन फिल्म में दिखेगी सोशल मीडिया
    'सुपर डांसर 4' में अनुपस्थिति के कारण शिल्पा को हुआ दो करोड़ रुपये का नुकसान- रिपोर्ट राज कुंद्रा
    पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मांगे 15 लाख रुपये- गहना वशिष्ठ राज कुंद्रा

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान की 'पठान' से लीक हुए एक्शन सीन्स, दुबई में चल रही है शूटिंग दीपिका पादुकोण
    संजय लीला भंसाली की 'इंशाल्लाह' में आलिया भट्ट के साथ शाहरुख के नाम की चर्चा आलिया भट्ट
    शाहरुख द्वारा निर्मित फिल्म 'डार्लिंग्स' में मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं आलिया भट्ट मुंबई
    शाहरुख और सलमान 'पठान' के ल‍िए बुर्ज खलीफा पर शूट करेंगे एक्शन सीन बॉलीवुड समाचार

    टीवी शो

    राखी सावंत के पति भी अगले सप्ताह 'बिग बॉस 14' में करेंगे एंट्री, खुद किया खुलासा मनोरंजन
    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज करवाई शिकायत बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 14: इस बार मार्च तक एक्सटेंड हो सकता है शो- रिपोर्ट मनोरंजन
    KBC 12: एक बार फिर महिला ने मारी बाजी, डॉक्टर नेहा शाह बनीं चौथी करोड़पति बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    अभिनेता से निर्माता बनने जा रहे कुणाल कपूर, विंटर ओलंपियन शिव केशवन पर बनाएंगे फिल्म बॉलीवुड समाचार
    अमेजन प्राइम की वेब सीरीज में शाहिद कूपर के साथ नजर आएंगे विजय सेतुपति इंस्टाग्राम
    अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' 3D में भी होगी रिलीज अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार साउथ फिल्म 'रक्षासुडू' की हिन्दी रीमेक में दिखेंगे, प्रोड्यूसर ने की पुष्टि अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025