NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अभिषेक बनर्जी और TMC नेताओं पर हमले के पीछे है अमित शाह का हाथ- ममता बनर्जी
    राजनीति

    अभिषेक बनर्जी और TMC नेताओं पर हमले के पीछे है अमित शाह का हाथ- ममता बनर्जी

    अभिषेक बनर्जी और TMC नेताओं पर हमले के पीछे है अमित शाह का हाथ- ममता बनर्जी
    लेखन भारत शर्मा
    Aug 09, 2021, 02:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अभिषेक बनर्जी और TMC नेताओं पर हमले के पीछे है अमित शाह का हाथ- ममता बनर्जी
    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने त्रिपुरा में अभिषेक बनर्जी और अन्य नेताओं पर हुए हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ठहराया जिम्मेदार।

    त्रिपुरा में गत दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सहित अन्य छात्र नेताओं पर भाजपा समर्थकों द्वारा किए गए हमले को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अभिषेक सहित अन्य छात्र नेताओं पर हुए हमले के लिए गृह मंत्री अमित शाह का हाथ है, लेकिन वह इन सब हरकतों से डरने वाली नहीं है।

    2 अगस्त को हुआ था अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला

    बता दें कि अभिषेक बनर्जी गत 2 अगस्त को त्रिपुरा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अगरतला गए थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया था। इससे बनर्जी की कार का शीशा टूट गया था। मामले में जहां अभिषेक बनर्जी ने मुख्यमंत्री बिप्लब देव पर निशाना साधा था, वहीं TMC कार्यकर्ताओं ने भाजपा को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने मामले की जांच की मांग की थी।

    इन TMC नेताओं पर भी किया गया था हमला

    इसी तरह पिछले दिनों TMC के तीन युवा नेता देबांग्शु भट्टाचार्य, सुदीप राहा और जया दत्ता पार्टी के काम से त्रिपुरा गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोककर हमला किया था, जिससे वह घायल हो गए थे। युवा नेताओं ने आरोप लगाया कि उनकी कारों को अंबासा रोड पर रोका गया और हमला किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि अगरतला के बाद धर्मनगर में गोलियां चलाई गईं और एक TMC कार्यालय में तोड़फोड़ की गई।

    ममता बनर्जी ने गृह मंत्री शाह पर लगाया आरोप

    कोलकाता के SSKM अस्पताल में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, "भाजपा त्रिपुरा, असम, उत्तर प्रदेश और जहां भी उनकी सरकार है, वहां अराजकता फैला रही है। हम अभिषेक और अन्य पार्टी नेताओं पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इस तरह के हमले केंद्रीय गृह मंत्री के समर्थन के बिना मुमकिन नहीं हैं। त्रिपुरा पुलिस के सामने हुई इस घटना के पीछे भी उनका ही हाथ है। इसीलिए पुलिस मूकदर्शक बनी रही।"

    पुलिस ने घायल कार्यकर्ताओं को पानी भी नहीं दिया- बनर्जी

    मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, "छात्र नेता देबांग्शु, सुदीप और जया पर भी लोगों ने हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया। आश्चर्य की बात है कि यह सब कुछ पुलिस के सामने हुआ और फिर भी घायल कार्यकर्ताओं को अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पानी तक भी नहीं दिया।" उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री में इस तरह के हमलों का आदेश देने का दुस्साहस नहीं है। यह सब गृह मंत्री की देन है।

    बनर्जी ने भाजपा को बताया 'राक्षसी' पार्टी

    मुख्यमंत्री बनर्जी ने भाजपा को 'राक्षसी पार्टी' करार देते हुए कहा कि वह इन हमलों से नहीं डरेंगी। जिन राज्यों में भगवा पार्टी सत्ता में हैं, वहां TMC कार्यकर्ताओं को दिनदहाड़े निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री शाह के समर्थन के कारण ही हमलों के दौरान पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने का प्रयास नहीं किया और उनके कार्यकर्ता सरे राह पिटते रहे।

    त्रिपुरा में विस्तार की संभावना तलाश रही है TMC

    बता दें कि TMC त्रिपुरा में विस्तार करने का प्रयास कर रही हैं। TMC को उम्मीद है कि वो राज्य में पैठ बना सकती है और 2023 विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी कर रही है। इसके चलते अभिषेक बनर्जी त्रिपुरा के दौरे पर गए थे। हालांकि, उन्हें भाजपा के विरोध का सामना करना पड़ रहा है और काफिले पर हमले के बाद आज जब अभिषेक अगरतला के त्रिपुरेश्वरी मंदिर गए तो उन्हें वहां भी काले झंडे दिखाए गए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    पश्चिम बंगाल
    ममता बनर्जी
    त्रिपुरा
    तृणमूल कांग्रेस

    पश्चिम बंगाल

    उपचुनाव की मांग लेकर चुनाव आयोग से मिलेगी TMC, ममता के लिए जीतना बेहद जरूरी ममता बनर्जी
    भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने लिया राजनीति से संन्यास, फेसबुक पोस्ट के जरिए किया ऐलान कांग्रेस समाचार
    अनाथ हुए बच्चों का डाटा अपलोड नहीं करने वाले राज्यों को सुप्रीम कोर्ट की फटकार पंजाब
    अपने दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, बंगाल चुनाव के बाद पहली मुलाकात नरेंद्र मोदी

    ममता बनर्जी

    ममता बनर्जी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, कोरोना महामारी और वैक्सीन पर की चर्चा दिल्ली
    पेगासस: केजरीवाल का सहायक और ED अधिकारी भी थे निशाने पर, बंगाल में होगी जांच अरविंद केजरीवाल
    सुवेंदु अधिकारी की SP को जम्मू-कश्मीर में तबादले की धमकी, बोले- मेरे पास है आपकी रिकॉर्डिंग पश्चिम बंगाल
    दिल्ली आकर सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी सोनिया गांधी

    त्रिपुरा

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव की हत्या का प्रयास करने वाले तीन युवक गिरफ्तार हत्या
    त्रिपुरा में ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, TMC का भाजपा पर आरोप तृणमूल कांग्रेस
    त्रिपुरा में कोरोना देखभाल केंद्र से भागे 25 मरीज, कई हुए ट्रेनों में सवार कोरोना वायरस
    कोरोना संक्रमित पाए गए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, घर पर आइसोलेट हुए बिप्लब देब

    तृणमूल कांग्रेस

    पेगासस कांड: TMC ने घोड़े के साथ निकाला जुलूस, आंखों पर पट्टी बांध चले वरिष्ठ नेता कोलकाता
    भाजपा सांसद का महुआ मोइत्रा पर उन्हें 'बिहारी गुंडा' कहने का आरोप भाजपा सांसद
    IT मंत्री से पेपर छीनकर फाड़ने वाले TMC सांसद पर कार्रवाई, पूरे सत्र के लिए निलंबित लोकसभा
    संसद का मानसून सत्र शुरू, प्रधानमंत्री मोदी बोले- सरकार सार्थक बहस के लिए तैयार मानसून

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023