NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पति रणवीर सिंह के बराबर फीस मांगने पर 'बैजू बावरा' से बाहर हुईं दीपिका- रिपोर्ट
    अगली खबर
    पति रणवीर सिंह के बराबर फीस मांगने पर 'बैजू बावरा' से बाहर हुईं दीपिका- रिपोर्ट
    पति के बराबर फीस मांगने पर दीपिका को गंवानी पड़ी फिल्म

    पति रणवीर सिंह के बराबर फीस मांगने पर 'बैजू बावरा' से बाहर हुईं दीपिका- रिपोर्ट

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 08, 2021
    02:06 pm

    क्या है खबर?

    संजय लीला भंसाली फिल्म 'बैजू बावरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल में खबर आई थी कि इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया गया है।

    रणवीर के इस फिल्म में शामिल होने की पुष्टि भंसाली ने भी की थी। हाल में ऐसे कयास लगाए गए थे कि फिल्म में दीपिका पादुकोण शामिल हो सकती हैं।

    खबरों की मानें तो पति रणवीर के समान फीस मांगने के कारण भंसाली की 'बैजू बावरा' से दीपिका बाहर हो गई हैं।

    रिपोर्ट

    दीपिका की मांग को भंसाली ने किया खारिज

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने पति रणवीर के समान फीस मांगने के कारण भंसाली की 'बैजू बावरा' के प्रोजेक्ट से दीपिका बाहर हो चुकी हैं।

    एक सूत्र ने कहा, "जाहिर तौर पर दीपिका ने अपने पति रणवीर के बराबर ही फीस की डिमांड की थी। न एक पैसा अधिक और न ही एक पैसा कम।"

    दीपिका की इस मांग को भंसाली ने खारिज कर दिया, जिसके चलते अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी।

    जानकारी

    रणवीर के अपोजिट भूमिका में दिखने वाली थीं दीपिका

    यदि दीपिका इस फिल्म में शामिल हो जातीं तो, यह उनकी रणवीर के साथ 'राम लीला', 'बाजी राव मस्तानी' और 'पद्मावत' के बाद चौथी फिल्म होती।

    इस फिल्म में दीपिका रणवीर के अपोजिट भूमिका में दिखने वाली थीं।

    भंसाली प्रोडक्शन के एक करीबी सूत्र ने कहा, "एक तरह से यह बेहतर ही हुआ है। भंसाली की रणवीर और दीपिका के साथ लगातार चार फिल्में हो जाती, जो अपने आप में अधिक हो जाती। क्या आपको नहीं लगता?''

    कहानी

    1952 में आई 'बैजू बावरा' की कहानी

    इस फिल्म की कहानी 1952 में आई क्लासिक फिल्म 'बैजू बावरा' पर आधारित होगी। 'बैजू बावरा' एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय भट्ट ने किया था।

    यह फिल्म 1952 में रिलीज हुई थी और इसमें मीना कुमारी और भारत भूषण जैसे कलाकार नजर आए थे।

    फिल्म एक संगीतकार के जीवन पर आधारित है, जो अपने पिता की मृत्यु का बदला अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक 'तानसेन' से लेता है।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं दीपिका

    फिल्म '83' में दीपिका क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमा देव की भूमिका में नजर आएंगी। उनके पति रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका में दिखने वाले हैं।

    इसके अलावा दीपिका मधु मंटेना की फिल्म 'महाभारत' में द्रौपदी की भूमिका में नजर आ सकती हैं। वह शकुन बत्रा की आगामी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

    वह अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' की हिन्दी रीमेक में भी अभिनय करती दिखेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह
    संजय लीला भंसाली

    ताज़ा खबरें

    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर अल्लू अर्जुन
    अमेरिका के 2 दक्षिणी राज्यों में आए भीषण तूफान में हुई 20 लोगों की मौत अमेरिका

    दीपिका पादुकोण

    साल 2021 में रिलीज होंगी ये पांच बेहतरीन बायोपिक फिल्में अक्षय कुमार
    क्या पर्दे पर साथ दिखने वाले हैं दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन? बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक ने जन्मदिन पर किया 'फाइटर' का ऐलान, पहली बार बनेगी दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    विवादों की वजह से रिलीज से पहले बदला गया था इन फिल्मों का नाम सलमान खान

    बॉलीवुड समाचार

    'ये दिल आशिकाना' फेम अभिनेता करण नाथ 'बिग बॉस 15' के OTT संस्करण में दिखेंगे करण जौहर
    पूर्व प्रतिभागी विवेक को 'बिग बॉस 15' के लिए मेकर्स ने रखी न्यूड योगा की शर्त करण जौहर
    शादी के बाद राहुल वैद्य और दिशा परमार की जोड़ी पहली बार विज्ञापन फिल्म में दिखेगी सोशल मीडिया
    'सुपर डांसर 4' में अनुपस्थिति के कारण शिल्पा को हुआ दो करोड़ रुपये का नुकसान- रिपोर्ट राज कुंद्रा

    रणवीर सिंह

    एनीमेटेड सीरीज 'स्मैशिंग सिंबा' ला रहे हैं रोहित शेट्टी, दिवाली पर होगा प्रीमियर बॉलीवुड समाचार
    भारत की इन पांच मशहूर हस्तियों के पास है लक्जरी लैंबॉर्गिनी कार हार्दिक पांड्या
    क्या रणवीर सिंह ने पहना दीपिका पादुकोण का गले का हार? दीपिका पादुकोण
    क्या सगाई कर रहे हैं रणबीर और आलिया? दीपिका पादुकोण

    संजय लीला भंसाली

    तोड़ा जाएगा आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का सेट, लॉकडाउन की वजह से लिया गया बड़ा फैसला बॉलीवुड समाचार
    फिर पर्दे पर धमाल मचाएगी दीपिका और रणबीर की जोड़ी, भंसाली ने ऑफर किया बड़ा प्रोजेक्ट! दीपिका पादुकोण
    नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन बॉलीवुड समाचार
    सुशांत आत्महत्या मामला: फिल्म समीक्षक राजीव मसंद से पूछताछ करेगी मुंबई पुलिस बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025