LOADING...
'डांस दीवाने 3' के प्रतिभागी पीयूष और रूपेश को अपने सॉन्ग वीडियो में कास्ट करेंगे मीका
प्रतिभागी पीयूष और रूपेश को मिला मीका का ऑफर

'डांस दीवाने 3' के प्रतिभागी पीयूष और रूपेश को अपने सॉन्ग वीडियो में कास्ट करेंगे मीका

Aug 09, 2021
01:49 pm

क्या है खबर?

डांस पर आधारित रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है। यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। हाल में इस शो का प्रोमो जारी किया गया था। बीते रविवार को शो का बचपन स्पेशल एपिसोड प्रसारित हुआ था, जिसमें मीका सिंह जज के रूप में दिखे हैं। उन्होंने शो के प्रतिभागी पीयूष गुरभेले और रूपेश सोनी से प्रभावित होकर उन्हें अपने आगामी सॉन्ग वीडियो में कास्ट करने की बात कही है।

जानकारी

'ऐ गणपत' के प्रदर्शन पर प्रभावित हुए मीका

'डांस दीवाने 3' के प्रतिभागी पीयूष और रूपेश की जोड़ी को शो में काफी पसंद किया गया है। इन दोनों को बचपन स्पेशल एपिसोड में शो की जज नोरा फतेही, धर्मेश येलांडे, तुषार कालिया और गेस्ट जज मीका द्वारा स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। सॉन्ग 'ऐ गणपत' पर पीयूष और रूपेश के प्रदर्शन से मीका इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने आगामी सॉन्ग वीडियो में दोनों कलाकारों को शामिल करने का वादा किया है।

बयान

मेरे वीडियो में आप दोनों जरूर आएंगे- मीका

मीका ने 'ऐ गणपत' के परफॉर्मेंस के बाद कहा, "यह मेरा पहला गाना था बॉलीवुड का, इतनी पुरानी यादें आपने मेरी ताजी कर दी। आपको सलाम।' उन्होंने आगे अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "जब भी मैं कुछ ऐसा गाना बनाऊंगा, मेरे वीडियो में आप दोनों जरूर आएंगे।" मीका के इस ऑफर के मिलने के बाद पीयूष और रूपेश की खुशी का ठिकाना नहीं था। नोरा ने इस परफॉर्मेंस पर कहा, "आपका परफॉर्मेंस बहुत गैंगस्टर था।"

Advertisement

ऑफर

रियलिटी शो के इन प्रतिभागियों को भी मिला ऑफर

'ऐ गणपत' 2007 में आई फिल्म 'शूट आउट एट लोखंडवाला' का गाना है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय, तुषार कपूर, संजय दत्त और सुनील शेट्टी नजर आए थे। हाल में फिल्म निर्माता करण जौहर ने 'इंडियन आइडल 12' की प्रतिभागी अरुणिता कांजीलाल को अपनी आगामी फिल्म में गाने का ऑफर दिया था। संगीतकार हिमेश रेशमिया ने भी म्यूजिक एल्बम 'हिमेश के दिल से' में इंडियन आइडल फेम सवाई भट्ट को लॉन्च करने का वादा किया था।

Advertisement

करियर

मीका का शानदार रहा करियर

गायक मीका ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। 1998 में आए उनके गाने 'सावन में लग गई आग' ने मीका को एक अलग पहचान दी थी। उन्होंने 'गबरू', 'समथिंग समथिंग ' और 'इश्क ब्रांडी' जैसे एलबम में भी काम किया है। उन्होंने कई टीवी रियलिटी शो को जज किया है। मीका ने टीवी पर 'म्यूजिक का महामुकाबला' शो जज किया था। इसके अलावा वह शो 'द वॉइस इंडिया' में मेंटर की भूमिका में दिखे हैं।

Advertisement