तालिबान: खबरें
तालिबान का पश्तो भाषा में मतलब छात्र होता है। तालिबान ने 1990 के दशक की शुरुआत में अपने पैर जमाने शुरू किए थे, जब सोवियत संघ अफगानिस्तान से अपने सैनिक वापस बुला रहा था। यह मदरसों में शुरू हुआ और सऊदी अरब ने इसे आर्थिक सहायता दी। इसके बाद यह अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच फैले पश्तून इलाके में शांति और सुरक्षा की स्थापना के साथ-साथ शरिया कानून को बढ़ावा देने लगा। 1996 में तालिबान ने पहली बार अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा किया था और 1998 तक देश के लगभग 90 प्रतिशत भाग पर इसका कब्जा हो गया था। 2021 में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने दोबारा अफगानिस्तान में अपनी सरकार का गठन किया।
जाकिर नाइक ने लड़कियों की शिक्षा पर किया तालिबान का बचाव, 3 देशों ने की आलोचना
विवादास्पद भारतीय इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक एक बार फिर अपने बयानों को लेकर बड़े विवादों में घिर गए हैं।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर किया हवाई हमला, 3 लोगों की मौत
अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पाकिस्तान ने उत्तर पूर्वी इलाके में हवाई हमले किए हैं, जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है।
CIA दस्तावेजों का खुलासा: तालिबान ने लादेन को दी थी सुरक्षा कड़ी करने की चेतावनी
अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA द्वारा सार्वजनिक किए गए बेहद संवेदनशील और गोपनीय दस्तावेजों में एक बड़ा खुलासा हुआ है।
पाकिस्तान: इस्लामाबाद की मस्जिद में मृत मिला लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ कमांडर
पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर कारी सईद अब्दुल अजीज इस्लामाबाद की एक मस्जिद में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला है।
क्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शुरू होने वाला है युद्ध?
खाड़ी में अभी-अभी शांति आई है, लेकिन एशिया में भारत के 2 पड़ोसी देशों- अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव फिर बढ़ता जा रहा है।
पाकिस्तानी हमले में अफगानिस्तान में बच्चों और महिलाओं समेत 36 की मौत, 163 लोग घायल
अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार ने बताया कि रविवार रात को हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 36 लोगों की जान गई है, जबकि 163 लोग घायल हुए हैं।
तालिबान ने कर्मचारियों के स्मार्टफोन इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध, उल्लंघन पर तोड़े जा रहे फोन
अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने सरकारी अधिकारियों द्वारा स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर व्यापक प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान सीमा के पास बम बरसाए, 11 बच्चों समेत 13 की मौत
अफगानिस्तान की तालिबान प्रशासन ने बुधवार को पाकिस्तान की सेना पर युद्ध विराम का उल्लंघन करने और 3 प्रांतों पर बमबारी करने का आरोप लगाया है।
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत में पुलिस वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट, 9 की मौत
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हुई है।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के विश्वविद्यालय और रिहायशी इलाकों में दागे रॉकेट, 7 की मौत
अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान प्रशासन ने पाकिस्तानी सेना पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाया है।
कौन था लश्कर का टॉप कमांडर मौलाना शेख यूसुफ अफरीदी, जो पाकिस्तान में मारा गया?
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का शीर्ष कमांडर और हाफिज सईद का करीबी मौलाना शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
तालिबान ने किया पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का ऐलान, कहा- अब और बातचीत नहीं
पाकिस्तान की सेना ने सोमवार रात अफगानिस्तान पर भारी बमबारी की है, जिसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई और 250 से अधिक घायल हो गए।
पाकिस्तान ने हवाई हमले में अफगानिस्तान के अस्पताल को निशाना बनाया, 400 लोग मारे गए
पाकिस्तान की सेना ने सोमवार रात अफगानिस्तान पर भारी बमबारी की है, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है।
पाकिस्तान ने रातभर अफगानिस्तान के सीमावर्ती प्रांतों पर गोलाबारी की, बच्चों समेत 4 लोग मारे गए
पाकिस्तान ने शुक्रवार तड़के अपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान को निशाना बनाया है। उसने रातभर गोलाबारी की है, जिसमें कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
पाकिस्तान के नूर खान सैन्य अड्डे पर तालिबान का हमला, 'ऑपरेशन सिंदूर' में हुआ था क्षतिग्रस्त
पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित नूर खान सैन्य अड्डा एक बार फिर चर्चा में है। रविवार रात अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने नूर खान समेत कई सैन्य अड्डों पर हमला किया है।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में 350 से ज्यादा मौतें, ट्रंप ने असीम-शहबाज की तारीफ की
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे युद्ध में 350 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि 500 से ज्यादा घायल हुए हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के साथ उनके संबंध 'बहुत अच्छे' हैं और उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व की प्रशंसा की।
पाकिस्तान का दावा- अफगानिस्तान के 22 सैन्य ठिकानों पर हमले किए, 274 लोग मारे गए
पाकिस्तान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने अफगानिस्तान के साथ भीषण संघर्ष के बीच कुल 22 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है और कम से कम 274 तालिबानी अधिकारी और आतंकवादी मारे गए हैं।
अफगानिस्तान के पास नहीं है कोई लड़ाकू विमान, सिर्फ ड्रोन के सहारे पाकिस्तान से कैसे लड़ेगा?
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग शुरू हो गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को सार्वजनिक तौर पर 'खुली जंग' का ऐलान किया है।
डूरंड रेखा पर तनाव: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ 'खुला युद्ध' क्यों घोषित किया?
भारत के साथ पिछले साल 'ऑपरेशन सिंदूर' में उलझने के बाद अब पाकिस्तान एक बार फिर युद्ध में उलझ गया है।
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया, वीडियो सामने आया
अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान प्रशासन ने पाकिस्तान के साथ शुरू हुए नवीनतम तनाव में एक लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा किया है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का आरोप, कहा- भारत के लिए काम कर रहा तालिबान
अफगानिस्तान के साथ सीमा तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान प्रशासन पर भारत के लिए काम करने का आरोप लगाया है।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ खुला युद्ध घोषित किया, तालिबान का 55 सैनिक मारने का दावा
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। गुरुवार रात से दोनों देशों की सीमाओं पर गोलीबारी और बमबारी हो रही है।
पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान ने सीमा पर शुरू की जवाबी कार्रवाई
अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने पाकिस्तान की ओर से हाल ही में किए गए हवाई हमलों के जवाब में पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर जवाबी सैन्य अभियान शुरू कर दिया है।
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान पर हमला, दर्जनों लोगों की मौत; TTP शिविरों को बनाया निशाना
पाकिस्तान ने आज सुबह अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई हमले किए हैं। इसमें कम से कम 19 लोगों के मारे जाने की खबर है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ टॉयलेट पेपर से भी बुरा बर्ताव किया
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अमेरिका पर इस्लामाबाद का अपने रणनीतिक हितों के लिए शोषण करने और उसे 'टॉयलेट पेपर से भी बदतर' बताकर त्याग देने का आरोप लगाया है।
अफगानिस्तान: काबुल के अति-सुरक्षित इलाके में बड़ा धमाका, 2 चीनी नागरिक समेत 7 की मौत
अफगानिस्तान के काबुल में बड़े धमाके की जानकारी मिली है, जिसमें 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13 अन्य घायल हैं। मृतकों में 2 चीनी नागरिकों के शामिल होने की खबर है। हालांकि, पुष्टि नहीं हुई।
कौन हैं नूर अहमद नूर, जिन्हें तालिबान ने बनाया भारत में अफगानी दूतावास का प्रमुख?
भारत और अफगानिस्तान के तालिबान शासन के बीच संबंधों में सुधार आ रहा है। तालिबान ने बड़ा कदम उठाते हुए राजनयिक नूर अहमद नूर को नई दिल्ली स्थित अपने दूतावास में नियुक्त किया है। तालिबान के सत्ता में आने के 5 साल बाद भारत में यह पहली ऐसी राजनयिक नियुक्ति है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान पर हवाई हमलों को लेकर पाकिस्तान की निंदा
भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में पाकिस्तान पर करारा हमला किया। इस बार उसने अफगानिस्तान को निशाना बनाने पर पड़ोसी देश को घेरा।
पाकिस्तानी सेना के साथ हुई गोलीबारी में अफगानिस्तान में 4 लोगों की मौत, बढ़ा तनाव
अफगानिस्तान की पाकिस्तानी सेना के साथ उनकी साझा सीमा पर हुई भारी गोलीबारी में 4 नागरिक मारे गए हैं।
अफगानिस्तान में बच्चे ने दी परिवार के हत्यारे को सजा, भरे स्टेडियम में गोलियों से भूना
अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में तालिबानी शासन के न्याय का एक अलग रूप देखने को मिला।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में TTP का हमला, सरकारी अधिकारी और पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का हमला हुआ है।
अमेरिका में हुई गोलीबारी पर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को घेरा, तालिबान सरकार को बताया जिम्मेदार
अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड्स पर हुई गोलीबारी की घटना में अफगान शरणार्थी के शामिल होने पर पाकिस्तान सरकार को अफगानिस्तान को घेरने का मौका मिल गया है।
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी सीधी चेतावनी, कहा- उचित समय पर करेंगे जवाबी कार्रवाई
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने अपने क्षेत्र में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा करते हुए इसे अपनी संप्रभुता पर हमला बताया है।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में रिहायशी इलाकों में बमबारी की, 9 बच्चों की मौत
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने मंगलवार को दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने उनके खोस्त प्रांत पर बमबारी की, जिसमें 9 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हुई है।
भारत और अफगानिस्तान के संबंधों में सुधार, अमृतसर से काबुल के बीच शुरू होगी मालवाहक उड़ान
दिल्ली की 5 दिवसीय यात्रा पर आए अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के वाणिज्य मंत्री अल-हज नूरुद्दीन अजीजी ने संंबधों में सुधार की नई पहल की है।
#NewsBytesExplainer: अफगानिस्तान के वाणिज्य मंत्री का भारत दौरा कितना अहम है?
भारत और अफगानिस्तान के तालिबान शासन के बीच संबंध सामान्य होते जा रहे हैं। पहले तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने भारत का अहम दौरा किया था।
पाकिस्तान तालिबान ने इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए आत्मघाती विस्फोट की जिम्मेदारी लेने से इंकार किया
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार को स्थानीय कोर्ट परिसर में एक कार के अंदर हुए धमाके की जिम्मेदारी पहले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली थी, लेकिन अब उसने घटने से इंकार किया है।
पाकिस्तान ने इस्लामाबाद धमाके का जिम्मेदार तालिबान को ठहराया, बोला- हम युद्ध की स्थिति में
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज हुए बम धमाके पर सरकार की प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तानी सरकार ने इस आत्मघाती हमले के पीछे तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में तीसरे दौर की शांति वार्ता भी विफल, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता का तीसरा दौर भी बेनतीजा रहा। दोनों देशों के बीच 6 नवंबर को तीसरे दौर की बातचीत शुरू हुई थी। आज ये वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर गैर-जिम्मेदाराना रुख अपनाने का आरोप लगाया है।