सोनम वांगचुक: खबरें
झारखंड JPSC प्रदर्शनकारियों से बातचीत करेगी सरकार, प्रतिनिधिमंडल बुलाया; वांगचुक की अपील पर छात्र ने पानी पीया
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के धरने का आज 12वां दिन है। इस बीच राज्य सरकार ने गतिरोध को तोड़ने के लिए बातचीत की पहल की है।
अभिजीत दिपके ने CJI सूर्यकांत को दिया राष्ट्रव्यापी छात्र विरोध-प्रदर्शन का श्रेय, जानिए कारण
NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ देशव्यापी छात्र आंदोलन का नेतृत्व करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक बड़ा और तीखा बयान जारी किया है।
अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक के साथ मतभेद को नकारा, प्रल्हाद जोशी को निशाने पर लिया
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ मतभेद की अटकलों को खारिज कर दिया।
युवाओं को खोने का डर, RSS का बढ़ता दबाव; धर्मेंद्र प्रधान से क्यों लिया गया इस्तीफा?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 35 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन का अंत हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया है।
रणवीर शौरी का तंज- अब समर्थक नहीं, सड़कों पर उतरने वाले काॅकरोचों की ही सुनेगी सरकार
NEET पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों के उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जहां बॉलीवुड के एक बड़े वर्ग ने स्वागत किया, वहीं अभिनेता रणवीर शौरी ने अलग रुख अपनाया।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: प्रियंका-सोनाक्षी ने बजाई ताली, प्रकाश राज बोले- बधाई हो; मेरे प्यारे कॉकरोचों
NEET पेपर लीक विवाद और दिल्ली के जंतर-मंतर पर 1 महीने से जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को विपक्षी सांसदों ने 'Gen-Z की जीत' बताई, जानिए किसने क्या कहा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों को शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के रूप में बड़ी कामयाबी मिली है।
CJP ने 70 दिन में सरकार को झुकाया, जानिए NEET पेपर लीक मामले की पूरी कहानी
3 मई को जब NEET-UG परीक्षा पेपर लीक हुआ था तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह मामला देश की सबसे बड़ी राजनीतिक हलचल बन जाएगा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ेगा।
शबाना आजमी बीमार होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों के साथ डटीं, ले रहीं पल-पल का अपडेट
छात्र आंदोलनों में लगातार सक्रिय रहने वाली दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में आ गई हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना क्यों तोड़ी भूख हड़ताल? सोनम वांगचुक ने बताया कारण
दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ शुरू हुई पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म हो चुकी है।
CJP और सरकार के बीच दूसरी बार बातचीत, प्रधान के इस्तीफे पर कल जवाब देगी सरकार
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच आज दूसरी बार बातचीत हुई। दिल्ली के विट्ठलभाई पटेल हाउस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की CJP प्रतिनिधियों के साथ करीब एक घंटे चर्चा हुई।
दिल्ली विश्वविद्यालय की एडवाइजरी पर पूजा भट्ट का तीखा हमला- चुप्पी की साजिश न रचें
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शनों से दूर रहने की हिदायत दिए जाने के बाद अभिनेत्री और निर्देशक पूजा भट्ट ने इस एडवाइजरी की कड़े शब्दों में आलोचना की है।
प्रधानमंत्री मोदी पर भड़कीं दीया मिर्जा- 47 दिन की चुप्पी के बाद भी कुछ नहीं कहा
देशभर में गरमाए NEET-UG 2024 पेपर लीक विवाद और छात्रों के लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और पर्यावरणविद् दीया मिर्जा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात दिए गए संदेश पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
CJP का आज देशव्यापी प्रदर्शन, दोपहर में सरकार के साथ दूसरी बार होगी बातचीत
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। NEET पेपर लीक विवाद को लेकर CJP केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं, पेपर लीक पर जवाबदेही; वांगचुक ने बताए सरकार ने क्या किए वादे
पेपर लीक के खिलाफ अनशन पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26वें दिन भूख हड़ताल खत्म कर दी है। देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे और वांगचुक को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
पेपर लीक मामले की बड़ी बातें: प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश, वांगचुक की हड़ताल खत्म, शिक्षा सचिव हटाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में बढ़ते छात्रों के आंदोलन को देखते हुए गुरुवार आधी रात को 12 बजे वीडियो संदेश जारी किया और एक बार फिर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही।
सोनम वांगचुक का रुख हुआ नरम फिर क्यों अटकी प्रदर्शनकारियों और सरकार में बातचीत?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच बातचीत एक तरह से ठप पड़ी है। आज केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने 4 बार CJP को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
NEET विवाद पर कमल हासन ने केंद्र को घेरा, बोले- देश बच्चों को निराश कर रहा
सुपरस्टार कमल हासन ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सोनम वांगचुक से उनके अनिश्चितकाल अनशन को खत्म करने का आग्रह किया है।
सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को तैयार, सरकार के सामने रखीं ये शर्तें
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कुछ शर्तों के साथ अनशन खत्म करने की बात कही है।
प्रीति जिंटा की दिल्ली में जुटे प्रदर्शनकारी छात्रों को चेतावनी- गुस्से को हथियार न बनाने दें
NEET और शैक्षणिक सुधारों को लेकर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) छात्र आंदोलन पर अभिनेत्री प्रीति जिंटा की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
CJP-सरकार के बीच आज फिर वार्ता, दिल्ली में तैनात होंगे 2,000 CRPF जवान; जानें हर घटनाक्रम
विरोध प्रदर्शन के बीच आज केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के बीच एक अहम बैठक होने जा रही है। सरकार को उम्मीद है कि इस वार्ता में कुछ अहम सहमति बन सकती है।
क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और CJP का प्रदर्शन शेयर बाजार पर डालेंगे असर?
दिल्ली में चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन और सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर निवेशकों की भी नजर बनी हुई है।
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में कराया जाएगा भर्ती, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अनुमति
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार के खिलाफ पिछले 24 दिन से भूख हड़ताल कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में भर्ती करने की अनुमति दे दी है।
सोनम वांगचुक ने नहीं तोड़ी भूख हड़ताल; छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी, कई पुलिस हिरासत में
सोनम वांगचुक ने अपने भूख हड़ताल तोड़ने के फैसले को वापस ले लिया है और कहा कि वह 23वें दिन भी अपना अनशन जारी रखेंगे।
दिल्ली संसद मार्च: CJP का प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान, जानिए दिनभर के प्रमुख घटनाक्रम
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा सुधारों को लेकर सोमवार (20 जुलाई) को किए गए 'संसद चलो' मार्च के कारण दिल्ली में दिनभर गहमाहमी रही।
CJP प्रवक्ताओं ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, 3 मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा
दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ताओं ने जेपी नड्डा से 10 मिनट मुलाकात की। इस दौरान CJP ने अपनी 3 मांगों का ज्ञापन पत्र मंत्री को सौंपा।
CJP के विरोध मार्च में पहुंची शबाना आजमी, बॉलीवुड की अनुपस्थिति पर दिया करारा जवाब
शबाना आजमी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है।
सोनम वांगचुक की अस्पताल प्रशासन से छुट्टी देने की मांग, कहा- संसद मार्च में जाना है
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर खुद को डिस्चार्ज करने (अस्पताल से छुट्टी देने) की मांग की है।
संसद मार्च के बीच CJP का दावा, जेपी नड्डा प्रदर्शकारियों से मुलाकात करेंगे
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को संसद तक प्रस्तावित मार्च के बीच बड़ा दावा किया है।
CJP के 'संसद मार्च' को लेकर दिल्ली पुलिस ने की घेराबंदी, जानिए क्या-क्या कदम उठाए
संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी राजनीतिक सरगर्मी और सुरक्षा तैनाती का माहौल है।
सोनम वांगचुक आज खत्म कर देंगे अपनी भूख हड़ताल, रखीं ये 3 शर्तें
दिल्ली के जंतर-मंतर से जबरन हटाए गए पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जबरन खत्म करवा सकती है सरकार, क्या कहता है कानून?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को बीते दिन पुलिस ने अस्पताल शिफ्ट कर दिया था। पुलिस ने कहा कि वांगचुक के स्वास्थ्य को देखते हुए हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए ऐसा किया गया।
सोनम वांगचुक निजी अस्पताल में नहीं होंगे शिफ्ट, हाई कोर्ट ने कहा- डॉक्टरों पर भरोसा रखें
सोनम वांगचुक को फिलहाल निजी अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद सरकार ने उन्हें अस्पताल में ले जाने का फैसला किया, तो इस कार्रवाई को मनमाना नहीं कहा जा सकता।
सोनम वांगचुक का अस्पताल से पहला बयान, CJP को संसद मार्च की अनुमति नहीं; जानें घटनाक्रम
सोनम वांगचुक अस्पताल में भी अपनी भूख हड़ताल को जारी रखे हुए हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 22वां दिन है। उन्होंने ड्रिप और किसी भी तरह की दवा लेने से इनकार कर दिया है।
गुप्त बैठक, सादे कपड़े और 3 स्तरीय व्यवस्था; पुलिस ने वांगचुक को जंतर-मंतर से कैसे हटाया?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आज पुलिस ने हटा दिया है। सुबह-सुबह सादे कपड़ों में दर्जनों पुलिसकर्मी धरनास्थल पहुंचे और वांगचुक को एंबुलेंस में अस्पताल ले गए।
वांगचुक की पत्नी बोलीं- बिना सहमति उन्हें दवा न दें; अभिजीत दिपके पर महिला ने स्याही फेंकी
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है।
सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया, अस्पताल लेकर गई
21 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन वहां से हटा दिया है। भारी सुरक्षा के बीच पुलिस वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल लेकर गई है।
बॉलीवुड के 'मौन' पर स्वरा भास्कर का बड़ा हमला- सब जानते हैं मेरा क्या हश्र हुआ
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर फिल्म इंडस्ट्री पर तीखा निशाना साधा है।
आमिर खान के वायरल वीडियो से उठा सवाल, सोनम वांगचुक को न जानने का दावा झूठा?
आमिर खान ने हाल ही में एक इवेंट में दावा किया कि साल 2009 में जब उनकी सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' बन रही थी, तब वो मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे।
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने अंग फेल होने की चेतावनी दी
सामाजिक कार्यकर्ता और पर्याणवरणविद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 20वां दिन है। वे NEET समेत कई पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर हैं।
आमिर खान ने सोनम वांगचुक के अनशन पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की जारी भूख हड़ताल पर आखिरकार आमिर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
वीर दास का चुप्पी साधने वालों पर तंज- अराजनीतिक होना कोई विचारधारा नहीं, आपकी सहूलियत है
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के बीच मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
सोनम वांगचुक की भूख-हड़ताल पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- जान बचाने को चिकित्सा सहायता दें
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के मामले में सुनवाई करते हुए नियमित चिकित्सा जांच का आदेश दिया है।
सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं दीपिका पादुकोण? जानिए वायरल पोस्ट का क्या है सच
दीपिका पादुकोण के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा गया है कि उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का समर्थन किया है।
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल गुरुवार को 19वें दिन में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई संवाद नहीं हो रहा है।
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर बॉलीवुड का बड़ा समर्थन, इन सितारों ने उठाई आवाज
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 15 जुलाई को 18वें दिन में पहुंच गई है।
सोनम वांगचुक से शबाना आजमी की अपील- लड़ाई लंबी है और देश को आपकी जरूरत है
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपना अनशन खत्म करने की अपील की है।
सोनम वांगचुक को जबरन भोजन कराकर उनका अनशन तुड़वाने के लिए याचिका दायर, कल होगी सुनवाई
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है।
स्वरा भास्कर का प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा तंज- काश उन्होंने थोड़ी इंसानियत भी सीख ली होती
NEET परीक्षा विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी उतर आई हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा।
सोनम वांगचुक के समर्थन में आए '3 इडियट्स' वाले चतुर रामलिंगम, कर डाली ये अपील
आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में चतुर रामलिंगम का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए अभिनेता ओमी वैद्य अचानक चर्चा में आ गए हैं।
सोनम वांगचुक ने शिक्षा और पर्यावरण के लिए एक दिवसीय भूख हड़ताल का आह्वान किया
जलवायु कार्यकर्ता और पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का समर्थन कर रहे सोनम वांगचुक ने लोगों से एक जरूरी अपील की है।
सोनम वांगचुक जेल से बाहर आए, सरकार ने NSA हटाया
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जेल से रिहा हो गए हैं। ेकेंद्र सरकार ने उन पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
AAP की रैली में अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- शुरू हुई उलटी गिनती
दिल्ली शराब नीति मामले में बरी किए जाने के 48 घंटे बाद आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- सोनम वांगचुक चाहते हैं कि लद्दाख नेपाल-बांग्लादेश बन जाए
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, सोनम वांगचुक पत्नी से साझा कर सकते हैं नोट्स
केंद्र सरकार ने जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो के साथ नजरबंदी को चुनौती देने के लिए तैयार नोट्स साझा करने की अनुमति दे दी है।
सोनम वांगचुक को तत्काल रिहाई नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया
सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई को फिलहाल टाल दिया है।
सोनम वांगचुक ने कहा- लद्दाख हिंसा की न्यायिक जांच होने तक जेल में ही रहूंगा
लद्दाख में हुई हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने जेल से संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि जब तक हिंसा के दौरान हुई मौतों की स्वतंत्र न्यायिक जांच नहीं हो जाती, तब तक वे जेल में ही रहेंगे।
सोनम वांगचुक की पत्नी पर भी सख्ती की तैयारी, एजेंसियां कर सकती हैं संस्थान की जांच
लद्दाख में हुई हिंसा के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। सरकार ने उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाकर जेल में डाल दिया है।
सोनम वांगचुक की पत्नी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी को दी चुनौती
लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसमें केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय को पक्षकार बनाया गया है।
लद्दाख में सामान्य हो रहे हालात, 26 प्रदर्शनकारी रिहा; हिंसा की होगी न्यायिक जांच
लद्दाख में बीते हफ्ते हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं।
लद्दाख हिंसा को लेकर LAB ने किया केंद्र से बातचीत का बहिष्कार, दिया अहम बयान
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में पिछले दिनों हुए प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली लेह एपेक्स बॉडी (LAB) ने सोमवार को घोषणा की कि वह केंद्र सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं करेगी।
सोनम वांगचुक का उनकी पत्नी ने किया बचाव, लद्दाख हिंसा के लिए CRPF को ठहराया जिम्मेदार
लद्दाख में गत दिनों हुई हिंसा के मामले में जेल में बंद कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने अपने पति का बचाव करते हुए उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं और पाकिस्तान से संबंध के आरोपों को खारिज कर दिया है।
लद्दाख DGP ने कहा- सोनम वांगचुक का पाकिस्तानी जासूस से संबंध, और क्या-क्या खुलासे किए?
लद्दाख में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जांच एजेंसियों के निशानें पर हैं। उन्हें सख्त NSA कानून के तहत गिरफ्तार कर जोधपुर जेल में रखा गया है।
सोनम वांगचुक को लद्दाख से जोधपुर लाया गया, हिंसा के बाद हुई थी गिरफ्तारी
लद्दाख के पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को कल यानी 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। रात में पुलिस उन्हें हवाई मार्ग के जरिए जोधपुर लेकर आ गई है। उन्हें जोधपुर की केंद्रीय जेल में रखा गया है।
सोनम वांगचुक पर NSA लगाए जाने की खबरें, गिरफ्तारी पर सियासी बवाल भी शुरू
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लद्दाख में हिंसा भड़कने के 2 दिन बाद ये कार्रवाई हुई है।
लद्दाख हिंसा के बाद सोनम वांगचुक गिरफ्तार, सरकार ने लगाया था प्रदर्शनकारियों को उकसाने का आरोप
लद्दाख में हाल ही में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लेह पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अज्ञात जगह पर ले गई है।
लद्दाख हिंसा के बाद सरकार ने सोनम वांगचुक के NGO का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द किया
लद्दाख में हुई हिंसा के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सरकार के निशाने पर आ गए हैं। सरकार ने वांगचुक के NGO का विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) लाइसेंस रद्द कर दिया है। अब वांगचुक का NGO विदेशों से फंडिंग प्राप्त नहीं कर सकेगा।
लद्दाख हिंसा: कांग्रेस नेता पर लगे आरोप, अब तक 48 गिरफ्तार; जानिए बड़ी बातें
लद्दाख में बीते दिन हुई हिंसा के पीछे केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जिम्मेदार बताया है। सरकार ने कहा कि वांगचुक ने भीड़ को उकसाने के लिए नेपाल के प्रदर्शन का हवाला दिया।
#NewsBytesExplainer: लद्दाख में क्यों भड़की हिंसा और क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग?
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में हिंसा भड़क गई है। यहां की राजधानी लेह में आज प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों में हिंसक झड़प हुई है।
लद्दाख में हिंसक प्रदर्शन: भाजपा दफ्तर और पुलिस वाहन को फूंका गया, 4 की मौत
लद्दाख के लेह में पिछले कुछ दिनों से चल रहा लेह एपेक्स बॉडी (LAB) का विरोध-प्रदर्शन बुधवार को हिंसक हो गया और आंदोलनकारी सड़कों पर उतर आए।