Loading...
पेपर लीक मामले की बड़ी बातें: प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश, वांगचुक की हड़ताल खत्म, शिक्षा सचिव हटाए
प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया वीडियो संदेश

पेपर लीक मामले की बड़ी बातें: प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश, वांगचुक की हड़ताल खत्म, शिक्षा सचिव हटाए

लेखन गजेंद्र
Jul 24, 2026
12:21 am

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में बढ़ते छात्रों के आंदोलन को देखते हुए गुरुवार आधी रात को 12 बजे वीडियो संदेश जारी किया और एक बार फिर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुरुवार को अधिकारियों ने पूरा दिन इस पर काम करके मसौदा सौंप दिया है, जिस पर शुक्रवार को कैबिनेट में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इसे अंतिम रूप देकर संसद में पेश किया जाएगा और जल्द पारित कराएंगे।

बयान

पेपर लीक पर बोले मोदी?

मोदी ने कहा, "मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए यह पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक मामले में पिछले ढाई महीने में अनके कदम उठाए गए। गुनाहगारों को पकड़ा गया है। हमारा महत्वपूर्ण जिम्मा विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद न हो। इसलिए परीक्षा लेना जरूरी था। सरकार ने पूरी शक्ति से कम से कम समय में 22 लाख परीक्षार्थियों की परीक्षा कराई और 19 को परिणाम जारी कर दिया।"

बयान

फास्ट ट्रैक कोर्ट को जल्द से जल्द सदन में पारित कराने का प्रयास करेंगे- मोदी

मोदी ने आगे कहा, "देशभर में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की खुशियों की खबर भी आ रही है, लेकिन हम संतोष मानने वाले लोगों में नहीं है। इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिया था। विभागों ने मेहनत करके देर रात मसौदा दे दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के साथ मसौदे पर कल कैबिनेट पर चर्चा होगी। इसे जल्द से जल्द बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

ADVERTISEMENT

कदम

शिक्षा मंत्रालय के सचिव को हटाया

NEET पेपर लीक पर उठे जनाक्रोश को देखते हुए मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय के सचिव विनीत जोशी को हटा दिया है।

उनकी जगह राजस्थान कैडर के 1994 बैच के IAS अधिकारी नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के अधीन उच्च शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

जोशी को पंचायती राज विभाग में सचिव के पद पर भेजा गया है।

अभी तक गंगवार दुग्ध उत्पादन विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे।

बयान

मुरली मनोहर जोशी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने छात्र आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने एक्स पर विभिन्न राज्यों से आए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखना पीड़ादायक बताया और कहा कि उनकी चिंताएं वास्तविक हैं।

उन्होंने महिलाओं-युवतियों पर निर्मम बल प्रयोग पर चिंता जताई। उन्होंने मुद्दे के सहानुभूति और दूरगामी समाधान की दृष्टि से हल करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि बल से समाज का बड़ा हिस्सा विकसित भारत लक्ष्य से दूर जाएगा।

अनशन

सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल तोड़ी

पिछले 26 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात साढ़े 12 बजे अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी।

उन्होंने यह फैसला केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया। दोनों मंत्री वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे थे।

उन्होंने जूस मिलाकर वांगचुक का अनशन तुड़वाया। इस दौरान उनकी पत्नी गींताजलि भी मौजूद थीं।

इससे पहले उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांति का मार्ग अपनाने को कहा था।

ट्विटर पोस्ट

सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा

ट्विटर पोस्ट

मोदी के संदेश पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की प्रतिक्रिया

ADVERTISEMENT