Loading...
NEET विवाद पर कमल हासन ने केंद्र को घेरा, बोले- देश बच्चों को निराश कर रहा
कमल हासन ने CJP विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया

NEET विवाद पर कमल हासन ने केंद्र को घेरा, बोले- देश बच्चों को निराश कर रहा

Jul 23, 2026
02:40 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार कमल हासन ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सोनम वांगचुक से उनके अनिश्चितकाल अनशन को खत्म करने का आग्रह किया है। उन्होंने NEET अनियमितताओं और शिक्षा सुधारों का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा और छात्रों की दयनीय स्थिति पर बात की। अभिनेता ने अपने संदेश में लिखा, 'हमें तब सुनना चाहिए था जब एक बच्चा रोया। इसके बजाय, हमने तब तक इंतजार किया जब तक हमारे बहुत से बच्चे मर नहीं गए।'

आक्रोश

'बच्चे पुलिसिया लाठी का सामना करें, तो देश विफल'

अभिनेता ने लिखा, 'एक ऐसी व्यवस्था जहां प्रशिक्षण सीखने की जगह ले लेता है, चिंता जिज्ञासा की जगह ले लेती है और अपराध योग्यता की जगह ले लेता है, वह खराब हुई है। एक राष्ट्र तब विफल होता है, जब उसके बच्चों को जवाबों की जगह बैरिकेड्स और लाठियों का सामना करना पड़े।'

उन्होंने वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए लिखा, 'आगे के सफर में देश को आपकी अंतरात्मा की जरूरत होगी। कृपया अपना अनशन समाप्त करें।'

अपील

'आपने अपना कर्तव्य निभाया, अब देश की बारी'

कमल ने छात्रों के प्रति चिंता जताते हुए आगे लिखा, 'भारत के बच्चों से मेरा निवेदन है- आप हममें से सर्वश्रेष्ठ हैं। आपने अपना कर्तव्य निभाया। अब देश का समय है कि वह आपके प्रति अपना कर्तव्य निभाए। आपके सपने हमारी असफलताओं से कहीं बड़े हों।'

अभिनेता की ये प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई, जब सलमान खान, आलिया भट्‌ट, राजकुमार राव समेत कई अभिनेताओं ने विरोध प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT