Loading...
सोनम वांगचुक ने उड़ाई आमिर खान की खिल्ली- लगता है 'शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस' हो गया है
आमिर खान के दावे पर सोनम वांगचुक का जोरदार पलटवार

सोनम वांगचुक ने उड़ाई आमिर खान की खिल्ली- लगता है 'शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस' हो गया है

Aug 30, 2026
10:34 am

क्या है खबर?

पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने अभिनेता आमिर खान के उस दावे पर कटाक्ष किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि '3 इडियट्स' का फुनसुक वांगडू का किरदार उन पर आधारित नहीं था। वांगचुक ने आमिर के साथ अपनी पुरानी मुलाकात को याद दिलाते हुए तंज कसा कि शायद अभिनेता को 'गजनी' फिल्म की तरह 'शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस' हो गया है। उन्होंने कहा कि आमिर शायद ये भूल गए हैं कि फिल्म बनने से पहले वे दोनों लद्दाख में मिल चुके थे।

बयान

आमिर ने क्या कहा था?

छात्र विरोध प्रदर्शनों और वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच '3 इडियट्स' के ओमी वैद्य (चतुर) ने आमिर की चुप्पी पर सवाल उठाए।

इसके जवाब में आमिर ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि फिल्म के समय वो वांगचुक को जानते तक नहीं थे और फुनसुक वांगडू का किरदार उन पर आधारित नहीं था।

अब वांगचुक ने इस पर पलटवार करते हुए तंज कसा कि आमिर अपनी ही फिल्म 'गजनी' की तरह उनसे हुई मुलाकात को भूल चुके हैं।

पलटवार

वांगचुक ने यूं कसा आमिर पर तंज

युट्यूबर प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट पर वांगचुक ने आमिर के बयान पर कहा, "आमिर ने दावा किया था कि वे कभी उनसे मिले ही नहीं, लेकिन बाद में कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें आमिर अपनी फिल्म 'गजनी' के कपड़ों में मेरा भाषण देखते नजर आए।"

वांगचुक ने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद 'गजनी' के रूप में होने के कारण उन्हें 15 सेकंड में भूलने वाला 'शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस' हो गया होगा, वरना वो बहुत विस्तार से मिले थे।

ADVERTISEMENT

खिंचाई

"गजनी के रोल में इतने डूब गए कि अवॉर्ड फंक्शन भी भूल गए"

आगे वांगचुक ने तंज कसते हुए कहा, "हमने सुना है कि आमिर खान अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाते हैं। तो शायद 'गजनी' के रोल में वो इतने गहरे उतर गए थे कि जब वे उस अवॉर्ड फंक्शन में आए, जहां मुझे अवॉर्ड मिल रहा था तो वे उसे भी भूल गए होंगे। वरना हम दोनों बहुत ही विस्तार से मिले थे और हमने आपस में कई विचारों पर काफी चर्चा भी की थी।"

ADVERTISEMENT

दावा

आमिर ने मुझसे मिले विचारों से बदली '3 इडियट्स' की कहानी- सोनम वांगचुक

वांगचुक ने ये भी स्पष्ट किया कि वो यह नहीं कहेंगे कि फिल्म '3 इडियट्स' पूरी तरह से उनकी जीवनी या किसी रिकॉर्डिंग पर आधारित थी।

वो बोले, "इसे मुझसे मिली प्रेरणा या प्रभाव माना जा सकता है। आमिर ने उनसे मिले विचारों को अपनी टीम के साथ साझा किया और मूल पटकथा में बदलाव किए। उन्होंने आगे जोड़ा कि शायद अभिनेता ने अपनी टीम को ये नहीं बताया कि वो विचार उन्हें मेरी मुलाकात से मिले थे।"

दो टूक

वांगचुक बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता

वांगचुक ने माना कि आमिर ने '3 इडियट्स' के विचार उनसे चर्चा के बाद शामिल किए होंगे, जिसका उनकी राइटिंग टीम को अहसास नहीं हुआ। हालांकि, उन्होंने कहा कि इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

दूसरी ओर, आमिर ने एक कार्यक्रम में फुनसुक वांगडू के किरदार को वांगचुक पर आधारित होने से साफ इनकार कर कह था कि फिल्म बनाते वक्त वो या उनकी टीम सोनम वांगचुक को जानते तक नहीं थे।

ADVERTISEMENT