सोनम वांगचुक की अस्पताल प्रशासन से छुट्टी देने की मांग, कहा- संसद मार्च में जाना है
क्या है खबर?
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर खुद को डिस्चार्ज करने (अस्पताल से छुट्टी देने) की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल ठीक महसूस कर रहे हैं और उन्हें कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित 'संसद मार्च' में शामिल होना है। ऐसे में उन्हें अस्पताल से अस्थायी रूप से छुट्टी दी जानी चाहिए। उन्होंने इस पत्र को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।
पत्र
वांगचुक ने पत्र में क्या लिखा?
वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल के निदेशक को संबोधित पत्र में लिखा, 'मैं यह बताना चाहता हूं कि आज में बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं और मेरे स्वास्थ्य के पैरामीटर भी बिल्कुल सामान्य हैं। इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मुझे अस्पताल से अस्थायी रूप से जाने की अनुमति दें, भले ही कुछ समय के लिए, ताकि मैं आज सुबह संसद तक होने वाले मार्च ('संसद चलो') में शामिल हो सकूं। मैं आपका बहुत आभारी रहूंगा।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वांगचुक का पत्र
Sonam Wangchuk is trying hard to see you all! Just submitted a letter to the hospital as his health is good and they claim he is not in detention. So why the restrictions? pic.twitter.com/XqeurZUtoP
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 20, 2026
पोस्ट
वांगचुक ने सोशल मीडिया पर साझा किया पत्र
वांगचुक ने अस्पताल को लिखे इस पत्र को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी साझा किया है।
उन्होंने लिखा,'सोनम वांगचुक आप सबको मिलने की बहुत कोशिश कर रहे हैं! उन्होंने अस्पताल को पत्र सौंप दिया है, क्योंकि उनका स्वास्थ्य अच्छा है और अस्पताल का दावा है कि वो हिरासत में नहीं हैं तो फिर पाबंदियां क्यों।'
यह पत्र वांगचुक की लंबे समय तक भूख हड़ताल के बाद की जा रही चिकित्सा निगरानी के बीच आया है।