सोनम वांगचुक ने शिक्षा और पर्यावरण के लिए एक दिवसीय भूख हड़ताल का आह्वान किया
क्या है खबर?
जलवायु कार्यकर्ता और पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का समर्थन कर रहे सोनम वांगचुक ने लोगों से एक जरूरी अपील की है। उन्होंने सोमवार को एक वीडियो जारी कर देशभर के लोगों से शिक्षा और पर्यावरण के मामले में एक दिन का भूख हड़ताल करने का आह्वान किया है। उन्होंने अपील की कि लोग चाहे तो उनके साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शामिल हो सकते हैं, या अपने क्षेत्र में भूख हड़ताल का समर्थन कर सकते हैं।
अपील
क्या बोले वांगचुक?
वांगचुक ने वीडियो में कहा, "शिक्षा-पर्यावरण CJP और लद्दाख के समर्थन में, आज नमक-पानी पर मेरे अनशन का दूसरा दिन है। कई लोग यहां शामिल हैं। अगर आप एक दिवसीय अनशन के लिए यहां आते हैं, तो बहुत अच्छा होगा। कुछ लोग इसे 3 से 5 दिन कर रहे हैं। समर्थन दिखाने का यह अच्छा तरीका है। अगर आप यहां नहीं आ सकते, तो अपने राज्य, शहर, गांव में शिक्षा सुधार, जवाब, हवा-पानी के लिए एक दिन का अनशन करें।"
ट्विटर पोस्ट
सोनम वांगचुक की अपील
Day 2 of the Hunger Strike:
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 29, 2026
A heartfelt appeal by @Wangchuk66 to all Indians. pic.twitter.com/5qbOdzJ8Yx
अनशन
रविवार को शुरू किया है अनशन
वांगचुक ने रविवार को CJP के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने से पहले, वांगचुक ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के साथ राजघाट का दौरा किया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान, वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है और प्रधान का इस्तीफा उस दिशा में पहला कदम होगा।