Loading...
सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं दीपिका पादुकोण? जानिए वायरल पोस्ट का क्या है सच
दीपिका पादुकोण के नाम से पोस्ट हो रहा वायरल

सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं दीपिका पादुकोण? जानिए वायरल पोस्ट का क्या है सच

Jul 16, 2026
10:11 am

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा गया है कि उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। यूं तो स्वरा भास्कर, शबाना आजमी और अभय देओल समेत कई सितारे वांगचुक के समर्थन में आगे आए हैं। हालांकि, लोग तब हैरान हुए जब दीपिका का समर्थन वाला वायरल पोस्ट थोड़ी देर बाद डिलीट हो गया। जांच में पता चला कि यह वायरल पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है।

पोस्ट

जानिए क्या लिखा था वायरल पोस्ट में

वायरल पोस्ट में लिखा गया, 'वह उपवास कर रहे हैं। हम स्क्रॉल कर रहे हैं।'

पोस्ट में आगे लिखा है, 'इस बारे में कोई क्यों नहीं बोल रहा है? हम लोकतंत्र के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। किसी असफल नेता का महिमामंडन करने के लिए कितनी भी फिल्में बन जाएं, वास्तविकता वही रहती है।'

हालांकि, दीपिका के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ऐसा पोस्ट मौजूद नहीं है, जिससे पता चलता है कि उनके द्वारा ऐसा पोस्ट नहीं किया गया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वायरल पोस्ट

ADVERTISEMENT

फर्जी दावा

'धुरंधर' से जुड़ा फेक पोस्ट भी हुआ था वायरल

दीपिका के नाम से फर्जी पोस्ट का वायरल होना पहली बार देखने को नहीं मिला है।

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की समीक्षा करने का दावा करने वाला एक फर्जी स्क्रीनशॉट ठीक इसी तरह वायरल हुआ था, लेकिन बाद में फर्जी पाया गया।

बता दें, NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के लिए वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज उनके अनशन का 19वां दिन है।

ADVERTISEMENT