Loading...
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

लेखन गजेंद्र
Jul 16, 2026
09:13 am

क्या है खबर?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल गुरुवार को 19वें दिन में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई संवाद नहीं हो रहा है। राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) में हुई अनियमितता और पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे वांगचुक की तबीयत बिगड़ती जा रही है। उन्होंने बुधवार देर रात एक वीडियो संदेश में कहा कि उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं, लेकिन बहुत बुरी भी नहीं है।

अनशन

20 जुलाई को संसद तक शांति मार्च के लिए बुलाया

पर्यावरण कार्यकर्ता वांगचुक ने वीडियो संदेश में कहा कि लोग उनसे अनशन तोड़ने के लिए कह रहे हैं, लेकिन उनकी हालत अभी ठीक है और वह इसे नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनका अनशन तुड़वाने की जगह 20 जुलाई को संसद तक शांति मार्च का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों।

वांगचुक ने बताया कि उनको कमजोरी महसूस हो रही है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट अभी सही है।

ट्विटर पोस्ट

डॉक्टर ने बताया कैसी है तबियत

ADVERTISEMENT

अनशन

आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में बुधवार को एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर वांगचुक को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने और मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।

वकील राकेश कुमार सैनी ने कोर्ट से केंद्र और दिल्ली सरकारों को वांगचुक को जबरन खाना खिलाने के निर्देश देने की मांग की है।

कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकारों से याचिका पर जवाब मांगा है और मामले की तात्कालिकता को ध्यान में रखते हुए गुरुवार 16 जुलाई को सुनवाई करेगा।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

सोनम वांगचुक की अपील

सुनवाई

28 जून से अनशन पर बैठे हैं वांगचुक

NEET पेपर लीक के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे वांचचुक ने 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया है।

वे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। CJP कई दिनों से शिक्षा मंक्षी की इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही है।

समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने उनसे अनशन तोड़ने की अपील की है। सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा दिख रहा है।

ADVERTISEMENT