CJP के विरोध मार्च में पहुंची शबाना आजमी, बॉलीवुड की अनुपस्थिति पर दिया करारा जवाब
क्या है खबर?
शबाना आजमी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है। वह 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'संसद चलो' मार्च में शामिल हुईं और मीडिया से आग्रह किया कि वे प्रदर्शनकारियों की मांगों पर ध्यान दे। बॉलीवुड की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाकर आंदोलन से ध्यान न भटकाएं। PTI से बातचीत में उन्होंने कहा, "हम सभी यहां शांतिपूर्ण विरोध के लिए आए हैं। यह हमारा हक है, जो हमें संविधान ने दिया है।"
जवाब
"हमारा हिंसा करने का कोई इरादा नहीं"
अभिनेत्री ने कहा, "महात्मा गांधी ने हमें सिखाया है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कैसे किया जाता है। हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं। हमारा हिंसा करने का कोई इरादा नहीं है।"
जब उनसे अन्य सितारों की अनुपस्थिति को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "आप सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि बॉलीवुड के लोग यहां क्यों नहीं आए। आप ये क्यों नहीं पूछ रहे कि बड़े-बड़े उद्योगपति और व्यवसायी क्यों नहीं हैं?"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
VIDEO | Delhi: Ahead of the Cockroach Janata Party's proposed protest march, veteran actress Shabana Azmi joined the protesters and says, "All of us who are here, have come for a peaceful protest, to exercise the right granted to us by our country's constitution. Mahatma Gandhi… pic.twitter.com/q1mx2cL7gN
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
मामला
इस कारण CJP कर रही विरोध प्रदर्शन
NEET पेपर लीक मामले के बाद, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन का हिस्सा बने और उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की थी।
22 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठने के बाद, उन्हें दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसके बाद CJP ने 'चलो संसद' मार्च का ऐलान किया, जिसका शबाना, दीया मिर्जा, सोनाक्षी सिन्हा समेत सितारों ने समर्थन किया है।