Loading...
सोनम वांगचुक के समर्थन में आए '3 इडियट्स' वाले चतुर रामलिंगम, कर डाली ये अपील
ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक का समर्थन किया

सोनम वांगचुक के समर्थन में आए '3 इडियट्स' वाले चतुर रामलिंगम, कर डाली ये अपील

Jul 14, 2026
12:08 pm

क्या है खबर?

आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में चतुर रामलिंगम का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए अभिनेता ओमी वैद्य अचानक चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली में चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान शिक्षाविद सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। ओमी ने वांगचुक और '3 इडियट्स' के मशहूर किरदार 'फुंसुख वांगडू' के बीच संबंध बताया और भूख हड़ताल के दौरान वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वांगचुक का लगभग 8 किलो वजन कम हो गया है।

संदेश

"वांगचुक पर आधारित था आमिर का किरदार"

ओमी ने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, "हेलो, बेवकूफों। जी हां, ये है '3 इडियट्स' का चतुर और 'द ऑफिस' का सादिक, और मेरे पास आपके लिए जरूरी संदेश है। क्या आपको पता है कि फिल्म में आमिर खान द्वारा निभाया गया फुंसुख वांगडू का किरदार असल में लद्दाख के एक इंजीनियर, आविष्कारक, शिक्षक और समाज सुधारक सोनम वांगचुक पर आधारित है? मेरा सुझाव है कि आप उनके बारे में जानकारी लें और पता करें कि वे क्या कर रहे हैं।"

अपील

लंबे वक्त से भूख हड़ताल पर हैं वांगचुक

अभिनेता ने आगे कहा, "इस समय वांगचुक भूख हड़ताल पर हैं। यह कई हफ्तों से चल रहा है और उनका ब्लड शुगर काफी गिर गया है। मुझे नहीं पता कि आपने इसके बारे में सुना है या नहीं, लेकिन यह जरूरी बात है। वह भूख हड़ताल पर क्यों हैं? क्योंकि उन्हें भारत की शिक्षा व्यवस्था से कुछ आपत्तियां हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही प्रभावशाली व्यक्ति हैं, और मैं चाहता हूं कि वह जिंदा रहें।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

अनशन

भूखे रहने से वांगचुक की बिगड़ रही तबियत

उन्होंने आखिर में '3 इडियट्स' के मशहूर डायलॉग में अपना अंदाज जोड़ा और आगे कहा, "ये तोहफा जो मैंने आपको दिया है, उसका कबूल करो। ठीक है? आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

बता दें, वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को 16वें दिन में प्रवेश कर चुकी है।

मुख्य न्यायिक समिति ने उनके बिगड़ते स्वास्थ्य पर अपनी चिंता जाहिर की है और दावा किया कि भूख हड़ताल से उनका 8 किलो वजन कम हो चुका है।

ADVERTISEMENT