Loading...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना क्यों तोड़ी भूख हड़ताल? सोनम वांगचुक ने बताया कारण
सोनम वांगचुक ने बताया भूख हड़ताल तोड़ने का कारण

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना क्यों तोड़ी भूख हड़ताल? सोनम वांगचुक ने बताया कारण

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2026
09:42 am

क्या है खबर?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ शुरू हुई पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म हो चुकी है। उन्होंने 26वें दिन मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में अपना अनशन तोड़ा, जिसके बाद उन पर सवाल उठ रहे हैं। वांगचुक पर छात्रों के हितों से समझौता करने का आरोप लग रहा है। ऐसे में वांगचुक ने वीडियो जारी कर सफाई दी है।

कारण

प्राथमिक छात्रों को कानूनी कार्रवाई से बचाना था

यूट्यूब पर साझा किए गए वीडियो में वांगचुक ने बताया कि उन्होंने सरकार के साथ कोई समझौता नहीं किया। उनका अनशन समाप्त करने का बड़ा कारण छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कानून कार्रवाई को रोकना था।

वांगचुक ने कहा कि उन्होंने मंत्रियों से धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने के लिए दबाव नहीं डाला क्योंकि जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और देशभर में युवाओं के आंदोलन के कारण यह अपरिहार्य था।

सहमत

सरकार छात्रों पर कार्रवाई न करने पर सहमत

वांगचुक ने बताया कि पहले उन्होंने सरकार के सामने अनशन तोड़ने के लिए प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों को मुआवजा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों पर कानूनी कार्रवाई न करने की शर्त रखी थी।

सरकार ने प्रधान के इस्तीफे समेत अन्य शर्तों पर विचार करने की बात कही, जबकि छात्रों पर कानूनी कार्रवाई न करने की बात मान गए।

वांगचुक ने बताया कि उन्हें इस्तीफे से ज्यादा बड़ा मुद्दा यही लगा।

ADVERTISEMENT

इस्तीफा

प्रधान का इस्तीफा तो होकर रहेगा- वांगचुक

वांगचुक ने कहा कि इस्तीफा देने से इनकार करने पर केंद्र सरकार भारी नुकसान उठा रही है, देश भर में उनकी प्रतिष्ठा धुमिल हो रही है और लोग गुस्से से भरे हुए हैं।

वांगचुक ने कहा कि केंद्र ज्यादा दिन नहीं टिकेगी और देर-सबेर प्रधान का इस्तीफा लिया जाएगा, इसलिए मैंने इस पर ज्यादा दबाव नहीं डाला।

उन्होंने कहा, "मेरा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि छात्रों को परेशानी न हो और सबसे बड़ी चिंता कानूनी कार्रवाई हटवाना था।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

वांगचुक ने साझा किया वीडियो

ADVERTISEMENT