Loading...
संसद मार्च के बीच CJP का दावा, जेपी नड्डा प्रदर्शकारियों से मुलाकात करेंगे
संसद मार्च के लिए जंतर मंतर पर उमड़ रही भीड़

संसद मार्च के बीच CJP का दावा, जेपी नड्डा प्रदर्शकारियों से मुलाकात करेंगे

लेखन गजेंद्र
Jul 20, 2026
01:02 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को संसद तक प्रस्तावित मार्च के बीच बड़ा दावा किया है। उसने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच बताया कि केंद्र सरकार ने व्यापक विरोध प्रदर्शन के बीच पहली बार उनसे संपर्क किया है। पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास का कहना है कि वह सरकार से बात करने को तैयार है, उन्होंने (केंद्र सरकार) काफी देर कर दी, लेकिन पार्टी उनसे खुलकर बात करना चाहती है।

बयान

अब फैसला केंद्र के हाथ में

दास ने कहा कि संगठन सरकार से "बातचीत करने को तैयार है। वे बहुत देर से आए हैं, लेकिन हमने खुलकर उनसे बात करने की इच्छा जताई है। उनकी ओर से अभी तक कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया गया है। अब फैसला उनके हाथ में है।"

उन्होंने शांति मार्च को लेकर कहा कि यह बहुत जल्द शुरू होगा, पिछले 30 दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी यहां एकत्रित हैं, और सभी ने दिखाया है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कैसे किया जाता है।

दावा

नड्डा से होगी मुलाकात

CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने बताया कि सरकार ने उनसे बातचीत के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि वह और पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता आशुतोष रांका नड्डा से मिलने जा रहे हैं, सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था, जिसके बाद नड्डा को आधिकारिक तौर पर बातचीत के लिए नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी मांगें साफ हैं। बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए हैं।

ADVERTISEMENT

पुलिस

पुलिस ने मार्च को लेकर कोई अनुमति नहीं दी

CJP के संसद तक मार्च को लेकर पुलिस ने बड़ी तैयारी की है। कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, जबकि मार्गों को परिवर्तित किया गया है।

प्रदर्शनकारियों को मार्च की अनुमति मिली है या नहीं, इस बारे में अभी कोई स्पष्टता नहीं है, जबकि लगभग 8,000 लोग जंतर-मंतर के आसपास जमा हो चुके हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उसने कोई अनुमति नहीं दी है।

सोनम वांगचुक अभी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं और नजरबंद हैं।

ADVERTISEMENT