Loading...
आमिर खान ने सोनम वांगचुक के अनशन पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोनम वांगचुक के अनशन पर क्या बोले आमिर खान?

आमिर खान ने सोनम वांगचुक के अनशन पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Jul 17, 2026
08:59 am

क्या है खबर?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की जारी भूख हड़ताल पर आखिरकार आमिर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। फिल्म '3 इडियट्स' में 'चतुर' का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य द्वारा वांगचुक को खुलकर समर्थन देने के बाद सोशल मीडिया पर आमिर की चुप्पी को लेकर बहस तेज हो गई थी। इस बीच एक हालिया इवेंट में आमिर ने इस इस मुद्दे पर पहली बार कुछ कहा।

वीडियो

आमिर ने जताई चिंता

आमिर ने हाल ही में 'लगान' की स्क्रीनिंग के लिए लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में शिरकत की।

मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने गहरी चिंता व्यक्त की।

आमिर बोले, "हम सभी को उनके स्वास्थ्य और जीवन की बहुत चिंता है। उम्मीद करते हैं कि इसका कोई अच्छा समाधान निकलेगा। हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द ही अपना अनशन खत्म करें।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

प्रतिक्रिया

चतुर के दावे पर आमिर का पलटवार

बातचीत के दौरान पत्रकार ने '3 इडियट्स' का जिक्र कर कहा कि पूरी पीढ़ी इसे देखकर बड़ी हुई है और चर्चा है कि ये फिल्म वांगचुक से प्रेरित थी।

इस पर अभिनेता बोले, "नहीं, वास्तव में ये सच नहीं, गलतफहमी है। जब हम ये फिल्म कर रहे थे, तब मैं मिस्टर सोनम वांगचुक के बारे में नहीं जानता था। मुझे पता है, मैंने हाल ही में चतुर का एक वीडियो देखा, जिसमें उसने ऐसा कहा था... नहीं, वो गलत है।"

ADVERTISEMENT

स्पष्टीकरण

"हममें से कोई भी सोनम को नहीं जानता था..."

आमिर ने आगे कहा, "शायद चतुर ऐसा सोच रहा था, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू (राजकुमार हिरानी), ना ही अभिजात (लेखक) और न ही मैं, हममें से कोई भी सोनम के बारे में नहीं जानता था। हालांकि, मिस्टर सोनम जो कर रहे हैं, वो वैसे भी बहुत अच्छा काम है। हमारे मन में उनके और उनके काम के प्रति सम्मान होने के लिए यह जरूरी नहीं है कि उनका किरदार '3 इडियट्स' पर आधारित हो।"

समर्थन

वांगचुक के समर्थन में उतरे कई कलाकार

बता दें कि जीनत अमान से लेकर सोनी राजदान, इमरान खान, स्वरा भास्कर, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा और फातिमा सना शेख सहित कई फिल्मी हस्तियों ने सोनम वांगचुक का खुलकर समर्थन किया है।

कई सितारों ने भूख हड़ताल के कारण वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत पर गहरी चिंता व्यक्त की है। साथ ही इन कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशासन से इस गंभीर स्थिति का जल्द से जल्द कोई शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील भी की है।

ADVERTISEMENT