Loading...
CJP और सरकार के बीच दूसरी बार बातचीत, प्रधान के इस्तीफे पर कल जवाब देगी सरकार
CJP और सरकार के बीच आज दूसरी बार वार्ता हुई

CJP और सरकार के बीच दूसरी बार बातचीत, प्रधान के इस्तीफे पर कल जवाब देगी सरकार

लेखन आबिद खान
Jul 24, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच आज दूसरी बार बातचीत हुई। दिल्ली के विट्ठलभाई पटेल हाउस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की CJP प्रतिनिधियों के साथ करीब एक घंटे चर्चा हुई। बैठक के बाद CJP प्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार ने उनकी 3 मांगों में से 2 मांगों पर सैद्धांतिक सहमति जताई है। आज सुरक्षा और आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई है।

बयान

CJP बोली- 2 मांगों को मिली मंजूरी

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने, "सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कल दोपहर तक का समय मांगा है। हमें उम्मीद है कि सरकार उन्हें जल्द ही हटा देगी। सरकार ने NEET पेपर लीक के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजे और छात्रों पर FIR और कानूनी मामले वापस लेने की 2 मांगों पर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।"

CJP ने कहा कि प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं होगा।

सरकार

नड्डा बोले- कल फिर होगी CJP से बातचीत

बैठक के बाद नड्डा ने कहा, "बैठक लगभग 2 घंटे तक चली। सरकार की ओर से मैं और मेरे साथ जितेंद्र सिंह जी थे। उनकी बातें हमने सुनी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। उनकी 3 मुख्य मांगें थीं और परीक्षाओं के लिए 5 सुधार के सुझाव थे। हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और सरकार के बीच हुई बातचीत के बारे में उन्हें बताएंगे।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

बैठक के दौरान CJP प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय मंत्री

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद

CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया है।

DMRC ने कहा, 'नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद किया गया है। इस स्टेशन पर कोई इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है।'

इससे पहले आज सुबह 7:30 बजे दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशनों को बंद कर दिया गया था।

दिपके का बयान

दिपके बोले- प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

दिपके ने कहा, "प्रधान का इस्तीफा ही एकमात्र स्वीकार्य नतीजा है। यह आंदोलन देश के युवाओं का है, न कि किसी राजनीतिक पार्टी का। हमें प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। विरोध प्रदर्शन वापस नहीं लिया जाएगा।"

उन्होंने आरोप लगाया कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हिरासत में रखा गया था।

कैबिनेट

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई

पेपर लीक को लेकर बढ़ते विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। माना जा रहा है कि बैठक में परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए नए सुझावों पर विचार किया जाएगा।

खबर है कि पुराने कानून में संशोधन कर उसे और ज्यादा सख्त बनाने पर भी विचार किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री के बयान से इसके संकेत निकाले जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT