आमिर खान के वायरल वीडियो से उठा सवाल, सोनम वांगचुक को न जानने का दावा झूठा?
क्या है खबर?
आमिर खान ने हाल ही में एक इवेंट में दावा किया कि साल 2009 में जब उनकी सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' बन रही थी, तब वो मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे। हालांकि, इसी बीच आमिर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक आमिर 2008 में ही एक इवेंट के दौरान वांगचुक से मिल चुके थे। इसके बाद अब सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या आमिर ने झूठ बोला था?
वायरल वीडियो
वायरल वीडियो से खुली पोल
वायरल वीडियो में वांगचुक बताते दिख रहे हैं कि मुंबई में CNN IBN के एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात आमिर से हुई थी।
वांगचुक ने कहा कि वो फिल्में कम देखते हैं, लेकिन आमिर की 'तारे जमीन पर' के बड़े प्रशंसक हैं। वीडियो में उनके भाषण के दौरान आमिर भी दर्शकों में बैठे दिखाई देते हैं।
इस आमने-सामने की मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स आमिर के दावों पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Aamir khan met Sonam wangchuk in 2008 at CNN IBN event (clip attached) https://t.co/dBC0tKv4rW pic.twitter.com/1egmiITpn8
— Shubh (@kadaipaneeeer) July 17, 2026
चिंता
आमिर ने सोनम वांगचुक के अनशन पर जताई गहरी चिंता
आमिर ने हाल ही में जो बयान दिया था वो लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में दिया, जहां वो अपनी फिल्म 'लगान' की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो आमिर ने गहरी चिंता जताते हुए कहा, "हम सभी को उनके स्वास्थ्य और जीवन की बहुत चिंता है। हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द ही अपना अनशन खत्म करें।"
दावा
"न मैं, ना राजू और न लेखक; कोई नहीं जानता था सोनम को"
बातचीत के दौरान जब पत्रकार ने '3 इडियट्स' और वांगचुक के संबंध पर सवाल पूछा तो आमिर ने साफ किया कि ये सिर्फ गलतफहमी है। उन्होंने कहा, "जब हम फिल्म बना रहे थे, तब न तो मैं, ना ही राजू (राजकुमार हिरानी) और ना ही लेखक अभिजात, वांगचुक को जानते थे।"
आमिर ने आगे कहा कि उनके मन में सोनम के काम के प्रति गहरा सम्मान है, और इसके लिए किरदार का उन पर आधारित होना बिल्कुल जरूरी नहीं है।