केरल के मुख्यमंत्री ने सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार के निधन पर जताया शोक, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
क्या है खबर?
मलयालम सिनेमा के सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का मंगलवार को 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान उन्हें तकलीफ शुरू हुई। मौके पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह बच नहीं सके। उनके जाने से सिनेमा में शोक छा गया है। केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर शाजी को श्रद्धांजलि दी है। उनके अलावा, मोहनलाल समेत कई सितारों ने भी दुख जताया।
दुखद
मुख्यमंत्री ने शाजी के निधन को बहुत बड़ी क्षति बताया
मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने बेहतरीन लेंस से, उन्होंने 'थुडारम', 'पुलिमुरुगन' और 'नारन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में विज़ुअल मैजिक लाया। उनका अचानक निधन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है।'
उन्होंने सिनेमैटोग्राफर के परिवार और उनके साथ काम कर चुके लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
अभिनेता और यूनियन मिनिस्टर सुरेश गोपी ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर शाजी के निधन पर दुख जताया है।
श्रद्धांजलि
मोहनलाल ने शाजी के साथ पुरानी यादें साझा कीं
मोहनलाल ने शाजी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'हमारे प्यारे शाजी कुमार हमें अलविदा कह गए हैं। यह बहुत दुख की बात है। यह सच में बहुत दुख की बात है कि शाजी, जिन्होंने सिनेमैटोग्राफी की कला पर अपनी अलग छाप छोड़ी, इतनी जल्दी चले गए।'
पृथ्वीराज सुकुमारन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'रेस्ट इन पीस शाजी चेता। आप हमेशा सिनेमा में मेरे सफर का एक बड़ा हिस्सा रहेंगे।' अभिनेता ने विजुअल्स, यादों और सीख के लिए शाजी का आभार जताया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए मुख्यमंत्री का पोस्ट
Deeply saddened by the passing of renowned cinematographer Shaji Kumar. Through his exceptional lens, he brought visual magic to blockbusters like 'Thudarum' 'Pulimurugan' and 'Naran'. His sudden demise is a great loss to the Malayalam film industry. My heartfelt condolences to… pic.twitter.com/p0t1N82QA5
— V D Satheesan (@vdsatheesan) November 10, 2026