सोनम वांगचुक आज खत्म कर देंगे अपनी भूख हड़ताल, रखीं ये 3 शर्तें
क्या है खबर?
दिल्ली के जंतर-मंतर से जबरन हटाए गए पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पत्र जारी कर कहा कि वह सोमवार 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर देंगे, अगर सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों की जिम्मेदारी ले। उन्होंने संसद मार्च से पहले कहा कि अगर तीनों शर्तों में से कोई भी एक शर्त पार्टियां और नेता मान लेते हैं तो वह अनशन खत्म कर देंगे।
शर्त
सोनम वांगचुक ने ये रखी 3 शर्तें
वांगचुक ने शर्त रखी कि वह अपनी हड़ताल खत्म कर देंगे, अगर सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों, पेपर लीक वगैरह की जिम्मेदारी ले, या फिर जब वह और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता संसद पहुंचे और वहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता उन्हें भरोसा दिलाएं कि वह यह मुद्दा संसद में उठाएंगे।
वांगचुक ने लिखा कि अगर पार्टियों के सांसद और नेता अस्पताल में आकर उनकी शर्तों पर भरोसा दिलाएंगे, तो भी वो अनशन खत्म कर देंगे।
शर्त
वांगचुक बोले-अस्पताल में नजरबंद हूं
वांगचुक ने अपने पत्र में लिखा कि वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में गैर-कानूनी रूप से नजरबंद हैं और वहां से उनके आने-जाने, बोलने और बातचीत करने की आजादी पर रोक लगी हुई है।
वांगचुक ने अपनी 3 शर्तों में पहली शर्त में सरकार और मंत्रियों को जिम्मेदारी लेने की बात कही है, जबकि उनसे मिलकर भरोसा दिलाने के लिए उन्होंने सरकार और मंत्रियों से कोई अपील नहीं की है।
संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है।
ट्विटर पोस्ट
सोनम वांगचुक का पत्र
WHEN WILL I END THE FAST….!
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 20, 2026
Not withstanding my health my fast continues till after the Sansad Chalo March, and will be broken only under the following circumstances… pic.twitter.com/kaOGx2Nk4T