Loading...
प्रीति जिंटा की दिल्ली में जुटे प्रदर्शनकारी छात्रों को चेतावनी- गुस्से को हथियार न बनाने दें
प्रीति जिंटा ने किया प्रदर्शनकारी छात्रों को आगाह

प्रीति जिंटा की दिल्ली में जुटे प्रदर्शनकारी छात्रों को चेतावनी- गुस्से को हथियार न बनाने दें

Jul 22, 2026
12:07 pm

क्या है खबर?

NEET और शैक्षणिक सुधारों को लेकर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) छात्र आंदोलन पर अभिनेत्री प्रीति जिंटा की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का समर्थन करते हुए प्रीति ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को भटकाने की कोशिशों के प्रति आगाह किया है। उन्होंने देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए सभी पक्षों और सरकार के बीच सार्थक बातचीत की पुरजोर अपील की है। क्या कुछ कहा अभिनेत्री ने, आइए जानते हैं।

अपील

शैक्षणिक सुधार जरूरी, पर देशविरोधी तत्वों के हाथ न चढ़े प्रदर्शन

पर्यावरणविद सोनम वांगचुक का समर्थन करने के बाद अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दिल्ली में जारी छात्र प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने शैक्षणिक सुधारों की मांग का समर्थन करते हुए चेतावनी दी कि इस शांतिपूर्ण आंदोलन को 'देशविरोधी तत्व हायजैक' न करें। एक्स पर साझा किए पोस्ट में प्रीति ने कहा कि उपद्रवी तत्वों के चलते छात्रों की असली आवाज दबनी नहीं चाहिए।

उन्होंने हिंसा की जगह सरकार और छात्रों के बीच बातचीत से हल निकालने की अपील की।

चेतावनी

प्रीति ने जताई छात्रों के इस्तेमाल होने की आशंका

प्रीति ने लिखा, 'हमारे छात्रों का समर्थन करना और शैक्षणिक सुधारों की मांग करना महत्वपूर्ण है, जिससे हमारे युवाओं के भविष्य पर सकारात्मक असर पड़े। लेकिन इसके साथ ही यह भी बेहद जरूरी है कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को देशविरोधी तत्व हायजैक न कर सकें, ताकि वे अराजकता न फैलाएं और आंदोलन का रुख न मोड़ सकें।'

अभिनेत्री ने चिंता जताई कि बाहरी ताकतें छात्रों के गुस्से और हताशा का फायदा उठाकर माहौल खराब कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT

वकालत

सकारात्मक बातचीत की वकालत

प्रीति ने आगे लिखा, 'इंटरनेट पर इतनी नफरत और विभाजन देखकर मुझे लगता है कि हमारे देश के अंदर और बाहर मौजूद बुरे तत्वों ने हमारे छात्रों के गुस्से व हताशा को अपना हथियार बनाने के लिए पहले ही दिन-रात काम करना शुरू कर दिया है।'

प्रीति ने लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच सकारात्मक बातचीत की वकालत की। उन्होंने कहा कि मेहनत, समानता और उत्कृष्टता से कभी समझौता नहीं होना चाहिए।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रीति जिंटा का पोस्ट

चिंता

संवाद से ही सुरक्षित रहेगा युवाओं का भविष्य- प्रीति

अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्हें देश के लोकतंत्र, कानून व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष एक सार्थक और रचनात्मक बातचीत करेंगे, ताकि प्रदर्शन से असामाजिक तत्वों व गलत एजेंडों को दूर रखा जा सके। इससे युवाओं का भविष्य और देश का लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा।

इससे पहले प्रीति ने सोनम वांगचुक की सेहत को ध्यान में रखते हुए सरकार से उनके और छात्र संगठनों संग तुरंत बातचीत शुरू करने की अपील की थी।

ADVERTISEMENT