Loading...

धर्मेंद्र प्रधान: खबरें

09 Aug 2026
पेपर लीक

धर्मेंद्र प्रधान बोले- जेन जी हमारे ही बच्चे, कुछ लोगों ने उन्हें भटकाने की कोशिश की

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा के पेपर लीक विवाद के दौरान हुए प्रदर्शन में जेन जी को गुमराह किया गया था, जिसके कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्राओं से मुलाकात की, कहा- किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में अलग-अलग प्रदेशों की उन छात्राओं से मुलाकात की, जिन्होंने 20 जुलाई को दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

अभिजीत दिपके ने CJI सूर्यकांत को दिया राष्ट्रव्यापी छात्र विरोध-प्रदर्शन का श्रेय, जानिए कारण

NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ देशव्यापी छात्र आंदोलन का नेतृत्व करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक बड़ा और तीखा बयान जारी किया है।

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान, कहा- छात्रों से ज्यादा थे 'पंचर बनाने वाले'

भाजपा नेता और पूर्व संसाद रमेश बिधूड़ी ने NEET पेपर लीक के खिलाफ हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर विवादित बयान दिया है।

खड़गे बोले- पेपर लीक विधेयक से कुछ नहीं बदलेगा, छात्रों पर कार्रवाई के लिए शाह जिम्मेदार

पेपर लीक से जुड़े 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर आज राज्यसभा में चर्चा हो रही है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

राहुल गांधी बोले- पेपर लीक पर युवाओं का गुस्सा जायज, RSS चला रहा शिक्षा मंत्रालय

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं ने सड़कों पर जो किया, उससे वे काफी उत्साहित हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जगह मंत्रालय बदलने वाली खबर को भाजपा ने नकारा, क्या कहा?

भाजपा ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि केंद्र सरकार ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जगह उनका मंत्रालय बदलने की पेशकश की थी।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलना चाहती थी केंद्र सरकार, CJP नहीं मानी

केंद्र सरकार दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के बीच कंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदलना चाहती थी, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इसके लिए तैयार नहीं थी।

27 Jul 2026
दिल्ली

संसद परिसर में प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत; पेपर लीक विधेयक पेश, संसद स्थगित

दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन हमले को लेकर विपक्षी सांसदों का संसद के अंदर और बाहर हंगामा जारी है।

27 Jul 2026
NEET

आज संसद में पेश होगा पेपर लीक विरोधी विधेयक, विपक्ष पुलिस लाठीचार्ज पर घेरेगा

NEET पेपर लीक को लेकर महीने भर की भारी उथल-पुथल के बीच सोमवार को संसद में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को पेश किए जाने की उम्मीद है।

प्रल्हाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का जिम्मा, सामने होंगी क्या-क्या चुनौतियां?

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी संभाल भी ली है।

रवीना टंडन छात्रों के प्रदर्शन पर बिफरीं- कुछ सिर्फ रील बनाने और मुद्दा भटकाने आए थे

आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा और अन्य द्वारा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों की जीत का जश्न मनाने के बाद अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए।

प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा, प्रधानमंत्री का जताया आभार

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला लिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। वे उपभोक्ता मामलों के मंत्री के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

26 Jul 2026
पेपर लीक

सरकार ने 2 बार ठुकराई धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पेशकश? जानिए आखिर कैसे हुआ इस्तीफा

NEET और पेपर लीक को लेकर चल रहे विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रधान ने पहले भी 2 बार इस्तीफा देने की पेशकश की थी, जिसे ठुकरा दिया गया।

26 Jul 2026
दिल्ली

युवाओं को खोने का डर, RSS का बढ़ता दबाव; धर्मेंद्र प्रधान से क्यों लिया गया इस्तीफा?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 35 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन का अंत हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया है।

रणवीर शौरी का तंज- अब समर्थक नहीं, सड़कों पर उतरने वाले काॅकरोचों की ही सुनेगी सरकार

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों के उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जहां बॉलीवुड के एक बड़े वर्ग ने स्वागत किया, वहीं अभिनेता रणवीर शौरी ने अलग रुख अपनाया।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य, सार्वजनिक वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: प्रियंका-सोनाक्षी ने बजाई ताली, प्रकाश राज बोले- बधाई हो; मेरे प्यारे कॉकरोचों

NEET पेपर लीक विवाद और दिल्ली के जंतर-मंतर पर 1 महीने से जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

दिल्ली मेट्रो ने छात्र प्रदर्शन खत्म होते ही सभी स्टेशन खोले, यात्रियों की आवाजाही शुरू

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्र आंदोलन समाप्त होते ही दिल्ली मेट्रो ने सभी स्टेशनों के गेट खोल दिए हैं, ताकि जंतर-मंतर पर मौजूद अधिक से अधिक छात्र वापस लौट सकें।

राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को प्रतीकात्मक बताया, कहा- अब प्रधानमंत्री मोदी माफी मांगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देशभर के छात्रों की जीत बताई और कहा कि यह इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।

25 Jul 2026
दिल्ली

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को विपक्षी सांसदों ने 'Gen-Z की जीत' बताई, जानिए किसने क्या कहा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों को शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के रूप में बड़ी कामयाबी मिली है।

25 Jul 2026
NEET

CJP ने 70 दिन में सरकार को झुकाया, जानिए NEET पेपर लीक मामले की पूरी कहानी

3 मई को जब NEET-UG परीक्षा पेपर लीक हुआ था तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह मामला देश की सबसे बड़ी राजनीतिक हलचल बन जाएगा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ेगा।

शबाना आजमी बीमार होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों के साथ डटीं, ले रहीं पल-पल का अपडेट

छात्र आंदोलनों में लगातार सक्रिय रहने वाली दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में आ गई हैं।

25 Jul 2026
दिल्ली

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे में युवाओं के नाम लिखा भावुक पत्र, जानिए क्या-क्या कहा

NEET-UG पेपर लीक और अन्य शिक्षा संबंधी अनियमितताओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने प्रदर्शनकारियों की बात मान ली है।

25 Jul 2026
दिल्ली

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, CJP बोली- अभी 3 मांगे बाकी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर खुशी का माहौल छा गया।

25 Jul 2026
कमल हासन

कमल हासन ने की सरकार की तारीफ, बोले- पेपर लीक से भी बड़ा है ये मौका

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच तमिल सुपरस्टार और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने बातचीत के लिए सरकार की इच्छा का स्वागत किया है।

25 Jul 2026
दिल्ली

CJP के विरोध-प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

दिल्ली समेत पूरे भारत में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

राहुल गांधी बोले- धर्मेंद्र प्रधान को कोई और मंत्रालय देने की कोशिश, कैबिनेट से निकालना होगा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग रखी और कहा कि उनको कैबिनेट से निकालना ही होगा।

शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, स्वाइन फ्लू के बाद आइसोलेशन में भेजी गईं अभिनेत्री

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ 3 दिन बिताने के बाद दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी शुक्रवार यानी 24 जुलाई को मुंबई के शिवाजी पार्क में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने वाली थीं।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना क्यों तोड़ी भूख हड़ताल? सोनम वांगचुक ने बताया कारण

दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ शुरू हुई पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म हो चुकी है।

NEET विवाद: शाहिद कपूर की खरी-खरी- जिसके लिए सिस्टम; सवाल का पहला हक भी उसी का

देशभर में NEET-UG पेपर लीक को लेकर मचे बवाल और छात्रों के लगातार जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच अभिनेता शाहिद कपूर का बड़ा बयान सामने आया है।

राहुल गांधी ने पैलेट गन से घायल युवक संग की प्रेस वार्ता, बोले- धर्मेंद्र प्रधान इसके जिम्मेदार

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम, रद्द की सभी कर्मचारियों की छुट्टी

NEET-UG पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त कदम उठाया है।

CJP और सरकार के बीच दूसरी बार बातचीत, प्रधान के इस्तीफे पर कल जवाब देगी सरकार

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच आज दूसरी बार बातचीत हुई। दिल्ली के विट्ठलभाई पटेल हाउस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की CJP प्रतिनिधियों के साथ करीब एक घंटे चर्चा हुई।

संसद मानसून सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र के 5वें दिन भी लोकसभा में विपक्ष की ओर से भारी हंगामा देखने को मिला।

24 Jul 2026
दिल्ली

CJP का आज देशव्यापी प्रदर्शन, दोपहर में सरकार के साथ दूसरी बार होगी बातचीत

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। NEET पेपर लीक विवाद को लेकर CJP केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

23 Jul 2026
मुंबई

मुंबई पुलिस की वैन के आगे खड़ी हुई युवती, वीडियो वायरल; कौन हैं रिया अहीर?

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैलने लगा है। बीते दिन मुंबई में भी भारी बारिश के बीच छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सामने आई एक तस्वीर ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

23 Jul 2026
दिल्ली

सोनम वांगचुक का रुख हुआ नरम फिर क्यों अटकी प्रदर्शनकारियों और सरकार में बातचीत?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच बातचीत एक तरह से ठप पड़ी है। आज केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने 4 बार CJP को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

CJP का आरोप- दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ डंडे लेकर पुलिस का समर्थन करने उतरे "गुंडे"

दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ कुछ युवक डंडे लेकर उतर गए हैं। वे खुद को दिल्ली पुलिस का समर्थक बता रहे हैं।

NEET आंदोलन: छात्रों के प्रदर्शन पर आलिया भट्‌ट बोलीं- उनका दृढ़ संकल्प हमारे लिए आईना

दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर सलमान खान की प्रतिक्रिया के बाद, आलिया भट्‌ट ने भी एकजुटता व्यक्त की है।

किरेन रिजिजू बोले- बिना शर्त पेपर लीक पर चर्चा करे विपक्ष, स्पीकर से मिले राहुल गांधी

संसद के मानसून सत्र के दौरान आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

संसद परिसर में NDA-INDIA सांसदों का आमने-सामने प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे के बाद चर्चा पर अड़े

संसद के मानसून सत्र में गतिरोध बना हुआ है। गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने के बाद हंगामा होने लगा, जिसके बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

23 Jul 2026
दिल्ली

प्रधानमंत्री के बयान को CJP प्रदर्शनकारियों ने खारिज किया, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा

दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को खारिज कर दिया।

दिल्ली मेट्रो ने संसद और जंतर-मंतर के आसपास के सभी 16 स्टेशन फिर बंद किए

दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने एक बार फिर 16 स्टेशन बंद कर दिए हैं।

जेपी नड्डा बोले- विपक्ष पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में चर्चा करे, हम तैयार

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

22 Jul 2026
पेपर लीक

धर्मेंद्र प्रधान की बेटी ने इंस्टाग्राम अकाउंट बंद किया, विदेश में पढ़ाई को लेकर हुई थी आलोचना

पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर युवाओं के निशाने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान भी आ गई हैं। ऑनलाइन आलोचनाओं के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है।

22 Jul 2026
दिल्ली

क्या 1997 में पेपर लीक के खिलाफ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कर चुके हैं प्रदर्शन?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक को लेकर प्रदर्शनकारी छात्र कई दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं।

राहुल गांधी बोले- 10 साल में 152 पेपर लीक हुए, किसी को भी सजा नहीं हुई

दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता की है। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के वीडियो दिखाते हुए पूछा कि ये क्यों हो रहा है।

22 Jul 2026
पटना

पटना में छात्रों का प्रदर्शन; पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले दागे

NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार की राजधानी पटना में आज छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच कई जगह झड़प हुई।

22 Jul 2026
आर माधवन

NEET विवाद: आर माधवन की चुप्पी से बौखलाए FTII के छात्र, केबिन के बाहर लगाए पोस्टर

NEET पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा स्थगित

दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और मंगलवार को सांसदों को हिरासत में लिए जाने के बाद बुधवार को विपक्षी सांसदों ने संसद में हंगामा शुरू कर दिया है।

NEET आंदोलन: प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई देख गुस्से से तमतमाए नसीरुद्दीन शाह, वीडियो वायरल

NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है।

प्रधानमंत्री आवास पर हिरासत के बाद राहुल गांधी ने केंद्र के सामने ये 5 मांगे रखी

दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर मंगलवार शाम को राहुल गांधी समेत कई सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के कई घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

राहुल गांधी के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आया बयान, जानिए क्या कहा

दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान आया है।

21 Jul 2026
दिल्ली

क्या भारत में विरोध प्रदर्शन करना कानूनी अधिकार है? जानिए क्या कहता है संविधान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस समय अराजकता के माहौल में है।

CJP के 'संसद मार्च' में लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी, कहा- माफी मांगे प्रधानमंत्री मोदी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'संसद मार्च' पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है।

21 Jul 2026
दिल्ली

दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज में एक छात्रा की हालत गंभीर, फिर से संसद मार्च की तैयारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों को सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर से हटा दिया गया था, लेकिन वे डटे हैं और संसद मार्च की तैयारी कर रहे हैं।

20 Jul 2026
दिल्ली

दिल्ली संसद मार्च: CJP का प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान, जानिए दिनभर के प्रमुख घटनाक्रम

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा सुधारों को लेकर सोमवार (20 जुलाई) को किए गए 'संसद चलो' मार्च के कारण दिल्ली में दिनभर गहमाहमी रही।

CJP प्रवक्ताओं ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, 3 मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा

दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ताओं ने जेपी नड्डा से 10 मिनट मुलाकात की। इस दौरान CJP ने अपनी 3 मांगों का ज्ञापन पत्र मंत्री को सौंपा।

CJP के विरोध मार्च में पहुंची शबाना आजमी, बॉलीवुड की अनुपस्थिति पर दिया करारा जवाब

शबाना आजमी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है।

20 Jul 2026
अमित शाह

धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, जानिए कारण

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर लगातार केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया, अस्पताल लेकर गई

21 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन वहां से हटा दिया है। भारी सुरक्षा के बीच पुलिस वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल लेकर गई है।

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने अंग फेल होने की चेतावनी दी

सामाजिक कार्यकर्ता और पर्याणवरणविद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 20वां दिन है। वे NEET समेत कई पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर हैं।