Loading...
CJP का आज देशव्यापी प्रदर्शन, दोपहर में सरकार के साथ दूसरी बार होगी बातचीत
CJP ने आज देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है

CJP का आज देशव्यापी प्रदर्शन, दोपहर में सरकार के साथ दूसरी बार होगी बातचीत

लेखन आबिद खान
Jul 24, 2026
10:39 am

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। NEET पेपर लीक विवाद को लेकर CJP केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। 'हर जिला, एक दिन, एक मांग' के नारे के तहत CJP ने देश के हर जिले में प्रदर्शन का आह्वान किया है। वहीं, CJP के प्रतिनिधियों की आज केंद्र सरकार से दूसरी बार बातचीत होनी है। दिल्ली के कॉस्टीट्यूशन क्लब में ये बैठक होनी है।

प्रदर्शन

CJP का आज पूरे देश में प्रदर्शन

CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा, "आज के विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य आंदोलन को दिल्ली से बाहर ले जाना है और देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के विचार का पूरे भारत में निर्माण करना है। प्रदर्शनकारी दिल्ली में 20 जुलाई को हुई पुलिस कार्रवाई में घायल हुए छात्रों, अभिभावकों और पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त करेंगे।"

वहीं, प्रधानमंत्री द्वारा पेपर लीक पर मंत्रिमंडल में फैसला लिए जाने पर उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है।

बातचीत

दोपहर 12:30 बजे CJP और सरकार में बातचीत

आज दोपहर 12:30 बजे दिल्ली स्थिति कॉस्टीट्यूशन क्लब में सरकार और CJP के बीच दूसरी बार बातचीत होगी। सरकार ने एक तटस्थ स्थान पर बातचीत करने की सहमति जताई है।

CJP ने कहा कि वो प्रधान के इस्तीफे, प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने सहित अपनी मांगों को दोहराएगा।

CJP ने मांग रखी थी कि बातचीत जेपी नड्डा के कार्यालय या आवास पर नहीं होगी।

ADVERTISEMENT

मेट्रो

आज भी बंद रहेंगे 17 मेट्रो स्टेशन

प्रदर्शन को देखते हुए आज मध्य दिल्ली में राजीव चौक और लोक कल्याण मार्ग समेत 17 मेट्रो स्टेशनों को सुबह 7:30 बजे से बंद कर दिया गया है।

इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल है।

हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ADVERTISEMENT

बड़े घटनाक्रम

बीते 24 घंटे के बड़े घटनाक्रम

सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल कागजी कार्यवाही में तेजी लाने और कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले विधेयक के मसौदे पर विचार करेगा।

सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के सचिव विनीत जोशी को हटा दिया है। उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को जिम्मेदारी मिली है।

बीती शाम राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं के साथ गांधी स्मृति जाकर छात्रों के प्रति समर्थन जताया।

ADVERTISEMENT