हेमंत सोरेन: खबरें
हेमंत सोरेन झारखंड के नेता हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा से संबंध रखते हैं।
झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्र रांची में मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव, अब इस्तीफे की मांग
झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सोमवार 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के घेराव का निर्णय लिया है।
झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री सोरेन का बड़ा ऐलान, कहा- मान ली हैं छात्रों की ज्यादातर मांगें
झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले 18 दिनों से छात्रों का उग्र प्रदर्शन जारी है।
झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा आरोप, कहा- मुख्यमंत्री सोरेन की हत्या की थी साजिश
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के पास धरने पर बैठे भाजपा विधायकों को लेकर गंभीर आरोप लगाया है।
झारखंड में आज विधानसभा तक मार्च करेंगे छात्र, सरकार से बातचीत विफल
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार से रविवार को बातचीत का कोई नतीजा न निकलने के बाद छात्रों ने सोमवार को विधानसभा तक मार्च करने का निर्णय लिया है।
CID की पूछताछ से पहले JPSC में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा
झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच रविवार को एक बहुत बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है।
झारखंड सरकार ने छात्रों की आधी मांगें मानीं, JPSC परीक्षा होगी रद्द; लेकिन जारी रहेगा आंदोलन
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों और सरकार के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत हुई। इसमें सरकार ने छात्रों की आधी मांगें मान ली हैं।
झारखंड सरकार और छात्रों के बीच दूसरी बातचीत भी बेनतीजा, सुझाव के लिए ई-मेल जारी
झारखंड PSC और SSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र प्रदर्शन का आज 15वां दिन है। आज छात्रों और सरकार के बीच दूसरी बार बातचीत हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी।
झारखंड PSC प्रदर्शन: छात्रों ने कहा- सीधे मुख्यमंत्री से करेंगे बात, मीडिया की भी हो मौजूदगी
झारखंड में लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के धरने का आज 13वां दिन है। छात्रों ने राज्य सरकार के बातचीत करने के अनुरोध पर प्रतिक्रिया दी है।
झारखंड JPSC प्रदर्शनकारियों से बातचीत करेगी सरकार, प्रतिनिधिमंडल बुलाया; वांगचुक की अपील पर छात्र ने पानी पीया
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के धरने का आज 12वां दिन है। इस बीच राज्य सरकार ने गतिरोध को तोड़ने के लिए बातचीत की पहल की है।
दिल्ली के बाद झारखंड में शुरू हुआ पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन, CJP ने दिया समर्थन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद अब झारखंड में भी परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया।
सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को राहत, ED समन नजरअंदाज करने के मामले में कार्यवाही नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राहत देते हुए उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की आपराधिक कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है।
दिल्ली में शिबू सोरेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन को बंधाया ढांढस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन (81) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
शिबू सोरेन का राजनीतिक सफर कैसा रहा और झारखंड के गठन में कैसे निभाई थी भूमिका?
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह 81 साल की उम्र में निधन हो गया।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे।
झारखंड: हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में 11 मंत्री शामिल, जानिए कांग्रेस के कितने विधायक
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को हो गया। इस दौरान 11 मंत्रियों को राज्यपाल संतोष गंगवार पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
हेमंत सोरेन चौथी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री, समारोह में शामिल हुए राहुल-तेजस्वी समेत कई नेता
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
झारखंड: हेमंत सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
झारखंड के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रमुख 49 वर्षीय हेमंत सोरेन गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, कब लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ?
झारखंड के विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और उसकी सहयोगी पार्टियों को मिली जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
लोकसभा चुनाव में झटके के बाद विधानसभा के लिए भाजपा ने कैसे बदली रणनीति?
आज से करीब 6 महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीदों के मुताबिक सफलता नहीं मिली थी।
झारखंड चुनाव परिमाम 2024: हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को पार्टी बदलना पड़ा भारी, हारीं
झारखंड के विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 में जमताड़ा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन दुमका सीट से जीते
झारखंड के विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 में दुमका विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से दर्ज की बड़ी जीत
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की सबसे प्रमुख सीटों में से एक बरहेट से मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रमुख हेमंत सोरेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है।
झारखंड चुनाव: अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र, 'गोगो दीदी' सहित किए ये वादे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। इसमें झारखंड के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 25 संकल्प शामिल किए गए हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव: 5 साल में कैसे बदली राजनीति? मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी सहित हुए दल बदल
चुनाव आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। वहां 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को ही होगी।
चंपई सोरेन के शामिल होने से भाजपा को झारखंड में कितना फायदा होगा?
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- PMLA मामलों में भी जमानत नियम है और जेल अपवाद
धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) से जुड़े मामलों में जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि PMLA के मामलों में भी जमानत नियम है और जेल अपवाद है।
#NewsBytesExplainer: चंपई सोरेन ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, कितनी बढ़ेंगी हेमंत की मुश्किलें?
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बीते कई दिनों से जारी अटकलों के बीच अपने भविष्य को लेकर बड़े फैसले का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वे नई पार्टी बनाएंगे।
क्या चंपई सोरेन के भाजपा में जाने से गिरेगी हेमंत सोरेन सरकार? जानिए विधानसभा के आंकड़े
अटकलें हैं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें, कई विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे
विधानसभा चुनावों से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
हेमंत सोरेन ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार संभाली राज्य की कमान
हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद सोरेन ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा
झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है और हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।
हेमंत सोरेन 5 महीने बाद जेल से बाहर आए, मामले में कब-क्या हुआ?
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोरेन कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 5 महीने से जेल में बंद थे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में जमानत मिली
झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी है।
हेमंत सोरेन को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब 17 मई को होगी सुनवाई
झारखंड में कथित जमीन घोटाले के आरोपों में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली।
सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली हेमंत सोरेन को राहत, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका का निपटारा किया
झारखंड में जमीन से जुड़े कथित घोटाले के आरोपों में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली।
हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। झारखंड हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
हेमंत सोरेन फिलहाल जेल में ही रहेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई टाली
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने अंतरिम जमानत की उनकी याचिका पर आज फैसला नहीं सुनाया और नोटिस जारी करते हुए मामले को 6 मई वाले हफ्ते तक टाल दिया।
टीवी-फ्रिज के बिलों ने बढ़ाई हेमंत सोरेन की मुश्किलें, ED ने सबूतों में किया शामिल
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फ्रिज और टीवी के बिलों को सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया है। ED ने रांची स्थित 2 डीलरों से ये बिल प्राप्त किए हैं।
ED ने हेमंत सोरेन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, 8.86 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप लगाया
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 600 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है।
हेमंत सोरेन के समर्थन में आए केजरीवाल, बोले- ED का इस्तेमाल कर सरकारें गिराई जा रहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित जमीन घोटाले में गिरफ्तार हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में उतर आए हैं।
झारखंड: चंपई सरकार ने बहुमत साबित किया, हेमंत सोरेन ने ED और राज्यपाल पर निशाना साधा
झारखंड की चंपई सोरेन की नई सरकार ने अपनी परीक्षा पास कर ली है। सोमवार को चंपई सरकार झारखंड विधानसभा में बहुमत साबित करने में सफल साबित हुई।
झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन का आरोप, बोले- मेरी गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल
झारखंड विधानसभा में सोमवार को नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार के बहुमत परीक्षण में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में राजभवन पर बड़ा आरोप लगाया।
झारखंड: सोमवार को होगा फ्लोर टेस्ट, किसके पक्ष में कितने विधायक?
झारखंड में सियासी उठापटक के बीच चंपई सोरेन ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। अब उन्हें कल (5 फरवरी) को बहुमत साबित करना है।
झारखंड: 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट, टूट के डर से रिजॉर्ट में JMM-कांग्रेस के विधायक
झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से सियासी उठापटक जारी है। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई सोरेन ने शपथ ले ली है और उन्हें 5 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है।
हेमंत सोरेन के साथ आया विपक्ष, गिरफ्तारी के खिलाफ संसद से वॉकआउट
संसद के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। इसमें झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियां एकजुट नजर आ रही हैं।