Loading...
सोनम वांगचुक ने नहीं तोड़ी भूख हड़ताल; छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी, कई पुलिस हिरासत में
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया

सोनम वांगचुक ने नहीं तोड़ी भूख हड़ताल; छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी, कई पुलिस हिरासत में

लेखन गजेंद्र
Jul 20, 2026
08:04 pm

क्या है खबर?

सोनम वांगचुक ने अपने भूख हड़ताल तोड़ने के फैसले को वापस ले लिया है और कहा कि वह 23वें दिन भी अपना अनशन जारी रखेंगे। उन्होंने एक्स पर पत्नी के जरिए संदेश में कहा कि जब तक कि युवा नेताओं को संसद में सांसदों से मिलने की अनुमति या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जाती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी विरोध-प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।

विरोध

प्रदर्शनकारी सहनशीलता दिखाएंगे- वांगचुक

वांगचुक ने अपने पत्र में लिखा कि शांति से प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ बेरहमी से पेश आया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वह इस बात से बहुत खुश और भावुक हैं कि युवाओं ने उकसावे के बावजूद शांति बनाए रखी है।

उन्होंने मांग की कि छात्रों को संसद के सामने अपनी शिकायत रखने की इजाजत देकर मामले को सुलझाया जाए।

उन्होंने उम्मीद जताई कि युवाओं ने जैसा सब्र और सहनशीलता सोमवार को दिखाई, वैसा कल भी दिखाएंगे।

प्रदर्शन

CJP की आंदोलन जारी रखने की अपील

CJP ने केंद्र सरकार की ओर से मांगों पर कोई निर्णय न लिए जाने पर नाराजगी जताई है।

पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने लोगों से धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदर्शन में गड़बड़ी फैलाने के लिए गुंडे भेजे थे, जबकि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिपके ने कहा कि आज की हिंसात्मक कार्रवाई से लगता है कि सरकार छात्रों की जान लेने पर उतारू है।

ADVERTISEMENT

आंदोलन

केरल हाउस के सामने प्रदर्शन

CJP के प्रवक्ता सौरभ दास का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, वे अभी भी इंतजार कर रहे हैं और केरल हाउस के बाहर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है।

दास ने आगे कहा कि पूरे शहर में अभी हजारों प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। क्या सरकार का जवाब सिर्फ पुलिस की बर्बरता तक ही सीमित रहेगा?

पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करवा दिया है। अब प्रदर्शनकारी केरल हाउस के सामने बैठे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

अभिजीत दिपके ने आंदोलन जारी रखने की बात कही

ट्विटर पोस्ट

सोनम वांगचुक का अनशन जारी

हिरासत

पुलिस ने 70 लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने हिंसा, तोड़फोड़, पत्थरबाजी के आरोप में कम से कम 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर उन्हें छत्रसाल स्टेडियम में रखा है।

पुलिस का कहना है कि हिंसा में 5 से अधिक IPS अधिकारी और अर्धसैनिक बल समेत 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं। प्रदर्शनकारियों पर जनपथ में कई दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप है।

पुलिस विभिन्न स्थानों से CCTV फुटेज, वीडियो और शिकायतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर FIR दर्ज कर रही है।

प्रदर्शन

दिन भर क्या हुआ?

जंतर-मंतर पर सुबह से छात्रों की भीड़ बढ़ रही थी। इसके बाद, प्रदर्शनकारियों ने सुबह 9 बजे संसद कूच किया।

सरकार ने राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया और संसद परिसर के आसपास अतिरिक्त बल तैनात किया।

संसद जा रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

इसके बाद CJP प्रवक्ताओं को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बातचीत के लिए बुलाया और उनका मांग पत्र लिया।

ADVERTISEMENT