Loading...
CJP प्रवक्ताओं ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, 3 मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा
नड्डा से CJP प्रवक्ताओं ने जेपी नड्डा से मुलाकात की

CJP प्रवक्ताओं ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, 3 मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा

लेखन गजेंद्र
Jul 20, 2026
05:00 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ताओं ने जेपी नड्डा से 10 मिनट मुलाकात की। इस दौरान CJP ने अपनी 3 मांगों का ज्ञापन पत्र मंत्री को सौंपा। पिछले कई दिन से छात्र हड़ताल पर बैठे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। इस बीच, आज चलो संसद मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तनातनी हुई।

मुलाकात

CJP ने 3 मांगों का ज्ञापन सौंपा

CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा के आवास पर मुलाकात की।

CJP ने नड्डा को 3 मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करना, प्रधान का तत्काल इस्तीफा और आत्महत्या करने वाले NEET अभ्यर्थियों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग शामिल है।

दास ने कहा कि नड्डा ने पक्का वादा नहीं किया, लेकिन आश्वासन दिया है। मांग पूरी होने तक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी जारी रहेगा।

मुलाकात

नड्डा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात करके फैसला लेने की बात कही

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल दोपहर 12 बजे नड्डा से उनके आवास पर मिलने गया था, जिसके बाद दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे 2 दौर की वार्ता हुई है।

रांका ने कहा कि नड्डा ने केवल यह आश्वासन दिया कि वे अपने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे और जो भी फैसला लिया जाएगा उससे अवगत कराया जाएगा।

रांका ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान 'नाकाबिल शिक्षा मंत्री' हैं, उनको तुरंत बर्खास्त किया जाए।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

जेपी नड्डा से मुलाकात

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका का बयान

बयान

नड्डा ने प्रदर्शन खत्म करने का आग्रह किया

CJP प्रवक्ताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने एक्स पर बताया कि उन्होंने प्रदर्शकारियों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया है और स्थिति सामान्य करने में मदद मांगी है।

नड्डा ने लिखा कि प्रदर्शनकारियों ने पहली बार सरकार के साथ बातचीत करने के लिए सुबह प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद सौहार्दपूर्ण वातावरण में 11:50 बजे से बातचीत जारी है।

नड्डा ने बताया कि पहले प्रतिनिधिमंडल से मौखिक चर्चा हुई थी, उसके बाद 4 बजे लिखित याचिका दी गई।

ट्विटर पोस्ट

नड्डा का पोस्ट

अनशन

अभिजीत दिपके की हिरासत की बात पुलिस ने नकारी

छात्रों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस के नवनियुक्त आयुक्त अनुराग कुमार ने कर्तव्य भवन में गृह सचिव गोविंद मोहन से मुलाकात की और स्थिति पर चर्चा की।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी कर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया है।

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक खबरें फैल रही हैं कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है, जो पूरी तरह भ्रामक है।

ADVERTISEMENT