Loading...
सोनम वांगचुक को जबरन भोजन कराकर उनका अनशन तुड़वाने के लिए याचिका दायर, कल होगी सुनवाई
सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका

सोनम वांगचुक को जबरन भोजन कराकर उनका अनशन तुड़वाने के लिए याचिका दायर, कल होगी सुनवाई

लेखन गजेंद्र
Jul 15, 2026
01:16 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें वांगचुक को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने और मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गई है। वकील राकेश कुमार सैनी की ओर से दायर याचिका में केंद्र और दिल्ली सरकारों को वांगचुक को जबरन खाना खिलाने के निर्देश देने की मांग है।

याचिका

याचिका में क्या कहा गया है?

याचिका में कहा गया है कि पर्यावरण कार्यकर्ता वांगचुक का स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ गया है, उनका वजन 8.5 किलोग्राम कम हो गया है और यदि वे भूख हड़ताल जारी रखते हैं, तो 2 दिनों में उनकी जान जा सकती है।

याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर उनका निधन होता है तो यह देश-दुनिया के लिए शर्म की बात होगी।

याचिका में सरकार पर वांगचुक के साथ अपराधी-आतंकवादी जैसा व्यवहार करने का आरोप है, जो बिल्कुल भी चिंतित नहीं है।

याचिका

राष्ट्र की आत्मा मर चुकी है- याचिकाकर्ता

याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि लोग आरोप लगा रहे हैं कि राष्ट्र की अंतरात्मा मर चुकी है, जबकि याचिकाकर्ता को पूरा विश्वास है कि न्यायालयों की अंतरात्मा नहीं मरी है।

याचिका में कहा गया है कि सरकार कम से कम इतना तो कर ही सकती है कि वांगचुक की जान बचाने के लिए उचित चिकित्सा सहायता प्रदान करे और अस्पताल ले जाकर तरल पदार्थ दे, भले ही इसके लिए जबरदस्ती ही क्यों न करनी पड़े।

ADVERTISEMENT

नोटिस

कोर्ट ने मांगा केंद्र से जवाब, कल होगी सुनवाई

कोर्ट ने बुधवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकारों से जवाब मांगा है।

याचिका का उल्लेख मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेजस कारिया की पीठ के समक्ष किया गया।

कोर्ट ने मामले की तात्कालिकता को ध्यान में रखते हुए कहा कि वह याचिका पर गुरुवार 16 जुलाई को सुनवाई करेगा।

पीठ ने निर्देश दिया कि याचिका और आदेश की प्रतियां केंद्र और दिल्ली सरकार के विधि अधिकारियों को भेजी जाएं।

ADVERTISEMENT

हड़ताल

28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हैं वांगचुक

राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे वांचचुक ने 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया है।

वे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। CJP पिछले कई दिनों से शिक्षा मंक्षी की इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही है।

अभी तक सरकार की ओर से वांगचुक के अनशन पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENT