Loading...
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: प्रियंका-सोनाक्षी ने बजाई ताली, प्रकाश राज बोले- बधाई हो; मेरे प्यारे कॉकरोचों
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: क्या बोले सितारे?

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: प्रियंका-सोनाक्षी ने बजाई ताली, प्रकाश राज बोले- बधाई हो; मेरे प्यारे कॉकरोचों

Jul 25, 2026
05:52 pm

क्या है खबर?

NEET पेपर लीक विवाद और दिल्ली के जंतर-मंतर पर 1 महीने से जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने एक्स पर इसकी घोषणा 'कॉकरोच जनता पार्टी' और केंद्र सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता से ठीक पहले की। प्रदर्शनकारियों की इस मुख्य मांग के पूरे होने पर सोशल मीडिया पर प्रकाश राज समेत फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

प्रतिक्रिया

प्रियंका-सोनाक्षी ने यूं जताई खुशी

प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर साझा करते हुए ताली बजाने वाले इमोजी लगाए।

प्राजक्ता कोली ने खुशी जताते हुए लिखा, 'बड़ी जीत।

अभिनेता प्रकाश राज ने लिखा, 'बधाई हो, मेरे प्यारे कॉकरोचों .. आदरणीय सोनम वांगचुक सर और युवाओं के साथ खड़े रहने वाले हर एक व्यक्ति को। आपने यह साबित कर दिया कि आप किसी शासन को घुटनों पर ला सकते हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रकाश राज का पोस्ट

ADVERTISEMENT

नाज

बच्चों, आपने संविधान के शब्द को फिर से जिंदा कर दिया- वीर दास

स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया।

इसमें उन्होंने हाथ जोड़ने, तिरंगे और दिल वाले इमोजी के साथ बस 'फ्रेंड्स' लिखा।

कैप्शन में उन्होंने भावुक होकर लिखा, 'आप बच्चों ने संविधान के उस एक शब्द को फिर से जिंदा कर दिया, जिसे हम सब स्कूल में पढ़कर भूल गए थे। प्यारे बच्चों, अब आगे चाहे जो भी हो, जीत आपकी ही हुई है। अब जल्दी से जश्न मनाओ।'

ADVERTISEMENT

तंज

विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान पर यूं कसा तंज

अभिनेता विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर साझा कर फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के मशहूर गाने 'चन्ना मेरेया' की पंक्तियां लिखते हुए लिखा, 'अच्छा चलता हूं.. दुआओं में याद रखना।'

वहीं स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने छात्रों का समर्थन करते हुए लिखा, 'छात्रों को और ताकत मिले।'

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा, डायना पेंटी, शिबानी अख्तर, सोनू सूद, अभिषेक बनर्जी और सान्या मल्होत्रा जैसी कई मशहूर हस्तियों ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का खुलकर स्वागत किया।

इस्तीफा

1 महीने के प्रदर्शन और वांगचुक के अनशन के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर महीनेभर चले विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आया। प्रदर्शनकारी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर जवाबदेही की मांग कर रहे थे।

पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के छात्रों के समर्थन में 26 दिनों की भूख हड़ताल पर बैठने से आंदोलन और तेज हो गया था।

20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर रोक दिया था।

ADVERTISEMENT