सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर बॉलीवुड का बड़ा समर्थन, इन सितारों ने उठाई आवाज
क्या है खबर?
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 15 जुलाई को 18वें दिन में पहुंच गई है। वह NEET पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। उनके समर्थन में अब कई फिल्मी सितारे भी खुलकर सामने आए हैं। जीनत अमान और प्रकाश राज समेत कई बॉलीवुड सितारों ने उनका समर्थन जताया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सूची में और किन-किन सेलेब्स के नाम शामिल हैं।
#1 & #2
जीनत अमान और प्रकाश राज
दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने सोनम को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनम की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चिंता जताई और भारत सरकार से आग्रह किया कि वह उनके उठाए गए मुद्दों पर बातचीत शुरू करें।
प्रकाश राज ने भी सोनम को अपना खुलकर समर्थन दिया। उन्होंने न केवल सोशल मीडिया पर इस विरोध-प्रदर्शन के बारे में पोस्ट किया, बल्कि अपना समर्थन दिखाने और प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े होने के लिए जंतर-मंतर भी गए।
#3 & #4
ओमी वैद्य और आयशा खान
आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में 'चतुर रामलिंगम' के किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने सोनम का समर्थन किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, 'मैं नहीं चाहता कि यह व्यक्ति मरे।'
अभिनेत्री आयशा खान ने ओमी का वीडियो साझा करते हुए इंस्टाग्राम के जरिए पैपराजी और मीडिया पेजों से दिल्ली में चल रहे CJP विरोध-प्रदर्शन को ज्यादा दिखाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने सोनम के स्वास्थ पर चिंता भी जाहिर की।
#5 & #6
अभय देओल और नसीरुद्दीन शाह
अभय देओल ने CJP के विरोध-प्रदर्शन और सोनम की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का समर्थन किया और सोनम की तस्वीर साझा की और उसके साथ टूटे हुए दिल वाला इमोजी लगाया।
वहीं नसीरुद्दीन शाह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे प्रदर्शनकारियों से अपना अनशन खत्म करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की प्रदर्शनकारियों की मांग का समर्थन भी दोहराया।