होम्बेल फिल्म्स ने जारी किया AI फिल्म 'सरनागति' का टीजर, जानिए क्या होगी कहानी
क्या है खबर?
कन्नड़ सिनेमा को 'कांतारा', 'KGF' और 'महावतार नरसिम्हा' जैसी फिल्में देने वाले होम्बेल फिल्म्स ने नई फिल्म 'सरनागति' का ऐलान किया है। यह एक 'हाइब्रिड AI' फीचर फिल्म है, जिसकी कहानी इस्कॉन के फाउंडर स्वामी प्रभुपाद की जिंदगी पर आधारित होगी। निर्माताओं ने टीजर भी जारी कर दिया है। फिल्म का निर्देशन गौरा शक्ति दास ने किया है, जो 1970 के दशक में स्वामी प्रभुपाद के शिष्य बने थे। इसे राजेश सिंह और लोहित राव ने मिलकर निर्मित किया है।
टीजर
स्वामी प्रभुपाद के सफर को दिखाएगी 'सरनागति'
'सरनागति' का टीजर स्वामी प्रभुपाद के शुरुआती सफर की एक झलक प्रस्तुत करता है। इसकी कहानी 1965 में अमेरिका में उनकी यात्रा से लेकर, और कैसे उन्होंने 'हरे कृष्ण मूवमेंट' को दक्षिण में लोकप्रिय बनाया, इस पर आधारित होगी।
टीजर में एक गहरा आध्यात्मिक और भव्य अनुभव देखने को मिलता है, जो दर्शकों को प्रभुपाद के विचारों और उनके द्वारा स्थापित वैश्विक आंदोलन की गहराई से रूबरू कराता है।
फिल्म अगस्त, 2027 को विश्व स्तर पर रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Hare Krishna! 💙🪷
— Hombale Films (@hombalefilms) November 10, 2026
With the blessings of Sri Krishna, we present the TITLE TEASER of #Saranagati. ✨
WATCH NOW ▶️ https://t.co/881QNrSJQt
“O Kṛṣṇa, I am just a puppet in Your hands. Make me dance, make me dance, O my Lord make me dance as You like.”
Haribol! 🙏… pic.twitter.com/ErHenFjv09