LOADING...

04 Apr 2022


टाटा निउ 'सुपर ऐप' इस सप्ताह होगी लॉन्च, मिलेगा ऑफर्स का फायदा और पेमेंट्स सपोर्ट

टाटा डिजिटल की ओर से इसकी सभी सेवाएं एकसाथ देने के लिए वन-स्टॉप मोबाइल ऐप 'टाटा निउ' (Tata Neu) लॉन्च की जा रही है।

SRH बनाम LSG: लखनऊ ने आखिरी ओवर में जीता रोमांचक मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 12वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 12 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने केएल राहुल (68) की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/7 का स्कोर खड़ा किया था।

वॉटर रिटेंशन के प्रभाव को कम करने में सहायक हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास

वॉटर रिटेंशन का मतलब शरीर में असामान्य रूप से पानी और नमक की मात्रा का बढ़ना है। इसके कारण व्यक्ति का वजन संतुलित नहीं रहता और विभिन्न अंगों में सूजन आने लगती है।

बिटकॉइन ने छुआ 1.9 करोड़ का आंकड़ा, केवल 20 लाख क्रिप्टो टोकन्स की माइनिंग बाकी

क्रिप्टोकरेंसी का पर्याय बन चुके बिटकॉइन से जुड़ा नया रिकॉर्ड सामने आया है।

लेजेंड वेरिएंट में सामने आई फॉक्सवैगन पोलो, अंतिम बैच के रूप में जल्द देगी दस्तक

भारत में फॉक्सवैगन पोलो का उत्पादन बंद करने वाली है। हालांकि, इसके लेजेंड एडिशन को भारत में अंतिम उत्पाद के रूप में पेश किया जाएगा। भारत में इस कार की केवल 700 यूनिट्स ही बेची जाएंगी।

बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकता है बेकिंग सोडा, ऐसे करें इस्तेमाल

आमतौर पर लोग बालों की समस्याओं से राहत पाने के लिए महंगे से महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने को तैयार रहते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि उनसे उन्हें मनचाह रिजल्ट ही मिले।

एलन मस्क के पास ट्विटर का 9.2 प्रतिशत हिस्सा, खरीदे हैं 7.35 करोड़ से ज्यादा शेयर

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क खुद तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सक्रिय रहते ही हैं, उनके पास ट्विटर का बड़ा हिस्सा है।

तीन साल बाद आई अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के रिश्ते में दरार

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर पिछले तीन साल से एक-दूसरे के साथ थे। दोनों की नजदीकियों की खबरों से गपशप गली गुलजार थी। अनन्या और ईशान अक्सर एक-दूसरे के साथ घूमते-फिरते दिखते थे, लेकिन किसी ने भी अपना रिश्ता स्वीकार नहीं किया।

'KGF: 2' बनी ब्रिटेन में सबसे ज्यादा टिकट की बिक्री करने वाली पहली भारतीय फिल्म

पैन इंडिया फिल्म 'KGF चैप्टर 2' लगातार सुर्खियों में है। अब इसकी रिलीज डेट करीब आ रही है तो इससे जुड़ीं नई-नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं।

SRH बनाम LSG: हैदराबाद को मिला 170 रनों का लक्ष्य, राहुल-हूडा ने लगाए अर्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 12वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/6 का स्कोर खड़ा किया है। लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल (68) ने सबसे अधिक रन बनाए।

क्या है पाकिस्तान का अनुच्छेद 5, जिसके दम पर डिप्टी स्पीकर ने खारिज किया अविश्वास प्रस्ताव?

पाकिस्तान में इमरान खान सरकार को गिराने के प्रयास में जुटे विपक्ष को रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब संसद के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को संविधान के अनुच्छेद 5 के खिलाफ बताते हुए खारिज कर दिया।

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने की 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत, जानें क्या है इसका मकसद

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत भर्ती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत की।

SRH बनाम LSG: टॉस जीतकर हैदराबाद की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 12वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हो रहा है। SRH के लिए यह सीजन का दूसरा मुकाबला है तो वहीं लखनऊ के लिए यह तीसरा मैच है।

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में CRPF जवान शहीद, पुलवामा में दो मजदूरों को मारी गोली

जम्मू-कश्मीर में आतंकी गविविधियां थमने का नाम नहीं ले रही है। आतंकी लगातार सशस्त्र बलों के जवानों के साथ बाहरी राज्यों के मजदूरों को अपना निशाना बना रहे हैं।

BTSC: बिहार में जूनियर इंजीनियरों की भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने 2019 में जूनियर इंजीनियर के 6,379 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के फाइनल नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए।

मुंह के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है ऑयल पुलिंग, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

मुंह की सफाई और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए आजकल मार्केट में टूथपेस्ट से लेकर माउथवॉश तक ढेरों उत्पाद मौजूद हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स और आर्टिफिशियल चीजें मुंह के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।

ये चीजें विश्वास दिलाती हैं कि रणबीर-आलिया इसी महीने लेंगे सात फेरे

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरों से बॉलीवुड गुलजार है। ऐसी चर्चा है कि दोनों इसी महीने शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।

राज्यसभा में भी घट रहा है कांग्रेस का बहुमत, 17 राज्यों से एक भी सांसद नहीं

लंबे समय तक भारतीय राजनीति के शीर्ष पर रही कांग्रेस पार्टी अब रसातल की ओर बढ़ रही है। लोकसभा में बहुमत की कमी से जूझने के बाद उसे राज्यसभा में भी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है।

राजस्थान: सहायक प्रोफेसर और केमिस्ट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं की तारीखें घोषित

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, केमिस्ट, सहायक कृषि अधिकारी, सहायक प्रोफेसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वालीं परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

IIT ग्रेजुएट की खंजर के साथ गोरखनाथ मंदिर में घुसने की कोशिश, 'अल्लाह-हू-अकबर' के नारे लगाए

उत्तर प्रदेश में एक IIT पास इंजीनियर के गोरखनाथ मंदिर के बाहर दो पुलिसकर्मियों पर खंजर से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी बने माता-पिता, किया नन्ही परी का स्वागत

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है और अब दोनों एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी है।

भारत में छत्तीसगढ़ में है सबसे कम बेरोजगारी दर, हरियाणा में सबसे अधिक

कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे इस स्थिति में सुधार हो रहा है।

बिना पैसे दिए पेटीएम से बुक कर सकेंगे ट्रेन की टिकट, जानें क्या है प्रक्रिया

पेटीएम यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है, अब यूजर्स बिना पैसे दिए ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं।

बहुत खूबसूरत हैं कर्नाटक के ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं

कर्नाटक भारत के दक्षिणी भाग में स्थित एक ऐसा खूबसूरत राज्य है, जो अपने मंदिरों, वनों और झरनों के लिए जाना जाता है।

ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस

सुरों की कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं हैं। उनका जाना उनके चाहनेवालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। 92 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। लता भले ही इस दुनिया में ना हों, लेकिन संगीत के पन्नों में उनका नाम हमेशा दर्ज रहेगा।

बिना नंबर सेव किए व्हाट्सऐप मेसेज भेज पाएंगे आप, बीटा वर्जन में दिखा फीचर

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप में किसी के साथ चैटिंग करने के लिए उसका नंबर कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करना होता है।

'जर्सी' का नया ट्रेलर रिलीज, 36 की उम्र में वापसी की जद्दोजहद करते दिखे शाहिद

हाल के दिनों में क्रिकेट पर आधारित फिल्मों की बाढ़ सी आ गई है। ऐसी ही फिल्म है शाहिद कपूर की 'जर्सी'। फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

रॉस टेलर ने खेला अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला, जानें उनके आंकड़े और अदभुत रिकॉर्ड्स

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय पारी खेल ली है। नीदरलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे में टेलर 14 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला है। 2006 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले टेलर का करियर अदभुत रहा है।

आंध्र प्रदेश में बनाए गए 13 नए जिले, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने किया ऐलान

आंध्र प्रदेश में सोमवार को 13 नए जिलों का गठन किया गया। इसके साथ राज्य में अब जिलों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा के भागने का खतरा नहीं- सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट से कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के भागने का डर नहीं है।

RR बनाम RCB: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। RR ने अब तक खेले अपने दोनों मुकाबले जीते हैं तो वहीं RCB को एक मैच में जीत और एक में हार मिली है।

एंड्रॉयड यूजर्स को मिल रहा है नया ट्वीट टेक्स्ट सेलेक्शन फीचर, ऐसे करेगा काम

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की ओर से एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 220 रनों से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स

दक्षिण अफ्रीका ने डरबन में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 220 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

भारत में स्कोडा स्लाविया की जबरदस्त मांग, एक महीने में 10,000 यूनिट्स हुई बुक

स्कोडा की स्लाविया सेडान कार को भारत में खूब पसंद किया जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि मात्र चार हफ्तों में इस कार की 10,000 यूनिट्स बुक हो चुकी हैं।

रूस से वापस हासिल किए गए कीव क्षेत्र में मिले 410 आम नागरिकों के शव- यूक्रेन

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

अपने बेडरूम को नया लुक देने के लिए अपनाएं ये तरीके, लगेगा बहुत ही खूबसूरत

जब भी बात बेडरूम को नया लुक देने की आती है तो अममून लोगों का सबसे पहला ध्यान खर्चे पर जाता है और इस कारण कई लोग बेडरूम को नया लुक देने का ही टाल देते हैं।

गायक मीका सिंह ने एक इवेंट में पत्रकार को दी गालियां- रिपोर्ट

मशहूर गायक मीका सिंह अपने स्वयंवर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके स्वयंवर शो का नाम 'मीका दी वोटी' है, जो जल्द स्टार भारत पर आएगा।

ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं अरूज आफताब

64वें ग्रैमी अवॉर्ड पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। यह सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है, जिसके विजेताओं का इंतजार दुनियाभर के लोगों का था।

उत्तर प्रदेश: B.Ed. प्रवेश के लिए 15 अप्रैल से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed.) कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी।

चीन में मिला ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट, शंघाई में स्थिति संभालने के लिए उतारी गई सेना

चीन में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि जारी है और रविवार को फिर से देश में 13,000 से अधिक नए मामले सामने आए।

भारत में बैन के बावजूद टिक-टॉक बनी दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप

शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिक-टॉक बेशक भारत में बैन कर दिया गया है, लेकिन इसकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा है।

करण बूलानी के निर्देशन की पहली फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में दिखेंगी भूमि पेडनेकर

पिछले कुछ सालों में भूमि पेडनेकर ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। मौजूदा दौर में भी उनके खाते में कई फिल्में जुड़ी हैं। अब एक और नई फिल्म के साथ इस अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है।

देश में फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, दो हफ्ते में 12वीं बार इजाफा

देश में तेल की कीमतों में वृद्धि जारी है और आज फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा हुआ। दोनों की कीमत में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

भारती सिंह और हर्ष बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म

काफी समय से कॉमेडियन भारती सिंह की प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। भारती के प्रशंसक भी उनके घर में आने वाली इस खुशी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

महिला क्रिकेट विश्व कप: इन खिलाड़ियों ने किया टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

2022 महिला विश्व कप का समापन हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 71 रनों से हराते हुए रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। एक महीने तक चले इस मेगा इवेंट में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

आर्थिक संकट: श्रीलंका की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, अभी भी आपातकाल लागू

अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में रविवार देर रात पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया। कैबिनेट में मौजूद सभी 26 मंत्रियों ने प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे को अपना इस्तीफा सौंपा।

कोरोना वायरस: महामारी के शुरूआती दिनों के बाद देश में पहली बार 1,000 से कम मामले

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 913 नए मामले सामने आए और 13 मरीजों की मौत दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।

मेटावर्स, क्रिप्टोकरेंसी और नॉन-फंजिबल टोकन्स का क्या है कनेक्शन? इस बारे में जानें सबकुछ

टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और अब वर्चुअल दुनिया का महत्व भी बढ़ता जा रहा है।

तेजी से खत्म हो रही है आपके आईफोन की बैटरी? तुरंत डाउनलोड करें iOS 15.4.1 अपडेट

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी ऐपल की ओर से यूजर्स के लिए iOS 15.4.1 अपडेट रोलआउट किया गया है।

03 Apr 2022


OTT पर डेब्यू के लिए तैयार नहीं जॉन अब्राहम, बोले- 299 रुपये में बहुत मुश्किल है

एक तरफ बॉलीवुड से जुड़े कई छोटे-बड़े सितारे OTT प्लेटफॉर्म की ओर रुख कर रहे हैं। दूसरी तरफ अभिनेता जॉन अब्राहम हैं, जिन्हें OTT जगत का हिस्सा बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

CSK बनाम PBKS: पंजाब ने 54 रनों से दर्ज की जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 54 रनों से हरा दिया है। यह इस सीजन CSK की लगातार तीसरी हार है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने लियाम लिविंगस्टोन (60) की बदौलत 180/8 का स्कोर खड़ा किया था।

ECIL: ITI पास उम्मीदवारों के लिए 1,600 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) पास उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।

ये है सोलर पावर से चलने वाली दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक SUV 'हंबल वन'

कैलिफोर्निया स्थित स्टार्टअप हंबल मोटर्स ने ने 'हंबल वन' नाम की एक कॉन्सेप्ट कार को पेश किया है जो अपने आप में अनोखी है।

क्या है ऑटोमेशन इंजीनियरिंग? जानें कैसे बनाएं इस क्षेत्र में करियर

ऑटोमेशन का मुख्य अर्थ स्वचालन है यानि एक ऐसी तकनीक जिसके माध्यम से कोई भी मशीन बिना किसी व्यक्ति की मदद के एक टास्क पूरा कर ले।

गर्मी में नहीं रहेगा गाड़ियों के टायर फटने का डर, करें इन टिप्स को फॉलो

गर्मियों में कारों की देखभाल के साथ-साथ उनके टायरों की देखभाल करनी भी बहुत जरूरी है।

CSK बनाम PBKS: चेन्नई को मिला 181 रनों का लक्ष्य, लिविंगस्टोन ने लगाया अर्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 180/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन (60) ने सबसे अधिक रनों की पारी खेली।

क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा टैक्स; जानें बिटकॉइन, NFT इन्वेस्टर्स और माइनिंग से जुड़े नियम

भारत सरकार अपने पिछले बजट में नया नियम लेकर आई और देश में क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स लगाने की शुरुआत हुई है।

थप्पड़ कांड के बाद नेटफ्लिक्स ने रोकी विल स्मिथ की फिल्म 'फास्ट एंड लूज'

हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने जब से ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा, वह लगातार विवादों में हैं। अब भले ही उन्होंने ऑस्कर अकेडमी और क्रिस से माफी मांग ली हो, लेकिन उनकी इस हरकत की काफी आलोचना हो रही है।

सीरीज 'लंदन फाइल्स' में दिखेंगे अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली

भले ही थिएटर में रौनक वापस आ गई हो, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म के प्रति दर्शकों में दीवानगी कम नहीं हुई है।

REET 2022: सिलेबस जारी, 23-24 जुलाई को 46,000 से अधिक पदों के लिए होगी परीक्षा

46,500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) का सिलेबस जारी कर दिया गया है।

CUET 2022 रजिस्‍ट्रेशन की तारीख बदली, अब 6 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्र‍िया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख आगे बढ़ा दी है।

सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' की रिलीज डेट जारी

साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'विक्रांत रोणा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

कॉल के दौरान स्मार्टफोन में धमाका, वनप्लस नॉर्ड 2 यूजर को हुआ नुकसान

चाइनीज टेक कंपनी वनप्लस के अफॉर्डेबल फोन वनप्लस नॉर्ड 2 में ब्लास्ट के एक के बाद एक कई मामले सामने आ रहे हैं।

पाकिस्तान: इमरान खान की सिफारिश पर संसद भंग, आज पूरे दिन क्या-क्या हुआ?

पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक संकट ने आज नया मोड़ ले लिया। पहले संसद के डिप्टी स्पीकर ने इमरान खान की सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया और फिर इमरान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी। अब देश में तीन महीने के अंदर दोबारा चुनाव होंगे।

फिल्म 'ऑपरेशन रोमियो' का ट्रेलर रिलीज, खुला पुलिस प्रशासन की करतूतों का काला चिट्ठा

नीरज पांडे ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में निर्देशित की हैं। उनकी फिल्म 'ऑपरेशन रोमियो' भी पिछले काफी समय से सुर्खियों में है, जिससे नीरज बतौर निर्माता जुडे़ हैं।

साल 2025 में 9-इंच का मुड़ने वाला डिवाइस लाएगी ऐपल- रिपोर्ट

साल 2018 से ही फोल्डेबल स्मार्टफोन्स और डिवाइसेज मार्केट में आ चुके हैं, लेकिन कैलिफोर्निया की टेक कंपनी ऐपल इसे लेकर जल्दी में नहीं है।

बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय बनीं उर्वशी रौतेला, देखिए वीडियो

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भले ही अपने अभिनय से बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बनाई, लेकिन अपने डांस से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। आए दिन किसी ना किसी वजह से वह लाइमलाइट में रहती हैं।

इस गर्मी इन शानदार गैजेट्स से रखें अपनी कार के केबिन को ठंडा

गर्मी के मौसम में ड्राइविंग करना कोई आसान काम नहीं है। सूरज की तेज गर्मी के कारण कार के बाहरी सतह के साथ-साथ इसके केबिन का भी तापमान काफी बढ़ जाता है।

CSK बनाम PBKS: टॉस जीतकर चेन्नई की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से हो रहा है। CSK के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने अपने दोनों मुकाबले गंवाए हैं।

बिहार: कक्षा 10 के परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक यानि कक्षा 10 के नतीजे गुरूवार को जारी कर दिए थे जिसमें 79.88 फीसदी छात्र सफल हुए थे।

मार्च में खूब पसंद की गई इन कंपनियों की गाड़ियां, देखें टॉप-5 में किसने बनाई जगह

मार्च महीने में कारों की सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली टॉप पांच कंपनियों की लिस्ट आ गई है।

SRH बनाम LSG: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 12वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होने वाला है। SRH को अपने पहले मुकाबले में हार मिली थी तो वहीं LSG ने हार के साथ शुरुआत करने के बाद पहली जीत हासिल कर ली है।

पंजाब: शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) 2021-22 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

राजस्थान: सांप्रदायिक हिंसा के बाद करौली में कर्फ्यू, इंटरनेट भी बंद; अब तक क्या-क्या हुआ?

शनिवार को सांप्रदायिक हिंसा के बाद राजस्थान के करौली में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है, वहीं कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है।

जर्मनी: एक व्यक्ति ने 87 बार ली कोरोना वैक्सीन की खुराक, ऐसे हुआ खुलासा

जर्मनी में एक व्यक्ति ने 87 बार कोरोना वायरस वैक्सीन की खुराक लगवा ली। इसका पता चलने पर उसके खिलाफ जांच शुरू की गई है।

विश्व चैंपियन पति-पत्नी मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली के आंकड़े और रिकॉर्ड्स

ऑस्ट्रेलिया ने महिला क्रिकेट विश्व कप का खिताब रिकॉर्ड सातवीं बार अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया को फाइनल जिताने में विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने अहम भूमिका निभाई। हीली ने फाइनल में 170 रनों की अदभुत पारी खेली।

CNG कारों के लिए मारुति सुजुकी का बड़ा लक्ष्य, इस साल बेचेगी 6 लाख गाड़ियां

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने वित्त वर्ष 2022-23 में चार से छह लाख CNG गाड़ियां बेचने का लक्ष्य रखा है।

कोरोना वायरस: चीन में नहीं थम रहा प्रकोप, बीते दिन मिले 13,000 से अधिक संक्रमित

चीन में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में वृद्धि थमने का नाम नहीं ले रही है और शनिवार को यहां 13,000 से अधिक मामले सामने आए। ये दो साल पहले महामारी के शुरूआती दिनों के बाद एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

मेग लैनिंग की कप्तानी में 75 में से 66 वनडे जीती है ऑस्ट्रेलिया, जानें अदभुत आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने महिला क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में इंग्लैंड को 71 रनों से हराते हुए मेग लैनिंग की टीम विश्व चैंपियन बनी है। लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

अप्रैल में होंडा की इन गाड़ियों पर मिल रही है छूट, जानिए कंपनी का ऑफर

होंडा मोटर्स अप्रैल के महीने में ग्राहकों के लिए खास डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है, जिसमें कंपनी अपने चुनिंदा मॉडलों पर 33,158 रुपये तक के छूट दे रही है।

महिला विश्व कप: फाइनल में इंग्लैंड को हराते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार जीता खिताब

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने महिला विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 71 रनों से हरा दिया है और रिकॉर्ड सातवीं बार चैंपियन बने हैं। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली (170) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 356/5 का स्कोर खड़ा किया था।

पाकिस्तान: इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने भंग की संसद, अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज

पाकिस्तान में चल रहा राजनीतिक संकट आज उस समय गहरा गया जब संसद के डिप्टी स्पीकर कासिम खान ने इमरान खान की सरकार के खिलाफ पेश किए गए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने इस प्रस्ताव को संविधान के अनुच्छेद 5 के खिलाफ बताया।

मालवेयर की मदद से जासूसी कर रहे हैं रूसी हैकर्स, चेक करें ऐप परमिशंस

हाई-प्रोफाइल साइबर हमले करने से जुड़े मामलों में रूसी हैकर्स का नाम सबसे ऊपर आता है।

कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में होगी रणबीर-आलिया की शादी

आजकल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों से गपशप गली गुलजार है। पिछले दिनों रणबीर ने भी आलिया से शादी की खबर पर मुहर लगाई थी।

SSC ने जारी किया GD कॉन्स्टेबल परीक्षा का स्कोरकार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल 2021 स्‍कोरकार्ड जारी कर कर दिया है।

पाकिस्तान: आज होगा इमरान खान की सरकार की किस्मत का फैसला, अविश्वास प्रस्ताव पर होगी वोटिंग

पाकिस्तान में आज अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी जिसमें प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार की किस्मत का फैसला होगा। विपक्ष ने संसद में ये प्रस्ताव रखा है और वोटिंग के लिए सांसद संसद पहुंचने लगे हैं।

WHO ने कोवैक्सिन की आपूर्ति पर लगाई रोक, बताईं ये वजहें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं के जरिये की जाने वाली कोवैक्सिन की आपूर्ति को रोक दिया है। इस कोरोना वायरस वैक्सीन का उत्पादन हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक करती है।

स्वास्थ्य के लिए नुकसान का कारण बन सकता है तरबूज का अधिक सेवन

गर्मियों के दौरान तरबूज या फिर तरबूज से बनने वाले व्यंजनों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है क्योंकि यह स्वादिष्ट और रसीला फल कई तरह के खास गुणों से समृद्ध होता है।

मध्य प्रदेश में इंजीनियर समेत 3,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश मे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमर्स अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है।

टाटा मोटर्स बनी पिछले महीने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री करने वाली कंपनी

टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में बीते महीने जबरदस्त उछाल देखा गया। बीते महीने टाटा एक महीने में सबसे ज्यादा EV बेचने वाली कंपनी बन गई।

आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए पाकिस्तान ने जीती सीरीज, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेटों से हराते हुए पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 41.5 ओवर्स में 210 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी।

यूक्रेन का दावा- पूरे कीव क्षेत्र पर दोबारा हासिल किया नियंत्रण

पिछले पांच हफ्तों से रूसी आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना माल्यार ने शनिवार को कहा कि उनकी सेना ने राजधानी कीव के पूरे क्षेत्र का नियंत्रण वापस ले लिया है।

नाइट वेरिएंट में दस्तक देगी नई हुंडई क्रेटा, जून में होगी लॉन्च

दिग्गज वाहन निर्माता हुंडई इस समय अपनी क्रेटा SUV के नए वेरिएंट पर काम कर रही है। कंपनी जून के आसपास इसे नाइट वेरिएंट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1,096 मरीज, विश्व में संक्रमितों की संख्या 46 करोड़ पार

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,096 नए मामले सामने आए और 81 मरीजों की मौत दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।

आज फिर बढ़े तेल के दाम, 13 दिनों में 8 रुपये प्रति लीटर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

तेल की कीमतों में लगातार इजाफा जारी है। रविवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी M33 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

सैमसंग कंपनी ने अपनी M सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी M33 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है।

व्हाट्सऐप पर एक से ज्यादा ग्रुप में फॉरवर्ड नहीं होगा मेसेज, इसलिए किया गया बदलाव

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप चाहता है कि यूजर्स की ओर से कम से कम मेसेज फॉरवर्ड किए जाएं और इससे जुड़े बदलाव किए जा रहे हैं।

GT बनाम DC: फर्ग्यूसन की घातक गेंदबाजी से गुजरात ने दर्ज की जीत, बने ये रिकार्ड्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 10वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।