NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वास्थ्य के लिए नुकसान का कारण बन सकता है तरबूज का अधिक सेवन
    अगली खबर
    स्वास्थ्य के लिए नुकसान का कारण बन सकता है तरबूज का अधिक सेवन
    तरबूज के अधिक सेवन से हो सकती हैं कई तरह की समस्याएं

    स्वास्थ्य के लिए नुकसान का कारण बन सकता है तरबूज का अधिक सेवन

    लेखन अंजली
    Apr 03, 2022
    11:12 am

    क्या है खबर?

    गर्मियों के दौरान तरबूज या फिर तरबूज से बनने वाले व्यंजनों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है क्योंकि यह स्वादिष्ट और रसीला फल कई तरह के खास गुणों से समृद्ध होता है।

    हालांकि, अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपको फायदे कम और नुकसान ज्यादा पहुंच सकता है।

    आइए आज हम आपको बताते हैं कि तरबूज के अधिक सेवन से कौन-कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    #1

    हृदय हो सकता है प्रभावित

    तरबूज को पोटेशियम का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में कई भूमिका निभाने वाला एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है।

    बता दें कि यह इलेक्ट्रोलाइट फंक्शन को बनाए रखने में मदद करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है।

    हालांकि, अगर आप तरबूज का अधिक सेवन करते हैं तो इससे शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ेगी, जिसके कारण अनियमित धड़कन, कमजोर नाड़ी दर और कई तरह अन्य हृदय संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

    #2

    लिवर में हो सकती है सूजन

    अगर आप उन लोगों में एक हैं, जो नियमित तौर पर शराब का सेवन करते हैं तो आपके लिए यह बहुत जरूरी है कि आप तरबूज का अधिक सेवन न करें।

    दरअसल, तरबूज लाइकोपीन से युक्त होता है, जिसका उच्च स्तर शराब के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है और इसके परिणामस्वरूप लिवर में सूजन उत्पन्न हो सकती है।

    इसके अतिरिक्त, लिवर पर अत्यधिक ऑक्सीडेटिव तनाव हो सकता है, जो कि इसे कई गंभीर रोगों से घेर सकता है।

    #3

    हो सकता है डायरिया

    तरबूज में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है और जब आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो शरीर में फाइबर भी ज्यादा हो जाता है, जिसके कारण आपको डायरिया की समस्या या फिर कई तरह अन्य पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    वैसे पाचन संबंधित समस्याएं किसी और वजह से भी हो सकती हैं, इसलिए ऐसा कुछ होने पर डॉक्टरी जांच को प्राथमिकता दें। वहीं, डाइट में सीमित मात्रा में तरबूज को शामिल करें।

    #4

    डिहाइड्रेशन की समस्या

    अगर आप सीमित मात्रा में तरबूज का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर हाइड्रेट रह सकता है, लेकिन इसके विपरीत अगर आप इसका अधिक सेवन कर लेते हैं तो इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

    दरअसल, तरबूज के अधिक सेवन से बार-बार पेशाब आता रहता है, जिसके जरिए शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स और सोडिमय जैसे तत्व भी बाहर निकल जाते हैं।

    इनके ज्यादा निष्कासन से व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    खान-पान

    हेल्थ कॉन्शियस हैं तो घर पर बनाएं इनोकी मशरूम से ये स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन, जानिए रेसिपी लाइफस्टाइल
    30 की उम्र के बाद इन चीजों के सेवन से बना लें दूरी लाइफस्टाइल
    वजन घटाने से जुड़े ये भ्रम नही हैं सच, जानिए इनकी हकीकत वजन घटाना
    पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाने में सहायक हैं ये चाय, जानिए इनकी रेसिपी लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    घुटनों में दर्द या अकड़न होने पर इन एसेंशियल ऑयल का करें इस्तेमाल, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    कब्ज से राहत दिला सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, समस्या होने पर जरूर आजमाकर देंखे घरेलू नुस्खे
    फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं ये हस्त मुद्राएं, ऐसे करें अभ्यास योग
    घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं मेकअप सेटिंग स्प्रे, जानिए कुछ तरीके महिलाओं के लिए टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025