Page Loader
बहुत खूबसूरत हैं कर्नाटक के ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं
कर्नाटक के ऑफबीट पर्यटन स्थल

बहुत खूबसूरत हैं कर्नाटक के ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं

लेखन अंजली
Apr 04, 2022
03:44 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक भारत के दक्षिणी भाग में स्थित एक ऐसा खूबसूरत राज्य है, जो अपने मंदिरों, वनों और झरनों के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य अपनी प्राकृतिक विविधता के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और पारंपरिक इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि, आज हम आपको कर्नाटक के खूबसूरत ऑफबीट पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं क्योंकि इनके बारे में आपको शायद ही पता होगा और यहां घूमकर आपको अलग ही आनंद आएगा।

#1

अरबी फॉल्स

कर्नाटक के शहर मणिपाल में स्थित अरबी फॉल्स एक मौसमी वॉटर फॉल है, जिसे कर्नाटक में पारापड्डी वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है। यह ऑफबीट पर्यटन स्थल एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है, जहां आप हरी-भरी हरियाली के बीच में बैठकर पानी में मजेदार एक्टिविटीज कर सकते हैं। यहां आकर आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं क्योंकि यहां की प्रकृति आपके मन को सुकून देगी, जो शायद ही आपको कहीं और मिलें।

#2

बादामी

बादामी कर्नाटक के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में एक है, जो झील, बलुआ पत्थर की गुफा मंदिरों, खूबसूरत किलों के लिए जाना जाता है। चालुक्यों की शाही राजधानी, बादामी एक अनोखी जगह है। यहां की गुफाओं में तीन हिंदू मंदिर और एक जैन मंदिर हैं, जो हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। अगर आप कर्नाटक में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी लिस्ट में बादामी को जरूर शामिल करें।

#3

बुसेस्वरा मंदिर

कर्नाटक के हासन जिले के कोरवांगला गांव में स्थित बुसेस्वरा मंदिर बहुत ही अनोखा है क्योंकि यह एक जुड़वा मंदिर है, जिसमें दो गर्भगृह। इनमें से एक शिव को समर्पित है तो दूसरा, सूर्य को। यह मंदिर 12वीं शताब्दी के होयसल वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण है और राष्ट्रीय स्मारक के रूप में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत संरक्षित है। इस मंदिर का निर्माण 1173 ईस्वी में बुचिराजा द्वारा किया गया था, जो होयसल राजा नरसिंह का एक अधिकारी था।

#4

मरावन्थे बीच

मरावन्थे बीच कर्नाटक की कोल्लूर और कोडाचदरी पहाड़ी के पास स्थित है, जो मीलों-मील तक फैले अपने सफेद रेत के कारण अनछुये समुद्र तट के रूप में जाना जाता है। यह एक शांत जगह है, जहां आप दो पल प्रकृति नजारों का आनंद लेते हुए सुकून के बिता सकते हैं। वहीं, यहां आकर आप प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ राजहंस जैसे कई तरह के जीव-जंतुओं और पक्षियों को भी देख सकते हैं।