NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ये चीजें विश्वास दिलाती हैं कि रणबीर-आलिया इसी महीने लेंगे सात फेरे
    मनोरंजन

    ये चीजें विश्वास दिलाती हैं कि रणबीर-आलिया इसी महीने लेंगे सात फेरे

    ये चीजें विश्वास दिलाती हैं कि रणबीर-आलिया इसी महीने लेंगे सात फेरे
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 04, 2022, 06:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ये चीजें विश्वास दिलाती हैं कि रणबीर-आलिया इसी महीने लेंगे सात फेरे
    रणबीर-आलिया करेंगे शादी, ये चीजें करती हैं इशारा

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरों से बॉलीवुड गुलजार है। ऐसी चर्चा है कि दोनों इसी महीने शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। ये अलग बात है कि कपल ने शादी की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। रणबीर-आलिया ने अपनी शादी की खबर पर चुप्पी साध रखी है। इसी बीच हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे संकेत मिलता है कि दोनों इसी महीने सात फेरे लेंगे।

    मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर दिखीं नीतू कपूर

    ऐसा कहा जाता है कि जब कोई कलाकार सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के घर या ऑफिस के आसपास दिखे, तो समझ जाइए कि शादी की तैयारियां चल रही हैं। कुछ दिनों पहले ही रणबीर की मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर को मनीष के स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया था। इससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह शादी की शॉपिंग कर रही थीं। बहुत संभव है कि उन्होंने शादी के सिलसिले में मनीष से मुलाकात की।

    साड़ी की दुकान पर रणबीर और आलिया

    प्रमुख साड़ी डिजाइनर बीना कन्नन ने हाल ही में आलिया और रणबीर के साथ एक अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। फैंस इस तस्वीर को शेयर करते हुए अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि रणबीर-आलिया साड़ी की खरीदारी के लिए डिजाइनर बीना के पास पहुंचे। इससे अफवाहों को बल मिलता है कि दोनों जल्द दूल्हा-दुल्हन बन जाएंगे।

    'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म

    आलिया और रणबीर दोनों के लिए 'ब्रह्मास्त्र' एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने पांच साल बाद इस फिल्म की शूटिंग समाप्त की है। उन्होंने वाराणसी में फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा किया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पहले बताया गया था कि रणबीर-आलिया 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के बाद शादी रचा लेंगे। 'ब्रह्मास्त्र' रणबीर और आलिया के लिए खास फिल्म है, क्योंकि 2017 में इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। दोनों 2017 से रिलेशनशिप में हैं।

    बहू आने के सवाल पर नीतू की प्रतिक्रिया

    कुछ दिन पहले जब फोटोग्राफर ने नीतू से पूछा कि उनकी बहू कब आ रही है, तो अभिनेत्री की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। पहले तो वह शादी की खबर पर अनजान बनने की कोशिश की, फिर उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान नजर आई। उन्होंने इशारा करते हुए बताया कि जब भगवान की इच्छा होगा, तब उनकी बहू घर आएगी। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नीतू की खुशी छिपाए नहीं छिप रही।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया और रणबीर की शादी मुंबई में ही होगी। बॉलीवुड की दूसरी जोड़ियों की तरह दोनों शहर के किसी फाइव या सेवन स्टार होटल में शादी नहीं करेंगे, बल्कि कपूर खानदान के पुश्तैनी घर RK हाउस में दोनों शादी रचाएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    भारती सिंह और हर्ष बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म भारती सिंह
    'गंगूबाई काठियावाड़ी' से 'सिंघम' तक, ये हैं अजय देवगन की बेहतरीन फिल्में अजय देवगन
    कितनी है विल स्मिथ की कुल संपत्ति? आलीशान घर और प्रॉपर्टीज के मालिक हैं अभिनेता हॉलीवुड समाचार
    तय हुई सिंगर कनिका कपूर की शादी की तारीख, जानिए किस दिन लेंगी सात फेरे बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    गायक मीका सिंह ने एक इवेंट में पत्रकार को दी गालियां- रिपोर्ट मीका सिंह
    करण बूलानी के निर्देशन की पहली फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में दिखेंगी भूमि पेडनेकर भूमि पेडनेकर
    OTT पर डेब्यू के लिए तैयार नहीं जॉन अब्राहम, बोले- 299 रुपये में बहुत मुश्किल है जॉन अब्राहम
    सीरीज 'लंदन फाइल्स' में दिखेंगे अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली लेटेस्ट वेब सीरीज

    आलिया भट्ट

    कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में होगी रणबीर-आलिया की शादी बॉलीवुड समाचार
    रणबीर ने लगाई आलिया से शादी पर मुहर, जानिए कब लेंगे सात फेरे बॉलीवुड समाचार
    आमिर के साथ पहली बार पर्दे पर नजर आएंगी आलिया, जानिए कैसा होगा प्रोजेक्ट बॉलीवुड समाचार
    क्या 'RRR' में कम स्क्रीन टाइम मिलने से नाराज हैं आलिया? जानिए सच्चाई इंस्टाग्राम

    रणबीर कपूर

    रणधीर कपूर की बीमारी को लेकर भतीजे रणबीर ने बोला झूठ बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? शाहिद कपूर को मिला था रणबीर की फिल्म 'रॉकस्टार' का ऑफर बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री आगामी फिल्में
    आखिरकार पांच साल बाद पूरी हुई रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग आलिया भट्ट

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023