NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भारती सिंह और हर्ष बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म
    अगली खबर
    भारती सिंह और हर्ष बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म
    भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बने माता-पिता

    भारती सिंह और हर्ष बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 04, 2022
    10:37 am

    क्या है खबर?

    काफी समय से कॉमेडियन भारती सिंह की प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। भारती के प्रशंसक भी उनके घर में आने वाली इस खुशी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

    अब आखिरकार उन्होंने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा कर ली है। भारती ने बेटे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। प्रशंसक इस खबर से फूले नहीं समा रहे हैं और भारती को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    खुशखबरी

    भारती ने इंस्टाग्राम पर दी मां बनने की जानकारी

    भारती ने हर्ष लिंबाचिया के साथ प्रेग्नेंसी के दौरान किए अपने एक फोटोशूट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'बेटा हुआ है।'

    भारती और हर्ष पहली बार माता-पिता बन सातवें आसमान पर हैं।

    कुछ दिन पहले यह खबर वायरल हो रही थी कि भारती मां बन गई हैं, लेकिन उन्होंने लाइव आकर खुलासा किया था कि ये सब झूठ है। जब वे बच्चे का स्वागत करेंगे तो सोशल मीडिया पर फैंस को गुड न्यूज दी जाएगी।

    शुभकामनाएं

    शुरू हुआ बधाई का सिलसिला

    माता-पिता बने इस कपल को फैंस और सेलेब्स लगातार बधाई दे रहे हैं।

    उमर रियाज ने लिखा, 'आखिरकार! आप दोनों को बधाई हो।'

    वहीं जैस्मीन भसीन ने कमेंट किया, 'येययययययय।'

    अनीता हसनंदानी ने लिखा कि बधाई हो, वहीं राहुल वैद्य ने कमेंट करते हुए लिखा, 'OMG अब देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता ... बधाई।'

    इसके अलावा नेहा कक्कड़ और मोहेना कुमारी समेत अन्य कलाकारों ने भी इस मौके पर भारती और हर्ष को बधाई दी है।

    हौसला

    बेटे के जन्म से एक दिन पहले तक काम कर रही थीं भारती

    भारती प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में भी लगातार शूट कर रही थीं। रविवार यानी 3 अप्रैल को उन्होंने बेटे को जन्म दिया और उससे एक दिन पहले वह पूरी तरह से अपने काम में सक्रिय थीं।

    शो 'हुनरबाज' के सेट पर 2 अप्रैल उनका आखिरी दिन था। सोशल मीडिया पर फैंस भी काम के प्रति उनके समर्पण और उनकी हिम्मत की दाद दे रहे थे।

    भारती ने दिसंबर में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था।

    शादी

    3 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे हर्ष और भारती

    हर्ष-भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' में हुई थी, जिसमें भारती एक प्रतियोगी के तौर पर शामिल हुई थीं, जबकि हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे।

    इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई। दोस्ती के करीब एक साल बाद हर्ष मन ही मन में भारती को पसंद करने लगे थे। एक दिन उन्होंने भारती को प्रपोज कर दिया।

    दोनों ने 3 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। हर्ष ने कहा था कि वह भारती के दिल पर फिदा हुए थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    भारती जहां अपनी कॉमिक टाइमिंग और हाजिर जवाबी के लिए मशहूर हैं, वहीं हर्ष भी लंबे समय से टीवी जगत में सक्रिय हैं। राइटर होने के साथ ही वह एक कॉमेडियन भी हैं, लेकिन असली लोकप्रियता उन्हें भारती से शादी करने के बाद मिली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    भारती सिंह
    टीवी जगत की खबरें
    हर्ष लिंबाचिया

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    21 फरवरी को गर्लफ्रेंड शिबानी से कोर्ट मैरिज करेंगे फरहान अख्तर मुंबई
    18 साल साथ रहने के बाद अलग हुए धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ट्विटर
    जहीर इकबाल ने सोनाक्षी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, अभिनेत्री को बताया दोस्त बॉलीवुड समाचार
    अथिया और अहान की शादी की खबरों को सुनील शेट्टी ने किया खारिज केएल राहुल

    भारती सिंह

    कॉमेडी क्वीन भारती ने इन तरीक़ों से कम किया 10 किलो वजन, जानें स्वास्थ्य
    लॉकडाउन के बीच भारती-हर्ष ला रहे हैं नया 'होम मेड शो', इस दिन से होगा शुरु कपिल शर्मा
    ड्रग्स मामल: कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा, NCB ने भेजा समन सुशांत सिंह राजपूत
    ड्रग्स मामले में NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को किया गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार

    टीवी जगत की खबरें

    क्या खत्म हो जाएगी आनंदी की कहानी? 'बालिका वधू 2' बंद करने की तैयारी मनोरंजन
    क्या आप जानते हैं? इस कारण घर से भाग गई थीं शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला
    मौनी ने पहली बार होने वाले पति सूरज के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर मौनी रॉय
    'बिग बॉस 15' के फिनाले में शामिल नहीं होंगी देवोलीना भट्टाचार्जी, कराएंगी सर्जरी बिग बॉस

    हर्ष लिंबाचिया

    हरियाणा के अजय सिंह उर्फ टाइगर ने जीती 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की ट्रॉफी भारती सिंह
    ड्रग्स मामला: कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को मिली जमानत बॉलीवुड समाचार
    ट्विटर पर कपिल शर्मा ने यूजर को कहा "मोटा", बाद में डिलीट किया ट्वीट बॉलीवुड समाचार
    क्या भारती ने 'द कपिल शर्मा शो' को कर दिया अलविदा? कीकू शारदा ने जताई प्रतिक्रिया कपिल शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025