NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं मलाइका अरोड़ा
    मनोरंजन

    कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं मलाइका अरोड़ा

    कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं मलाइका अरोड़ा
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 03, 2022, 10:42 am 1 मिनट में पढ़ें
    कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं मलाइका अरोड़ा
    (तस्वीर- insta/@malaikaaroraofficial)

    मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमर्स अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। शनिवार शाम को अभिनेत्री एक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि मलाइका को मामूली चाटें आई हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

    मलाइका को लगे हैं कुछ टांके- अभिनेत्री के करीबी दोस्त

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खोपोली एक्सप्रेसवे पर मलाइका की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कहा जा रहा है कि तीन गाड़ियों के बीच टक्कर हुई, जिसमें एक गाड़ी मलाइका की थी। खोपोली पुलिस के मुताबिक, उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मलाइका के करीबी दोस्त ने इंडिया टुडे को बताया कि उन्हें कुछ टांके लगाए गए हैं और वह ठीक महसूस कर रही हैं।

    अभिनेत्री के सिर पर लगी हल्की चोटें

    मलाइका एक फैशन इवेंट में शिरकत करने के बाद घर वापस लौट रही थीं। इसी दरमियान यह हादसा हुआ। जब एक्सीडेंट हुआ, तो वह अपनी कार रेंज रोवर में सवार थीं। दो गाड़ियों के बीच उनकी गाड़ी फंस गई थी। गनीमत है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उनकी कार रेंज रोवर क्षतिग्रस्त हो गई है। अपोलो अस्पताल के मुताबिक, अभिनेत्री को सिर पर हल्की चोटें लगी हैं। उनका सीटी स्कैन किया गया, जिसमें रिपोर्ट नॉर्मल आई है।

    आज मलाइका को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

    मलाइका के स्वास्थ्य को लेकर उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने अपडेट दिया है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को कहा, "मलाइका अब ठीक हो रही हैं। उन्हें कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जाएगा।" अपोलो अस्पताल ने बताया कि आज मलाइका को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। अपोलो अस्पताल ने पुष्टि की थी कि रविवार सुबह मलाइका को डिस्चार्ज किया जाएगा। फैंस मलाइका के जल्द रिकवर होने की दुआएं कर रहे हैं।

    अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं मलाइका

    वर्तमान में मलाइका फिल्मों से अधिक अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। बता दें कि 1998 में मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। 2017 में उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके बेटे अरहान खान की कस्टडी मलाइका को मिली। वह अपने बेटे के साथ ही रहती हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    मलाइका अभिनेत्री और ट्रेंड डांसर हैं। 'छैयां-छैयां' गाने पर डांस से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। उन्हें 'दबंग', 'दबंग 2', 'हाउसफुल', 'वेलकम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी यादगार फिल्मों में भी देखा गया है। वह रियलिटी शोज में भी नजर आती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    स्वास्थ्य
    कार दुर्घटना

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा

    मुंबई

    मुंबई: BMC ने पहली बार पेश किया 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट शिक्षा
    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी महाराष्ट्र
    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र

    बॉलीवुड समाचार

    'दंगल' के करीब 'पठान', इस हफ्ते बन सकती है सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म शाहरुख खान
    एटली की अगली फिल्म में होंगे वरुण धवन, इसी साल शुरू होगी शूटिंग वरुण धवन
    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म
    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर

    स्वास्थ्य

    वैरिकोज वेन्स का प्राकृतिक रूप से इलाज करने में सहायक हैं ये 5 योगासन योगासन
    जीरे को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    ये शारीरिक संकेत मिलें तो समझ जाएं कि आप कर रहे हैं अधिक चीनी का सेवन  खान-पान
    स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे स्वास्थ्यवर्धक लाभ खान-पान

    कार दुर्घटना

    केरल: कन्नूर में कार में अचानक लगी आग, गर्भवती महिला और पति की जलकर मौत केरल
    सुल्तानपुरी हादसा: पीड़िता की दोस्त ने किए कई खुलासे, कहा- आरोपियों ने जानबूझकर दौड़ाई कार दिल्ली
    ऋषभ पंत कार दुर्घटना: टक्कर के बाद गाड़ी में क्यों लग जाती है आग? यहां जानिए ऋषभ पंत
    इंडोनेशिया: कर्ज चुकाने से बचने के लिए महिला ने फेसबुक पर डालीं अपने "शव की तस्वीरें" इंडोनेशिया

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023