Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन का दावा- पूरे कीव क्षेत्र पर दोबारा हासिल किया नियंत्रण
दुनिया

यूक्रेन का दावा- पूरे कीव क्षेत्र पर दोबारा हासिल किया नियंत्रण

यूक्रेन का दावा- पूरे कीव क्षेत्र पर दोबारा हासिल किया नियंत्रण
लेखन प्रमोद कुमार
Apr 03, 2022, 10:16 am 3 मिनट में पढ़ें
यूक्रेन का दावा- पूरे कीव क्षेत्र पर दोबारा हासिल किया नियंत्रण
यूक्रेन का दावा- पूरे कीव क्षेत्र पर दोबारा हासिल किया नियंत्रण

पिछले पांच हफ्तों से रूसी आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना माल्यार ने शनिवार को कहा कि उनकी सेना ने राजधानी कीव के पूरे क्षेत्र का नियंत्रण वापस ले लिया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि इरपिन, बुका, गोस्टोमेल समेत पूरे कीव क्षेत्र को आक्रमणकारियों से आजाद करवा लिया गया है। ये तीनों शहर कीव से उत्तर-पश्चिम में स्थित है और यहां हमलों से भारी तबाही हुई है।

यूक्रेन युद्ध
सैकड़ों लोगों को गंवानी पड़ी है अपनी जान

बातचीत में विश्वास बहाली के लिए रूस ने इसी सप्ताह कीव और दूसरे इलाकों में अपनी सैन्य गतिविधियां कम करने का ऐलान किया था। इसके बाद यूक्रेनी सेना ने बुका और इरपिन शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया था। इन दोनों ही शहरों में सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। समाचार एजेंसी AFP ने शनिवार को बुका शहर की एक ही गली में 20 लाशें देखने की बात कही है।

जमीनी हालात
शहर में बिखरी पड़ीं लाशें- मेयर

बुका के मेयर ने कहा कि सामूहिक कब्रों में 280 लोगों के शव मिले हैं और पूरे शहर में लाशें बिखरी पड़ी हैं। शहरों में कई जगह माइन्स बिछाई गई थीं, जिन्हें हटाने का काम किया जा रहा है। यूक्रेन ने कहा है कि इरपिन पर नियंत्रण वापस लेने के बाद से 643 विस्फोटक निष्क्रिय किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि कीव की तरफ बढ़ती रूसी सेना को भारी प्रतिरोध और नुकसान का सामना करना पड़ा था।

चेतावनी
जेलेंस्की बोले- पूर्वी हिस्सों में तबाही मचा सकता है रूस

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के सलाहकार ने बताया कि रूस के पीछे हटने के बाद उनकी सेना 30 शहरों और गांवों पर अपना नियंत्रण स्थापित कर चुकी है। वहीं जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना कीव और दूसरे इलाकों से धीमी रफ्तार से पीछे हट रही है। हालांकि, उन्होंने चेताया कि अब रूस अपना पूरा ध्यान देश के पूर्वी हिस्सों पर केंद्रित करेगा और वहां तबाही मच सकती है। उन्होंने पूर्वी हिस्सों की स्थिति को गंभीर करार दिया है।

जानकारी
कम हुए हैं रूस के हवाई और मिसाइल हमले

यूक्रेन के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि रूस की तरफ से हवाई और मिसाइल से होने वाले हमलों में कमी आई है। हालांकि, यूक्रेन ने रूस पर कई महिलाओं को मारने और उनके शव जलाने का भी आरोप लगाया है।

यूक्रेन युद्ध
अब डोनबास पर है रूस का ध्यान

कीव और आसपास के इलाकों में निर्णायक बढ़त बना पाने में असफल रहा रूस अब डोनबास इलाके पर ध्यान लगा रहा है। डोनबास यूक्रेन का एक पुराना कोयला और इस्पात उत्पादक क्षेत्र है। इसी में लुहांस्क और दोनेत्सक क्षेत्र आते हैं, जिन्हें रूस ने स्वतंत्र क्षेत्र के तौर पर मान्यता दे दी है। ये मारियुपोल की दक्षिणी सीमा से शुरू होकर उत्तरी सीमा तक फैले हुए क्षेत्र हैं। यहां रूसी भाषी लोगों की बड़ी संख्या है।

वजह
डोनबास पर नियंत्रण क्यों चाहता है रूस?

रूस 2014 से लगातार यह आरोप लगाता आया है कि यूक्रेन पूर्वी इलाकों में नरसंहार कर रहा है। 24 फरवरी को युद्ध की शुरुआत के समय दो तिहाई पूर्वी इलाका यूक्रेन के नियंत्रण में था, जबकि बाकी पर रूस समर्थित अलगाववादियों का कब्जा था। अब रूस इन इलाकों पर कब्जा करना चाह रहा है। उसका अगला कदम इन इलाकों को क्राइमिया की तरफ यूक्रेन से अलग कर अपनी सीमा में शामिल करना भी हो सकता है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
रूस समाचार
यूक्रेन
कीव
यूक्रेन युद्ध
ताज़ा खबरें
एकाग्रता क्षमता को सुधारने में मदद कर सकते हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास
एकाग्रता क्षमता को सुधारने में मदद कर सकते हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास लाइफस्टाइल
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी देश
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें लाइफस्टाइल
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया देश
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक लाइफस्टाइल
रूस समाचार
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी देश
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव दुनिया
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान देश
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस? दुनिया
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है?
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? दुनिया
और खबरें
यूक्रेन
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत दुनिया
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट दुनिया
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी दुनिया
NATO प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- रूस के खिलाफ चल रहा युद्ध जीत सकता है यूक्रेन
NATO प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- रूस के खिलाफ चल रहा युद्ध जीत सकता है यूक्रेन दुनिया
रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका
रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका दुनिया
और खबरें
कीव
यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अपने दूतावास को फिर से खोलेगा भारत
यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अपने दूतावास को फिर से खोलेगा भारत देश
यूक्रेन: UN महासचिव की मौजूदगी के समय रूस ने कीव पर किया रॉकेट से हमला
यूक्रेन: UN महासचिव की मौजूदगी के समय रूस ने कीव पर किया रॉकेट से हमला दुनिया
रूस-यूक्रेन युद्ध: हत्या से पहले कुछ यूक्रेनी महिलाओं का हुआ था रेप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
रूस-यूक्रेन युद्ध: हत्या से पहले कुछ यूक्रेनी महिलाओं का हुआ था रेप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा दुनिया
यूक्रेन युद्ध: बातचीत के बाद रूस का कीव की तरफ सैन्य गतिविधि कम करने का ऐलान
यूक्रेन युद्ध: बातचीत के बाद रूस का कीव की तरफ सैन्य गतिविधि कम करने का ऐलान दुनिया
यूक्रेन का मारियुपोल में हथियार डालने से इनकार; शुक्रवार को पोलैंड पहुंचेंगे बाइडन
यूक्रेन का मारियुपोल में हथियार डालने से इनकार; शुक्रवार को पोलैंड पहुंचेंगे बाइडन दुनिया
और खबरें
यूक्रेन युद्ध
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी?
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी? देश
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना देश
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक दुनिया
क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे मोदी, बाइडन से भी करेंगे अहम मुलाकात
क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे मोदी, बाइडन से भी करेंगे अहम मुलाकात देश
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022