
देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी बने माता-पिता, किया नन्ही परी का स्वागत
क्या है खबर?
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है और अब दोनों एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी है।
हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने माता-पिता बनने की सूचना दी थी और अब देबिना-गुरमीत ने एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है कि उनके घर बेबी गर्ल आई है।
आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा।
ऐलान
3 अप्रैल को हुआ बेटी का जन्म
गुरमीत ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'पूरी कृतज्ञता के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। 3-4-2022, आप सबके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'
वीडियो में गुरमीत-देबिना के हाथ के साथ उनकी बेटी का हाथ दिख रहा है। गुरमीत के पोस्ट से यह साफ है कि उनकी नन्ही परी का जन्म रविवार यानी 3 अप्रैल को हुआ है।
उनके इस वीडियो पर फैंस के साथ सेलेब्स भी देबिना-गुरमीत को बधाई दे रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
With utmost gratitude we welcome our “BABY GIRL” into this world. 3.4.2022 🌸
— GURMEET CHOUDHARY (@gurruchoudhary) April 4, 2022
Thank you for all your love and blessings.
Love Gratitude
Gurmeet Debina.
.#gurbina #gurmeetchoudhary #debinabonnerjee pic.twitter.com/d0uqvgRuPb
ऐलान
फरवरी में देबिना-गुरमीत ने दी थी फैंस को गुड न्यूज
इस साल फरवरी में देबिना-गुरमीत ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा था।
दोनों ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर लिखा था, 'जल्द ही दो से बनने तीन बनने वाले हैं। चौधरी जूनियर की होने वाली है एंट्री। बस आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए।'
तभी से प्रशंसकों को उनके माता-पिता बनने का इंतजार था। अब फैंस उनकी नन्ही परी की एक झलक देखने को बेताब हैं।
रिलेशनशिप
शादी के 11 साल बाद माता-पिता बने हैं देबिना-गुरमीत
गुरमीत-देबिना की पहली मुलाकात 'रामायण' के सेट पर हुई थी। इसमें गुरमीत ने राम का किरदार निभाया था और देबिना, माता सीता की भूमिका में थीं।
दोनों को साथ काम करते-करते एक-दूसरे से प्यार हो गया था। उन्होंने परिवार को बिना बताए ही शादी कर ली थी, लेकिन कुछ सालों बाद परिवार की मौजूदगी में भी सात फेरे लिए।
15 फरवरी, 2011 को गुरमीत-देबिना ने शादी की थीे। शादी के 11 साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं।
करियर
कुछ ऐसा रहा गुरमीत-देबिना का सफरनामा
गुरमीत और देबिना 'नच बलिए', 'पति पत्नी और वो' जैसे रियलिटी शोज में साथ दिख चुके हैं। देबिना ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की, लेकिन 'रामायण' में सीता के किरदार ने उन्हें पहचान दिलाई।
गुरमीत ने टीवी पर धारावाहिक 'गीत हुई सबसे पराई' से खूब लोकप्रियता बटोरी। इसमें उनके किरदार मान सिंह खुराना को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला।
गुरमीत 'झलक दिखला जा 5' के विजेता रह चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'खामोशियां' से बॉलीवुड में एंट्री की थी।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)
देबिना-गुरमीत हाल ही में शॉर्ट फिल्म 'शुभो बिजोया' में नजर आए। यह OTT प्लेटफॉर्म बिग बैंग पर मौजूद है। इसकी कहानी एक लड़की और लड़के की है, जो प्यार में पड़ते हैं और बहुत खुश हैं, लेकिन एक हादसे से सबकुछ बदल जाता है।